जानें राशिनुसार दक्षिण मुखी घर आपके लिए कितना शुभ?

Tue, Sep 03, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Sep 03, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
जानें राशिनुसार दक्षिण मुखी घर आपके लिए कितना शुभ?

यदि आप दक्षिण मुखी घर में रहते हैं या रहने की योजना बना रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए बेहत लाभप्रद है। इस लेख में हम आपको आपकी राशि के अनुसार दक्षिण मुखी घर के लाभ व उसके फल को बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं आपकी राशिनुसार दक्षिण मुखी घर आपके लिए कैसा रहेगा? 

  देश के जाने माने ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें या 9999091091 पर कॉल करें।

 

राशिनुसार दक्षिण मुखी घर का फल

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर बनाया जाए तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। कहा जाता है कि यदि घर वास्तु सम्मत न हो तो घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेहत से लेकर धन तक जीवन के हर पहलु पर कोई न कोई रूकावट आती रहती है। इसलिए वास्तु के हिसाब से घर निर्माण करवाने का सुझाव दिया जाता है। इसके अलावा ज्योतिष की माने तो हर राशि का किसी न किसी दिशा से संबंध है। इसलिए राशि के हिसाब से उस दिखा का प्रभाव व फल अलग हो जाता है। इस लेख में में हम दक्षिण मुखी घर के बारे में जानेंगे। राशिनुसार दक्षिण मुखी घर में रहने वाले जातकों को कैसा परिणाम देता है? तो आइये जानते हैं। दक्षिण मुखी घर आपके लिए कितना शुभ?

 

मेष राशि

मेष राशि के वालों के लिए दक्षिण शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि का मंगल से संबंध है। मंगल मेष राशि के स्वामी है। इस लिए दक्षिण मुखी घर आपके शुभ है। इसमें रहने से आपका समग्र विकास होगा। सामाजिक से लेकर आर्थिक स्तर मजबूत होगा।

 

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर अशुभ माना गया है। यदि आपका घर दक्षिण मुखी है तो आपको इसका असर अपने जीवन में दिखायी दे रहा होगा। आपके बनते कार्य भी बिगड़ रहे होंगे। घर में अशांति व तनाव का वातावरण होगा। ऐसे में आपको वास्तु ज्योतिषातार्य से परामर्श लेकर जरूरी उपाय करना चाहिए। देश के प्रसिद्ध वास्तु ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

मिथुन राशि

दक्षिण मुखी घर मिथुन जातकों के लिए वास्तु शास्त्र व वैदिक ज्योतिष में अशुभ माना गया है। ज्योतिष व वास्तु के मुताबिक दक्षिण मुखी घर में मिथुन राशि के जातकों का रहना उनके स्वास्थ्य के ठीक नहीं है। यदि मिथुन जातक दक्षिण मुखी घर में निवास करते हैं तो उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना होगा।

 

कर्क राशि

वैदिक ज्योतिष की माने तो राशि के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर मान सम्मान में वृद्धि करता है। इसके साथ ही घर में रहने वाले कर्क जातकों को स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। आर्थिक समृद्धि भी मिलती है। करियर में भी ग्रोथ होता है।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर काफी शुभ है। वैदिक ज्योतिष में इसे सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्योदय का घर कहा जाता है। सिंह राशि के जातक यदि दक्षिण मुखी घर में निवास करते हैं तो उनके सुख समृद्धि में इजाफा होता है। सामाजिक स्तर में भी सुधार होता है।

 

कन्या राशि

ज्योतिष विदों की माने तो दक्षिण मुखी घर कन्या राशि के जातकों के लिए समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आप कन्या राशि के जातक है तो आपको दक्षिण मुखी घर में निवास करने से बचें। अन्यथा आपके जीवन में अकारण ही परेशानियां आती रहेंगी।

 

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक दक्षिण मुखी घर तुला जातकों के लिए सामान्य से बेहतर परिणाम दिलाने में सहायक बनता है। इसके साथ ही जातक का सामान्य स्तर पर विकास होता है। कर्म के अनुसार ही फल मिलता है।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर वैदिक ज्योतिष व वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है। यदि आप वृश्चिक राशि में जन्मे हैं तो आपके लिए दक्षिण मुखी घर फलदायी सिद्ध होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा। करियर में भी आप आगे जाएंगे। आत्मबल मजबूत रहेगा।

 

धनु राशि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार दक्षिण मुखी घर धनु राशि के जातकों की संतानों के लिए बेहद शुभ परिणाम देती है। धनु राशि वालों की संताने अपने जीवन में काफी आगे बढ़ते हैं। शिक्षा के मामले में भी ये आगे रहते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर कुछ यूं है कि न तो हसने देता है और नहीं ढंग से रोने। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मकर जातकों के लिए ऐसे घर केवल धन संबंधी मामलों में साथ देते हैं। लेकिन जातक का विकास नहीं होने देते हैं।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दक्षिण मुखी घर को उचित नहीं माना गया है। यदि कुंभ राशि के जातक दक्षिण मुखी घर में निवास करते हैं तो उनका जीवन संघर्षमय बन जाता है। हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अधिक परिश्रम करने के बाद भी कभी-भी सफलता नहीं मिलती है। 

 

मीन राशि

ज्योतिष के मुताबिक मीन जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर भाग्य को जगाने वाला होता है। यदि आप मीन राशि में जन्मे हैं तो आपके लिए दक्षिण मुखी घर शुभ साबित हो सकता है। आपके हर कार्य बनेंगे। जीवन में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक व आर्थिक तौर पर भी आप सशक्त होंगे।

 

यहां दी गई जानकारी सामान्य है। जो आपके कुंडली के अनुसार अलग हो सकती है। ऐसे में सटीक जानकारी पाने के लिए आप अपने कुंडली का आकलन योग्य व अनुभवी ज्योतिषाचार्य से करवाएं। जिससे आपको सटीक व लाभदायक जानकारी मिल सके। अभी देश के जाने माने ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें या 9999091091 पर कॉल करें।

 

 

article tag
Hindu Astrology
Vastu
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vastu
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!