धनु संक्रांति – सूर्य का राशि परिवर्तन क्या लाएगा आपके जीवन में बदलाव?

Wed, Dec 16, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 16, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
धनु संक्रांति – सूर्य का राशि परिवर्तन क्या लाएगा आपके जीवन में बदलाव?

धनु राशि में सूर्य का गोचर, जैसा कि आप जानते हैं कि सूर्य को वैदिक ज्योतिष में आत्मा का कारक माना जाता है। इसके साथ ही ये जातक के जीवन में सफलता व पद प्रतिष्ठा के भी कारक होते हैं। इनकी कृपा से जातक अपने जीवन में वो सब कुछ प्राप्त करने में सफल होता है जो वह चाहता है। सूर्य जब गोचर कर अन्य राशि में प्रवेश करते हैं तो इस ज्योतिषीय घटना को संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य वृश्चिक राशि से गोचर कर धनु राशि में जा रहे हैं जिसे धनु सक्रांति कहा जाएगा। सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर 15 दिसंबर 2020 को 21 बजकर 48 मिनट पर कर रहे हैं। आइये जानते हैं सूर्य का धनु राशि में जाना आपके लिए कितना शुभ?

 

आपकी कुंडली के अनुसार सूर्य ग्रह आपके लिये किस तरह लाभकारी हो सकते हैं जानने के लिये एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।


धनु संक्रांति का बारह राशियों पर प्रभाव

 

मेष राशि

मेष राशि के जातको को लिए यह सक्रांति कुछ उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। निजी तौर पर आप निराश हो सकते हैं किन्ही चीजों को लेकर कि वे कैसे चल रही हैं। अप्रत्याशित विफलता भी आपको मिल सकती है। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जो काम आपको आसानी से होता हुआ दिखाई देगा वह अटक सकता है। मन अस्थिर भी हो सकता है। धैर्य से काम लें। घरेलू संबंध सौहार्दपूर्ण हैं। जिन जातकों की शादी में देरी हो रही है वे अपनी शादी के समय की चिंता कर सकते हैं। संपत्ति विवाद भी हो सकता है।

 

बृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य गोचर कई मायनों में खास रहने वाला है। वित्तीय स्थिति में अप्रत्याशित बदलाव होगा। यानी कि आपको मौद्रिक लाभ होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही आप कहीं धन निवेश किए हैं तो इससे भी आपको लाभ हो सकता है। संपत्ति संबंधी लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जो जातक सार्वजनिक जीवन में है उन्हें नाम और प्रसिद्धि मिल सकती है। सही दिशा में काम करें। आपके सामाजिक स्तर में सुधार नज़र आ रहा है। राजनेताओं के लिए गोचर अच्छा है। शुभ परिणाम देने वाला है।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सूर्य गोचर कुछ परेशानी पैदा कर सकता है। वैवाहिक व प्रेमी जोड़ों अपने पार्टनर के साथ टकराव या बहस करने से बचें। अन्यथा इसका सीधा असर आपके संबंध पर पड़ेगा। अविवाहित जातकों को भी धैर्य रखने की जरूरत है। गार्ड वर्किंग प्रोफेशनल्स को फायदा मिलेगा। व्यवसायी किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले एक बार जरूर विचार करें। हो सके तो अपने सलाहकार से जरूर चर्चा करें। इससे आपको लाभ होगा।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का धनु राशि में प्रवेष करना काफी अच्छा है। अगर बात हम आपके वित्तीय स्थिति की करें तो धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य बहुत ही बढ़िया होने वाला है। मानसिक तनाव से भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी तरक्की से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कार्यों से नहीं हटना चाहिए। नाम और प्रसिद्धि भी मिलेगी।

 

सिंह राशि

वैसे तो सूर्य सिंह राशि के स्वामी है परंतु यह गोचर आपके लिए कुछ खास नहीं हैं आपको इस दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चे के सेहत व शिक्षा को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। इनकी भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। मन उलझन में पड़ सकता है। कार्यालय में किसी कार्य की योजना बनाते समय आपको कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। इस समय आपको दूसरों की सलाह सुननी चाहिए। आर्थिक समस्या भी हो सकती है।

 

कन्या राशि

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करना कन्या जातकों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। जिन जातकों को घर के बड़े बुजुर्गों से अब तक सहयोग नहीं मिल रहा था उनकी यह समस्या समाप्त होने वाली है सूर्य के प्रभाव से आपको अपने बड़ों का संयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही उनकी सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। इसके साथ ही माँ के लिए प्यार और स्नेह बढ़ेगा। घरेलू जीवन संतोषजनक होने की भी संभावना है। जो लोग कृषि में हैं या इससे जुड़ें व्यापार व कार्य में लगे हैं वें लाभान्वित हो सकते हैं।

 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर करना कुछ मामलों में परेशानी वाला हो सकता है। आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध या पेशेवर कार्य बन सकते हैं। वित्तीय नुकसान होने की संभावना है, यदि आप किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय ठीक नहीं है। आपको अभी रूकना चाहिए। ऑफिस में कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। इसके अलावा आप स्वयं संपर्क कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि

सूर्य के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा क्योंकि आप नियमों का पालन करेंगे। जो लोग रेडियो जॉकी /गायक की तरह मुखर नौकरियों में हैं, वे अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। छात्रों को उनकी सफलता का रास्ता मिल जाता है। परंतु आपको परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह गोचर अच्छा है।

 

धनु राशि

आप अपने मित्र मंडली के साथ-साथ कार्यालय में भी लोकप्रिय होंगे। सूर्य गोचर के कारण आप ज़रूरतमंदों के प्रति दयालु होंगे। इसके साथ ही आप में नेतृत्व की गुणवत्ता बढ़ेगी। आपको कार्यालय में किसी प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहेगा, परिवार में सब ठीक होगा। रोमांस की बात करें तो आपके जीवन में सूर्य का राशि परिवर्तन करना रोमांस को औसत रखेगा परंतु रोमांस समाप्त नहीं होगा।

 

मकर राशि

मकर जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कई मामलों में परेशानी वाला हो सकता है। जिन जातकों को आर्थिक समस्या से दो चार होना पड़ रहा था उनकी यह समस्या बढ़ सकती है। वित्तीय स्थिति में अस्थिरता कायम रहेगी। धन व्यय की अधिक संभावना है। थोड़ा विश्वास रखें और जिस काम पर विश्वास करते हैं उस पर काम करते रहें। व्यक्तिगत संबंध के बारे में चिंता सता सकती है।

 

कुंभ राशि

कुंभ जातकों के लिए सूर्य का गोचर कई मामलों में लाभदायक रहेगा। गोचर से धन लाभ होने का संकेत मिल रहा है। यदि आप कहीं निवेश किए हैं तो आपको उससे धन लाभ हो सकता है। समय आपके लिए अनुकूल है। समय का लाभ उठाएं। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो जातक शादी के रिश्ते देख रहे हैं तो उनके लिए भी समय अच्छा है, उसमें बात आगे बढ़ सकती है। सामाजिक रूप से आपको लोगों द्वारा पहचाना और सराहा जा सकता है।

 

मीन राशि

सूर्य का गोचर पेशेवरों के लिए अच्छा है। कार्यालय में मीन जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही प्रमोशन भी हो सकता है। बड़े फैसले लेते समय आप उलझन में रहेंगे। अपने सीनियर्स की सलाह लें। मेहनत आपकी खाली नहीं जाएगी। निजी जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। साथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

 

यह भी पढ़े:

वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए सूर्य की रोशनी के लाभ ।  सूर्य ग्रहण 2020 - कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

 

article tag
Planetary Movement
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!