सप्ताह के सातों दिनों के लिए कैसे चुनें शुभ अंक और शुभ रंग?

Wed, Sep 04, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Sep 04, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
सप्ताह के सातों दिनों के लिए कैसे चुनें शुभ अंक और शुभ रंग?

हर सप्ताह अपने साथ नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आता है। सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग ग्रहों की ऊर्जाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ज्योतिष में इन ग्रहों के आधार पर ही प्रत्येक दिन के लिए एक शुभ अंक और शुभ रंग तय किया गया है। ऐसा माना जाता है कि हर दिन के साथ जुड़े यह रंग और अंक आपके जीवन को कई प्रकार से प्रभावित करते हैं। अगर आप सप्ताह के सातों दिन इन रंगों और अंकों का उपयोग करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा आती है। यह आपको भाग्य चमकाने और सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं कि प्रत्येक दिन के लिए शुभ रंग, शुभ अंक और राशि अनुसार शुभ अंक क्या होते हैं? इसके साथ ही यहां हम आपको इसका खास महत्व भी बताएंगे।

सप्ताह के सात दिन और इसके शुभ रंग व शुभ शुभ अंक

यहां आपको सप्ताह के सातों दिन के आधार पर शुभ अंक और शुभ रंग के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सोमवार का शुभ अंक और रंग

सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा शांति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। चंद्रमा के लिए सफेद रंग सबसे अच्छा माना जाता है। इस रंग को शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आपको मानसिक रूप से शांत और स्थिर रहने में मदद करता है। सोमवार के लिए शुभ अंक की बात करें तो यह अंक 2 होगा। अंक 2 जीवन में संतुलन लाता है और आपको भावनात्मक शक्ति प्रदान करता है। अंक 2 विशेष रूप से कर्क राशि वालों के लिए बहुत भाग्यशाली समझा जाता है। इस प्रकार अगर सोमवार के दिन आप सफ़ेद या क्रीम रंग का उपयोग करते हैं और अपने कार्यों में अंक 2 को शामिल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद, क्रीम

शुभ अंक: 2

मंगलवार का शुभ अंक और शुभ रंग

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। इस दिन पर मंगल की विशेष ऊर्जा का प्रभाव होता है। मंगल ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। मंगलवार का शुभ अंक 9 होता है। अंक 9 एक पूर्ण संख्या है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन के लिए शुभ रंग लाल होता है। जो लोग मेष या वृश्चिक राशि वाले होते हैं उनके लिए यह शुभ अंक और रंग बहुत लाभकारी साबित होता है। इस दिन आप लाल रंग के वस्त्र पहन सकते हैं या लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही अंक 9 को अपने जरूरी कार्यों में प्राथमिकता दे सकते हैं। इससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और आप जीवन में उन्नति की राह में आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

बुधवार का शुभ अंक और शुभ रंग

सप्ताह का तीसरा दिन बुधवार, बुध ग्रह से जुड़ा होता है। ज्योतिष में बुध ग्रह संचार, बुद्धि और तर्कशक्ति का प्रतीक है। इस दिन के लिए सबसे शुभ रंग हरा होता है। यह जीवन में प्रगति और समृद्धि लेकर आता है। इसी प्रकार बुधवार का शुभ अंक 5 होता है। अंक 5 साहस और बदलाव के लिए प्रेरित करता है। अगर आपकी राशि मिथुन या कन्या है तो यह शुभ अंक और रंग आपके लिए बहुत भाग्यशाली हो सकते हैं। यही कारण है कि बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनना और अंक 5 का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

गुरुवार का शुभ अंक और शुभ रंग

गुरुवार का दिन गुरुओं का दिन माना जाता है। इस दिन पर देव गुरु बृहस्पति का विशेष प्रभाव होता है। बृहस्पति ग्रह ज्ञान, समृद्धि और धर्म का कारक है। इसलिए गुरुवार के दिन पीले रंग को खास महत्व दिया जाता है। पीला रंग सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक होता है। इसी के साथ गुरुवार का शुभ अंक 3 होता है। अंक 3 आपके जीवन में खुशी, रचनात्मकता और सफलता लेकर आता है। यह शुभ अंक और शुभ रंग धनु राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। गुरुवार के दिन अच्छे परिणाम पाने के लिए, आपको पीले रंग का उपयोग करना चाहिए और अंक 3 से जुड़े कार्यों को महत्व देना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

शुक्रवार का शुभ अंक और शुभ रंग

सप्ताह में शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और विलासिता का ग्रह माना जाता है। इस दिन का शुभ रंग गुलाबी और सफ़ेद है। यह रंग आपको शांति, सुंदरता और सामंजस्य का अनुभव करवा सकता है। शुक्रवार का शुभ अंक 6 है। अंक 6 संतुलन, सद्भाव और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक है। विशेष रूप से वृषभ और तुला राशि वालों के लिए यह अंक व रंग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। आपको शुक्रवार को गुलाबी या सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए और अंक 6 को अपने कार्यों में प्राथमिकता देनी चाहिए।

शुभ रंग- गुलाबी, सफ़ेद

शुभ अंक- 6

ये भी पढ़ें: कुंडली में कब बनता है सरकारी नौकरी का योग?

शनिवार का शुभ अंक और शुभ रंग

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का होता है। शनि को न्याय, कर्म और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। काला और नीला रंग शनि को समर्पित होता है। इसलिए शनिवार के दिन इन दोनों रंगों को अच्छा माना जाता है। यह रंग गहराई और अनुशासन का प्रतीक हैं। शनिवार का शुभ अंक 8 है। अंक को न्याय और कर्म से जोड़ कर देखा जाता है। अगर आपकी राशि मकर या कुंभ है तो यह रंग और अंक आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकते हैं। शनिवार के दिन काले या नीले रंग का उपयोग जरूर करें। इसी के साथ अंक 8 को भी महत्व दें।

शुभ रंग- काला, नीला

शुभ अंक- 6

रविवार का शुभ अंक और शुभ रंग

रविवार का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य से होता है। ज्योतिष में सूर्य को शक्ति, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। सूर्य ग्रह से संबंधित होने के कारण रविवार के लिए शुभ रंग नारंगी और लाल है। वहीं रविवार का शुभ अंक 1 होता है। यह अंक स्वतंत्रता और नई शुरुआत से जुड़ा होता है। यह शुभ रंग और शुभ अंक विशेष रूप से सिंह राशि वालों के लिए बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इसलिए रविवार के दिन अपने दैनिक कार्यों में नारंगी रंग और अंक 1 का उपयोग जरूर करना चाहिए।

शुभ रंग- नारंगी, लाल

शुभ अंक- 1

भाग्य का शुभ अंक कैसे निकालें?

अंकज्योतिष के अनुसार, अगर आप अपने भाग्य का शुभ अंक जानना चाहते हैं तो आपको केवल अपनी जन्मतिथि के बारे में पूरी जानकारी होना अनिवार्य है। इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि, माह और वर्ष तक के बारे पता होना चाहिए। इसके बाद इन संख्याओं का योग करके जो अंक आपको प्राप्त होगा वही आपका भाग्यांक होगा। आप एस्ट्रोयोगी के अंकज्योतिष पेज पर भी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं और अपने मूलांक व भाग्यांक के बारे में जानकारी ले सकते हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करें

किसी भी ज्योतिषीय जानकारी के लिए आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल या चैट पर संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहली कॉल या चैट बिलकुल मुफ्त है।

article tag
Vedic astrology
article tag
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!