अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप 2018 फाइनल भविष्यवाणी – जीत सकता है भारत

Fri, Feb 02, 2018
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Feb 02, 2018
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप 2018 फाइनल भविष्यवाणी – जीत सकता है भारत

भारत में क्रिकेट के नज़रिये से वर्तमान दौर बहुत अच्छा कहा जा सकता है। दक्षिणी अफ्रीकी दौरे पर गई टीम टेस्ट मैच की सीरीज़ भले ही बूरी तरह हारी हो लेकिन एक सीरीज़ में खराब प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ना चाहिये। एक दिवसीय श्रृंखला में भारत ने वापसी करते हुए शानदार आगाज़ किया है। लेकिन इसी बीच भारत में क्रिकेट का भविष्य भी सुनहरा रहने के आसार नज़र आ रहे हैं। जी हां अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय किशोरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीतते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। 3 फरवरी 2018 को भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों ने मैच से पूर्व दोनों देशों की टीम का नेतृत्व कर रहे कप्तानों की कुंडलियों व 3 फरवरी को ग्रहों की दशा का आकलन करते हुए जो संभावनाएं जताई हैं वह इस प्रकार हैं।

 

अंडर 19 इंडियन टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ की कुंडली

भारतीय टीम पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में अंडर 19 विश्वकप 2018 में खेल रही है। यदि यह फाइनल मैच वह जीतते हैं तो पृथ्वी अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान होंगे। आइये देखते हैं क्या कहती है इनकी कुंडली।

नाम – पृथ्वी पंकज शॉ

जन्म तिथि – 9 नवंबर 1999

जन्म स्थान – थाने, महाराष्ट्र, भारत।

जन्म समय – अज्ञात

उपरोक्त विवरण के अनुसार पृथ्वी शॉ की चंद्र राशि वृश्चिक बनती है। इनकी पत्रिका में दो दो ग्रहों का नीच राशि के हैं जो कि आपस में सम सप्तक योग बना रहे हैं। यह एक प्रकार का नीचभंग राजयोग माना जाता है। इससे जातक कम समय में बड़ी तरक्की हासिल करता है। हालांकि इनकी कुंडली में ग्रह वक्री भी हैं जिनके कारण इन्हें अति आत्मविश्वास से बचने की आवश्यकता रहेगी।


अंडर 19 ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान जेसन सांघा की कुंडली

नाम – जेसन सांघा

जन्म स्थान – रैंडविक, न्यू साउथ वेल्स।

जन्म तिथि – 8 सितंबर 1999

जन्म समय – अज्ञात

उपरोक्त विवरण के अनुसार जेसन की चंद्र राशि कर्क है। राशि स्वामी चंद्रमा राहू व शुक्र के साथ हैं जिससे ग्रहण योग बन रहा है। इस योग से जातक के मनोबल पर बूरा असर पड़ता है। 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण भी कर्क राशि में ही लगा है जिससे कर्क राशि वाले जातक अब भी पीड़ित हैं विशेषकर वे जिनकी कुंडली में भी चंद्र ग्रहण दोष है जो कि जेसन की कुंडली में भी बन रहा है।


3 फरवरी को अंडर 19 फाइनल के दिन चंद्रमा की दशा

अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार प्रात: साढ़े 6 बजे से आरंभ होगा। इस समय चंद्रमा सिंह राशि में गोचररत होंगे। जो कि जेसन की राशि से दूसरे हैं। वहीं पृथ्वी शॉ की राशि से कर्मक्षेत्र के चंद्रमा होंगे।

कुल मिलाकर दोनों कुंडलियों का आकलन करने के पश्चात यह कहा जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान के सितारे थोड़े कमजोर नज़र जरुर आ रहे हैं लेकिन जेसन के नेतृत्व में भारत को कड़ी चुनौति पेश कर सकते हैं। वहीं पृथ्वी शॉ के लिये कर्मक्षेत्र के चंद्रमा जेसन के दूसरे चंद्रमा से अधिक शक्तिशाली नज़र आ रहे हैं। हालांकि शॉ को ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की आवश्यकता अवश्य रहेगी।

अंकज्योतिषीय आकलन से भी देखा जाये तो मैच 3 फरवरी को हो रहा है जो कि बृहस्पति का अंक है जन्मतिथि के योगांक से प्राप्त भाग्यांक को देखा जाये तो पृथ्वी शॉ का भाग्यांक भी 3 है। इस कारण इसके प्रबल आसार हैं कि भारतीय टीम अंडर 19 क्रिकेट में अपना चौथा विश्वकप जीतने में कामयाब हो जाये। हालांकि मैदान में प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ियों की किस्मत काम करती है कब कौन किस पर हावि हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। असल में सामूहिक प्रतिस्पर्धाओं व आकलन में भाग्य का खेल भी क्रिकेट की तरह अनिश्चितताओं का खेल माना जा सकता है। लेकिन यदि आप व्यक्तिगत आकलन के इच्छुक हैं तो ऐस्ट्रोयोगी पर इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स आपको गाइड करने करने के लिये हमेशा ऑनलाइन रहते हैं। पंडित जी से बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!