वैशाख 2021 – वैसाख मास के व्रत व त्यौहार

Sun, Apr 25, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Apr 25, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वैशाख 2021 – वैसाख मास के व्रत व त्यौहार

वैशाख भारतीय पंचांग के अनुसार वर्ष का दूसरा माह है। चैत्र पूर्णिमा के बाद आने वाली प्रतिपदा से वैसाख मास का आरंभ होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर वैशाख महीने का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। वैशाख मास में धार्मिक तीर्थ स्थलों पर स्नानादि का भी महत्व माना जाता है। वैशाख मास का महत्व इसलिये भी माना जाता है क्योंकि इसी मास में भगवान विष्णु के अवतार जिनमें नर-नारायण, भगवान परशुराम, नृसिंह अवतार और ह्यग्रीव आदि अवतार अवतरित हुए थे। मान्यता है कि देवी सीता भी इसी मास में धरती माता की कोख से प्रकट हुई थी। वैशाख मास एस्ट्रोयोगी को बनाएं अपनी लाइफ का GPS और इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से पायें जीवन में सुख समृद्धि लाने का सही रास्ता। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

वैशाख मास का नामकरण

हिंदू पंचांग में चंद्रमास के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं। जिस मास की पूर्णिमा जिस नक्षत्र में होती है उसी के अनुसार माह का नाम पड़ा है। वैशाख मास की पूर्णिमा विशाखा नक्षत्र में होने के कारण इस मास का नाम वैशाख पड़ा। वर्ष 2021 में वैशाख मास की शुरुआत 28 अप्रैल से होगी, 26 मई को वैशाख पूर्णिमा के साथ ही वैशाख माह का समापन होगा।

 

वैशाख मास के व्रत व त्यौहार

  • वरुथिनी एकादशी – वैसाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरूथिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। वरुथिनी एकादशी का व्रत 07 मई को शुक्रवार के दिन है।
  • वैसाख अमावस्या – अमावस्या को स्नान दान व तर्पण के लिये बहुत ही शुभ माना जाता है। वैशाख अमावस्या 11 मई, मंगलवार को है। इस दिन मंगलवार होने से यह भौमवती अमावस्या भी है जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
  • अक्षय तृतीया – वैसाख मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व अक्षय तृतीया का ही माना जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण ने अवतार लिया था। भगवान विष्णु के ही अन्य अवतार भगवान परशुराम की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है। इस कारण यह बहुत ही सौभाग्यशाली दिन माना जाता है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिये बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है। अक्षय तृतीया अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 14 मई, शुक्रवार को है।
  • सीता नवमी – वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को सीता नवमी मनायी जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता सीता धरती मां की कोख से प्रकट हुई थी जो हल जोतते समय मिथिला नरेश जनक को मिली थी और जनकपुत्री के रूप में जानी गई। माता सीता को मां लक्ष्मी का ही अवतार माना जाता है जिन्होंने भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री राम के लिये अवतार धारण किया। सीता नवमी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 21 मई, शुक्रवार को मनाई जा रही है।
  • मोहिनी एकादशी – वैशाख शुक्ल एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। मोहिनी एकादशी का उपवास भी बहुत खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा उपासना व व्रत आदि का विधान है। मोहिनी एकादशी 22 मई, शनिवार को है।
  • वैशाख पूर्णिमा – पूर्णिमा चंद्र मास का अंतिम दिन माना जाता है। पूर्णिमा को उपवास रखने का विधान भी माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। वैशाख मास की पूर्णिमा 26 मई, बुधवार को है। इस दिन साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण भी है। 
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!