Vastu tips For Money: धन और सम्रद्धि चाहिए तो करें लक्ष्मी पाने के सरल उपाय।

Tue, May 28, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, May 28, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Vastu tips For Money: धन और सम्रद्धि चाहिए तो करें लक्ष्मी पाने के सरल उपाय।

Vastu tips For Money: वास्तु शास्त्र वर्षों से इंसान के जीवन को सुखदाई बनाने में मदद करता आ रहा है। आपके घर, दुकान, ऑफिस से लेकर हर जगह वास्तु के नियमों का पालन करके आप पॉजिटिव एनर्जी पा सकते हैं और जीवन के विभिन्न पहलुओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

धन प्राप्ति भी इन सभी पहलुओं में से एक है। यदि आप भी अपने जीवन में आर्थिक समृद्धि चाहते हैं और धन की कमी से जूझ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपायों को अपनाकर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

धन के लिए वास्तु टिप्स

धन प्राप्ति के उपायों में कुछ आसान से उपाय बताये गए हैं जिनका पालन कर आप अपने घर में लक्ष्मी को आमंत्रित कर सकते हैं। शीघ्र धन प्राप्ति के उपाय नीचे बताये गए हैं।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

दिशाओं का महत्व:

  • वास्तु शास्त्र में बताये गए धन प्राप्ति के वास्तु उपाय में उत्तर-पूर्व दिशा को धन का स्थान माना जाता है। इसलिए आप इस दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति या यंत्र स्थापित कर सकते हैं।

  • धार्मिक शास्रों में दक्षिण-पूर्व दिशा भी धन के लिए शुभ मानी जाती है। यहां आप लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें।

  • उत्तर दिशा को जल का स्थान माना जाता है। यहां मिट्टी का कलश रखकर उसमें पानी भरें और लाल कमल का फूल रखें।

तिजोरी का स्थान:

  • अपने ओफिस या घर में अपनी तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।

  • अपनी तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की करना चाहिए।

  • हमेशा अपनी तिजोरी के नीचे लाल कपड़ा बिछाएं।

धन के शुभ वस्तुएं:

  • वास्तु शास्त्र में शंख को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।

  • क्रिस्टल धन-समृद्धि को आकर्षित करते हैं। इसलिए आप इन्हें उत्तर या पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

  • श्री यंत्र लक्ष्मी धन का प्रतीक है। इसे अपने घर या ऑफिस के पूजा वाले स्थान में लगाएं। यह लक्ष्मी पाने के सरल उपाय में से एक है। 

घर की साफ-सफाई:

  • अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें।

  • अपने घर में कूड़ा-कचरा जमा न होने दें।

  • घर में दरवाजे-खिड़कियां टूटी न हों अगर ऐसा है तो उन्हें तुरंत बदल लें।

धन प्राप्ति के कुछ अन्य जरूरी वास्तु टिप्स:

  • हमेश घर में हरा-भरा पौधा जरूर लगाएं, पौधा अगर सुख गया है तो उसे उखाड़ के फेंक दें।

  • अँधेरा होने पर बिजली न होने पर घर में जलती हुई मोमबत्ती रखें।

  • जब भी समय मिले गायत्री मंत्र का जाप करें।

  • हमेशा जरुरतमंदो को दान-पुण्य करते रहें।

  • अपने डेली जीवन में नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं और धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

अगर आप वास्तु से जुड़ी किसी और व्यक्तिगत सलाह पाना चाहते हैं तो एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से अभी सम्पर्क करें।

article tag
Vastu
Vedic astrology
article tag
Vastu
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!