Vishnu Rekha: हस्तरेखा की मानें तो किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाएं उसके भाग्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती हैं। हर इंसान के हाथ की रेखाएं एक दूसरे से अलग होती हैं, इसलिए वो अलग-अलग संकेत देती हैं। इन्हीं रेखाओं में से एक होती है विष्णु रेखा। हस्तरेखा में इस रेखा को बहुत शुभ और प्रभावी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि विष्णु रेखा जिस व्यक्ति की हथेली पर दिखाई देती है वो बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति की किस्मत बहुत अच्छी होती है और उसपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह चिन्ह भगवान विष्णु से जुड़ा होता है। हथेली पर विष्णु रेखा का होना व्यक्ति को निडर और आत्मविश्वासी बनाता है। ऐसे लोगों के पास अवसरों की कमी नहीं होती। वे अपने जीवन में यश, मान-सम्मान, समृद्धि सब कुछ पाते हैं।
तो चलिए जानते हैं कहाँ पर होती है हथेली में विष्णु रेखा, विष्णु रेखा का अर्थ क्या है और इसके कौन-कौन से लाभ होते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि जब हथेली में हृदय रेखा से एक अतिरिक्त रेखा निकलकर गुरु पर्वत की ओर बढ़ती है। और ऐसा लगता है कि हृदय रेखा दो हिस्सों में बंट गई है, तो इसे विष्णु रेखा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर ये दो रेखाएं गुरु पर्वत तक पहुंच जाएं तो यह एक भाग्यशाली संकेत होता है। जिस भी व्यक्ति के हांथ में यह संकेत होता है उसे बहुत भाग्यशाली माना जाता है। उसकी मेहनत जल्दी रंग लाती है और जीवन में धन, पहचान और सम्मान पाने के रास्ते आसान हो जाते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर विशेष प्रकर की दैवीय कृपा होती है, जो उनका संरक्षण करती है और सही मार्ग दिखाती है। हथेली में विष्णु रेखा के होने के ऐसे कई फायदे होते हैं।
विष्णु रेखा आपके दोनों में से किसी भी हाथ में हो सकती है। यह रेखा दुर्लभ है इसलिए आपको हर किसी की हथेली पर यह दिखाई नहीं देगी। इसमें एक खास बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह रेखा आदमी के दाएं हाथ पर देखनी चाहिए, वहीं महिलाओं को इस रेखा को बाएं हाथ पर देखना चाहिए। कुछ स्थितियों में यह रेखा अच्छे से दिखाई देती है इसका मतलब होता है कि यह मजबूत है। परंतु कुछ लोगों की हथेली में यह थोड़ा कटी हुई या धुंधली होती है। विष्णु रेखा का प्रभाव कैसा होगा, वो भी इसी पर निभर करता है कि आपके हाथ में वो किस तरह दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: हस्तरेखा में शनि पर्वत का महत्व, प्रभाव और उपाय जानिए
कुल मिलाकर, विष्णु रेखा जैसी दुर्लभ रेखा बहुत ही कम लोगों के हाथ में दिखाई देती है। लेकिन जिसके भी हाथ में यह दिखाई देती है उसका भाग्य चमक जाता है। ऐसे लोगों पर स्वयं भगवान विष्णु कृपा बरसाते हैं। हस्तरेखा में विश्वास रखने वालों के लिए ऐसे संकेतों का पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे सकारात्मकता और आत्मविश्वास दोनों जागृत होते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके हाथ में कौन-से चमत्कारी संकेत छिपे हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के हस्तरेखा विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहली कॉल या चैट बिलकुल फ्री है।