letter-b-name-rashifal-2023
letter-b-name-rashifal-2023

B
A B C D E F G H I J K L

B अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के लिए राशिफल 2023

क्या आपका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर 'B' से शुरू होता है और आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला साल 2023 आपके लिए कैसा रहेगा, तो एस्ट्रोयोगी पर अक्षर 'B' से शुरू होने वाले नाम वालों के लिए दी गयीं वर्ष 2023 की भविष्यवाणियां इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2023 की भविष्यवाणियां अक्षर 'B' वालों के करियर, लव लाइफ, शादी, फाइनेंस, आदि के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं।

अक्षर 'B' से शुरू होने वाले नाम वालों का व्यक्तित्व

जिन व्यक्तियों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर 'B' से शुरू होता है, वे भावुक होने के साथ ही चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों को कभी दुख नहीं देते हैं। इन लोगों का एक मात्र कंफर्टेबल जोन इनका परिवार होता है, और ये हमेशा खुश रहना चाहते हैं। ये लोग केयरिंग, मृदुभाषी और दयालु होते हैं। ये व्यक्ति किसी भी झगड़े से दूर रहते हैं। ये बहुत प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, इसलिए लोग इनका फायदा उठा सकते हैं। ये व्यक्ति नौकरी के क्षेत्र में अच्छे हो सकते हैं। ये लॉयल और बहुत हेल्पिंग नेचर वाले होते हैं, खासकर जब उनके पार्टनर की बात आती है। ये लोग फैमिली ओरिएंटेड होते हैं। यहां तक कि व्यवसाय के लिए यात्रा करते समय भी, इनके दिमाग में परिवार का ख्याल होता है। वर्ष 2023 के अंकों का योग (2+0+2+3) (7) है और अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (7) केतु का प्रतिनिधित्व करता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कर्क और वर्ष 2023 के केतु का एक साथ संयोजन, अक्षर 'B' वालों को इस वर्ष के दौरान तनावग्रस्त कर सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए हो सकता है कि चीजें योजना के अनुसार न हों। हालांकि कुल मिलाकर यह साल संतुलित रहेगा।

अक्षर 'B' से शुरू होने वाले नाम वालों के लव, शादी व रिलेशनशिप के लिए वर्ष 2023 की भविष्यवाणियां

लवर्स और रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए यह साल बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक मामलों से जूझ रहे लोगों को लगेगा कि सब कुछ सुलझ गया है।

  • लोग अपने प्रियजनों के साथ मिल सकेंगे, और उनके माता-पिता उनका सपोर्ट करेंगे। 

  • इस वर्ष के दौरान दंपति एक अच्छे रिश्ते की उम्मीद कर सकते हैं और उनका यह बंधन समय के साथ मजबूत होता जाएगा। पति और पत्नी भावनात्मक रूप से एक दूसरे का सपोर्ट करने में सक्षम होंगे। जो जोड़े अपना परिवार शुरू करने की सोच रहे थे, उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी।

  • इस वर्ष यात्रा संभव है। इसके साथ ही जिन लोगों का नाम अक्षर 'B' से शुरू होता है, वे इस साल अधिक आध्यात्मिक होंगे।

  • ये लोग अधिक ऊर्जावान और अधिक शक्तिशाली बनने में सक्षम होंगे। इसके अतिरिक्त, ये शांत हो सकेंगे और मानसिक तनाव से निपट सकेंगे।

अक्षर 'B' से शुरू होने वाले नाम वालों की सोशल और फैमिली लाइफ के लिए वर्ष 2023 की भविष्यवाणियां

जिन व्यक्तियों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर 'B' से शुरू होता है, उन्हें कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये अपने सोशल स्टेटस को बनाए रखने में सक्षम होंगे।

  • इन लोगों में बहुत अधिक धैर्य होगा और ये अपने धैर्य से सभी समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होंगे।

  • लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक मुद्दे 2023 में हल हो जाएंगे। कुछ पारिवारिक समारोह या खुशी के पल हो सकते हैं। भले ही परिवार तनावपूर्ण स्थिति में हो, फिर भी आप अपने परिवार के साथ इस समय का आनंद ले पाएंगे।

  • वे लोग जिनके कुछ अदालती मामले चल रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

  • जिन लोगों का नाम अक्षर 'B' से शुरू होता है, उनके लिए सफलता हासिल करने का एक ही तरीका है कि वे अपनी पर्सनल और सोशल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें।

अक्षर 'B' से शुरू होने वाले नाम वालों के करियर और फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए वर्ष 2023 की भविष्यवाणियां 

जिन व्यक्तियों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर 'B' से शुरू होता है, उनके करियर और फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए साल 2023 एक उत्कृष्ट वर्ष होगा।

  • जो लोग विदेश में बसना चाहते हैं, उन्हें वीजा के लिए आवेदन करने पर अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लोग पढ़ाई के लिए विदेश जाने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

  • यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए उतार-चढ़ाव का मिश्रण रहेगा, इस दौरान आपको कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण जिन लोगों का नाम अक्षर 'B' से शुरू होता है, उन्हें इस वर्ष हर चीज में उचित संतुलन बनाकर रखना है और रिलैक्स करना है। आपको सालह है कि खुद से प्रेम करें और अपनी अच्छी तरह से देखभाल करें। अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको उचित आराम करना चाहिए।

  • पैसा जरूरी है, लेकिन स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है, इसलिए आपको 2023 के दौरान अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी। व्यापार में लोगों को अनुकूल परिणाम दिखाई देंगे।  विशेष रूप से आयात और निर्यात का व्यापार करने वालों को काफी लाभ होगा। जिन लोगों का नाम अक्षर 'B' से शुरू होता है, उनके लिए फरवरी, अप्रैल और जुलाई का महीना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

अक्षर 'B' से शुरू होने वाले नाम वालों की शिक्षा के लिए वर्ष 2023 की भविष्यवाणिया

जो विद्यार्थी हॉयर एजूकेशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। वर्ष 2023 विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट वर्ष होगा, और वे अन्य देशों से प्रमाणपत्र या डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

  • विद्यार्थियों को इस वर्ष पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ ही उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। कई विद्यार्थियों को सरकारी विभागों में अच्छी नौकरी मिल सकेगी। लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे किसी भी चीज से विचलित न हों।

  • जो विद्यार्थी उचित प्लानिंग के साथ अपने लक्ष्य पर काम करते हैं, उन्हें जल्द ही अपने इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी। लेकिन उन्हें खुद को प्रेरित और केंद्रित रखना चाहिए।

  • जिन विद्यार्थियों के नाम अक्षर 'B' से शुरू होते हैं, उन्हें रोजाना अच्छे मोटिवेशनल कोट्स पढ़ने चाहिए। इससे उन्हें अपने अध्ययन और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

  • आपको सलाह है कि आप इस साल नकारात्मक लोगों से दूर रहें।

उपाय-

  • सफेद चंदन का तिलक नियमित रूप से लगाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सौभाग्य के लिए आपको अपनी भौंहों के बीच अनामिका अंगुली से माथे पर तिलक लगाना चाहिए।

  • बुजुर्गों को केले का दान करें।

  • इसके अलावा रात की रानी (रात में खिलने वाली चमेली) इत्र (परफ्यूम) खुशबू के लिए इस्तेमाल करें।

  1. शुभ रंग- हल्का पीला
  2. शुभ अंक- 3
  3. शुभ दिशा- पूर्व
  4. अशुभ रंग- गहरा भूरा और भूरा
  5. अशुभ अंक- 8
  6. अशुभ दिशा- उत्तर

✍️ By- एस्ट्रो पुजेल

व्यक्तिगत भविष्यवाणियां और उपचार जानने के लिए बात करें एस्ट्रो पूजल से केवल एस्ट्रोयोगी पर।

अन्य नामाक्षर 2023


A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें