बुधवार के दिन क्या करें और क्या ना करें

Wed, Jun 21, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jun 21, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
बुधवार के दिन क्या करें और क्या ना करें

प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और मान-सम्मान की चाह रखता है। ऐसे में वह हर सुबह जल्दी उठता है, स्न्नानादि के बाद भगवान की पूजा करता है ताकि उसके जीवन के हर पहलु में भगवान उसका साथ दे। उसकी सभी बाधाओं को दूर करें और उसके जीवन को खुशियों से भर दें। बेशक, भाग्य भगवान के हाथ में है, लेकिन हमें यह समझने की जरूरत है, "भगवान उनकी ही मदद करते हैं जो खुद की मदद करते हैं"। इसका मतलब है कि आपको पहला कदम स्वयं ही उठाना होगा, आपको यह तय करना होगा कि आप क्या चाहते हैं और एक बार जब आपने अपना मन बना लिया, तो भगवान आपको सफलता का मार्ग अवश्य दिखाते हैं। हमेशा याद रखें किस्मत आपका साथ तभी देगी जब आप मेहनत करेंगे।

निस्संदेह, 21वीं सदी में रहने के बाद भी हम आज भी ज्योतिष में विश्वास करते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां लोग अक्सर ज्योतिष और ज्योतिषियों में विश्वास करते हैं खासतौर पर जब यह भाग्य प्राप्त करने की बात आती है। उदाहरण के लिए, हम अक्सर धन को आकर्षित करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। हर किसी के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब हम अपने लाभ के लिए कुछ ज्योतिषीय उपायों का उपयोग करते हैं। माना जाता है कि इन युक्तियों या उपायों में हमारी समस्याओं को हल करने की शक्ति होती है। वास्तव में, यह कुछ हद तक सच है।

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन शुभ माना जाता है और इस दिन प्रथम पू्ज्य भगवान गणेश जी की पूजा करने से शुभ फल मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में बुध अच्छी स्थिति में नहीं है, तो आप बुध के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए पूजा कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है किसी नए कार्य की शुरुआत और रोजगार के नए अवसर पर जाने से पहले भगवान गणेश की पूजा करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए आज हम अपने इस लेख में आपको बुधार के दिन क्या करना उचित है और क्या करना वर्जित है इसके बारे में बताएंगे। कॉल पर भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी आपको बुधवार को भाग्यशाली बनाने के बारे में और बताएंगे!

बुधवार के दिन करें ये कार्य 

  • सभी कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करके मंदिर जाना चाहिए। 

  • मंदिर जाकर भगवान गणेश को पीले रंग के फूल और मोदक का भोग लगाना चाहिए।

  • इसके बाद 'ऊँ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए और गणपति जी की आरती करनी चाहिए। 

  • अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो बुधवार के दिन उसे गणेश रुद्राक्ष धारण कराएं।

  • ज्योतिष के अनुसार, बुधवार के दिन दक्षिण, पूर्व दिशा में यात्रा करने शुभ माना जाता है। 

  • इस दिन कृषि संबंधित वस्तु, व्यापारिक वस्तु या शेयर खरीदना शुभ माना जाता है।

  • बुधवार के दिन अकाउंट्स संबंधित कार्य करना लाभकारी माना जाता है। 

  • अगर आप नया वाहन चलाना सीखना और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुछ नया सीखना चाहते हैं तो बुधवार काफी शुभ रहेगा। 

  • बुध ग्रह के दोष को दूर करने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाना चाहिए।

  • बुध दोष के प्रभाव को कम करने के लिए बुधवार के दिन ज्योतिषी से सलाह लेकर पन्ना पहनना चाहिए।

  • भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए।

  • सभी मनोकामना और परेशानियों को दूर करने के लिए बुधवार को भगवान गणपति को सिंदूर चढ़ाना चाहिए। 

  • यदि आप व्यापार में बहुत अधिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो भगवान गणेश की दूर्वा घास से पूजा करें और लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

  • बुधवार का दिन बाल काटने, नाखून काटने, दाढ़ी बनाने आदि के लिए भी अच्छा होता है।

यह भी देखें :  बुधवार व्रत कथा  । बुधवार पूजा ।  गणेश जी की आरती  । गणेश चालीसा । गणेश मंत्र । गणेश स्त्रोत 

बुधवार के दिन ना करें यह कार्य

  1. अपने घर की महिलाओं का बुधवार के दिन अपमान ना करें। इस दिन महिलओं को हरे वस्त्र या चूड़ियां दान करें।

  2. बुधवार के दिन किसी भी किन्नर का अपमान नहीं करना चाहिए बल्कि उससे आशीर्वाद लेना चाहिए।

  3. बुधवार के दिन पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। इस दिन लोन लेने से धन हानि होती है।

  4. इस दिन शादीशुदा महिलाओं को काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।

  5. बुधवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। 

  6. आज के दिन किसी भी प्रकार के निवेश से बचना चाहिए।

  7. इस दिन टूथपेस्ट, ब्रश और बालों से संबंधित वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए साथ ही पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

  8. इस दिन दूध को नहीं जलाना चाहिए और नये कपड़े को नहीं पहनना चाहिए। 

यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है। अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार बुधवार को व्रत करना चाहते हैं तो एस्ट्रोयोगी के अनुभवी एस्ट्रोलॉजर्स से परामर्श करें। 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!