Vastu tips- माता लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो भूलकर भी न करें ये काम।

Sat, Oct 07, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Oct 07, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Vastu tips- माता लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो भूलकर भी न करें ये काम।

हम अपने जीवन में बचपन से ही कुछ साधारण लेकिन जरूरी नियमों का पालन करते हैं। जैसे शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) का पालन करना, शुभ दिशाओं का पालन करना या शाम के समय कुछ विशेष कार्य न करना आदि। लेकिन हम में से बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो इसके पीछे के कारणों को नहीं जानते हैं। ज्योतिशास्त्र हो या वास्तुशास्त्र, इन सभी शास्त्रों में बताई गयीं बातें, हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को निर्धारित करती हैं। यह शास्त्र हमें बताते हैं कि हमें अपनी दिनचर्या कैसी रखनी चाहिए और किस समय क्या काम करना चाहिए? 

free consultation

जब हम अपने घर में रहते हैं तो हमारे बुज़ुर्ग हमें समय-समय पर बताते रहते हैं कि हमें घर में वास्तु के अनुसार, संध्या समय में हमें कुछ खास काम नहीं करने चाहिए। यह सभी नियम वास्तु के अनुसार आपके घर का माहौल (home vastu tips) निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। आपको बता दें कि वास्तु सिद्धांतों (vastu tips for home) के अनुसार, जिस तरह से हम अपनी शाम बिताते हैं, वह हमारी आर्थिक स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय कुछ निश्चित कार्य करने से वित्तीय परेशानियां और जीवन में बाधाएं बढ़ने लगती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कार्यों के बारे में बताएंगे जिन्हें शाम के समय करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें 👉 घर में क्यों लगाएं सात घोड़ों की पेंटिंग? 

वास्तु के अनुसार शाम के समय में न करें ये काम।

शाम के समय सोने से बचें- हमारे घरों में अक्सर हमें शाम के समय सोने से रोक दिया जाता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्यास्त के समय सोना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस समय हमारी त्रिदेवियाँ यानी माता लक्ष्मी, माता सरस्वती और माता दुर्गा हमें आशीर्वाद देने हमारे घरों में आती हैं। जो भी व्यक्ति इस समय सो रहा होता है वह तीनों माताओं के आशीर्वाद प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाता। इस कारण हमारे शास्त्रों में शाम को सोना उचित नहीं माना जाता।

घर की सफाई, शाम में न करें- अगर आप घर की सफाई करना चाहते हैं और हर टूटी फूटी या बेकार पड़ी चीजों को बाहर निकालना चाहते हैं तो सुबह का समय चुनें, शाम को साफ-सफाई करने से बचें। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय घर की सफाई करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके पीछे कारण है कि शाम को सफाई करना, देवी लक्ष्मी के प्रति अनादर का संकेत माना जाता है। क्योंकि इसका अर्थ यह समझा जाता है कि आप उन चीजों से संतुष्ट नहीं है जो आपको आशीर्वाद के रूप में प्राप्त हुई हैं।

तुलसी में जल न दें- घर में तुलसी जी का वास होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी जी (Tulsi) के होने से घर में माता लक्ष्मी और भगवान् विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। जो व्यक्ति रोज़ तुलसी के पौधे में जल चढ़ाता है तो उसे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हालांकि तुलसी में जल केवल सूर्योदय के समय ही चढ़ाना चाहिए। सूर्यास्त के बाद जल चढ़ाना अशुभ संकेत देता है। 

झाड़ू न लगाएं- घर हो या ऑफिस किसी भी स्थान पर झाड़ू लगाते हुए, समय का ध्यान ज़रूर रखें। सूर्यास्त के समय या अँधेरा होने के बाद कभी भी झाड़ू न लगाएं। शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय या रात में माता लक्ष्मी घर में आगमन करती हैं और आशीर्वाद देने आती हैं। उनके आगमन से घर में बरकत और सुख-समृद्धि आती है। उस समय झाड़ू लगाने से हम घर की सकारात्मकता और समृद्धि को भी साफ़ करते हैं इसलिए शाम के समय झाड़ू लगाने की गलती न करें। वरना इसके कारण आपको जीवन में आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें👉 प्रेम विवाह के लिए घरवालों को कैसे मनाएं? 

जूठे बर्तन न छोड़ें- हर व्यक्ति अपने घर में साफ़ सफाई रखना चाहता है और यह सभी के लिए जरूरी भी होता है। हालांकि फिर भी कभी आलस में आकर या समय की कमी होने के कारण लोग भोजन करने के बाद अपनी किचन में रात में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं जो दरिद्रता को आकर्षित करते हैं। हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि बर्तनों में माता लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में उन्हें जूठा रखना अशुभ माना जाता है। अगर आप अपने घरों में रात में जूठे बर्तन साफ़ न करने को आदत बना लेंगे तो आपका घर आर्थिक तंगी से जूझता रहेगा।   

बाल या नाखून न काटें- पुराने समय से रात में बाल या नाखून काटने को सही नहीं समझा जाता है। इसके पीछे एक महत्वपूर्ण धार्मिक कारण है जिसके अनुसार शाम में नाखून या बाल काटने से घर में आ रही बरकत प्रभावित होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार बात चाहें घर की सफाई की हो या व्यक्तिगत सफाई की,  सफाई से जुड़ा कोई भी कार्य शाम से पहले पूरा किया जाना चाहिए। शाम के समय माता लक्ष्मी घर-आंगन में प्रवेश करती हैं ऐसे में वो नाराज़ हो सकती हैं, इसके परिणामस्वरूप आपको धन के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

 न करें इन चीजों का दान- दान करना पुण्य का कार्य समझा जाता है, लेकिन यही दान अगर गलत सही समय पर और सही वस्तु का न किया जाए तो यह आपको विपरीत परिणाम भी दे सकता है। यही कारण है कि अगर आप किसी को दान देना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप सूर्यास्त से पहले यह कार्य पूर्ण कर लें। क्योंकि सूर्यास्त के बाद पैसों समेत दूध, दही, हल्दी, और प्याज-लहसुन का दान शुभ नहीं माना जाता है। इन सभी चीजों का दान आपके जीवन में अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है और आपको मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रख सकता है। 

क्यों करें वास्तु नियमों का पालन ?

हम में से कई लोग वास्तु टिप्स या ज्योतिष उपायों को नहीं मानते या उनका सही ढंग से पालन नहीं करते, इस कारण वे जीवन में कई मुश्किलों का सामना करते हैं। वहीं जो लोग इनका पालन करते हैं वह जीवन के छोटे कष्टों को दूर करने या उनका सामना करने में खुद को सक्षम बना लेते हैं। दरअसल यह विज्ञान हमे जीवन जीने के सही तरीके बताते हैं जिसकी मदद से हम आगे चलकर अपने जीवन को भरपूर आनंद और समृद्धि से जी सकते हैं। 

अगर आप भी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और आर्थिक संकटों को दूर करना चाहते हैं तो एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषी आपकी सहायता कर सकते हैं और आपको सटीक परिणाम भी उपलब्ध करवा सकते हैं। अधिक व्यक्तिगत जानकारी के लिए संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से।

article tag
Vastu
article tag
Vastu
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!