Gomati chakra upay: जानें गोमती चक्र के फायदे! चमका देगा आपका भाग्य।

Wed, Sep 11, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Sep 11, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Gomati chakra upay: जानें गोमती चक्र के फायदे! चमका देगा आपका भाग्य।

Gomati chakra: गोमती चक्र, गोमती नदी के पास पाया जाने वाला एक शैल होता है। यही कारण है कि इसका नाम गोमती नदी के नाम पर रखा गया है। यह शैल एक महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व रखता है। इसके साथ ही, इससे कई ज्योतिषीय लाभ भी जुड़े होते हैं। गोमती चक्र श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र की तरह दिखाई देता है। इस शैल पर अलग-अलग रेखाएं होती हैं, इसलिए इसे सुदर्शन चक्र का छोटा रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गोमती चक्र को घर पर रखना बहुत शुभ होता है। यह चक्र माता लक्ष्मी के आशीर्वाद का प्रतीक होता है इसका उपयोग करने से आपको आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। यह घर में सुख और समृद्धि लेकर आता है। आपके जीवन में कष्टों को दूर करता है और खुशियां लेकर आता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि गोमती चक्र के फायदे क्या हैं? और इसके उपाय क्या-क्या हो सकते हैं।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

गोमती चक्र के फायदे

जब आप गोमती चक्र का उपयोग करते हैं तो इसके कई शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही यह चक्र कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए बेहतरीन होता है। तो चलिए जानते हैं गोमती चक्र पहनने के फायदे:

1. आर्थिक लाभ: गोमती चक्र को धन की देवी लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए यह घर में संपत्ति और समृद्धि का आशीर्वाद देता है। ऐसा माना जाता है कि गोमती चक्र को घर में रखने से या तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है।

2. वास्तु दोष से छुटकारा: गोमती चक्र वास्तु दोष दूर करने में भी सहायक होता है। इसे पहनने से या घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जाओं और बुरी नज़र से छुटकारा मिलता है। इसकी मदद से घर में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार आता है।

3. संतान सुख: अगर आप संतान सुख की इच्छा रखते हैं, लेकिन उसमें आपको समस्याओं करना पड़ रहा है तो आपको गोमती चक्र से जुड़े उपाय करने चाहिए। संतान प्राप्ति के लिए इसे सहायक माना जाता है।

4. व्यापार और करियर में सफलता: गोमती चक्र की मदद से आपको व्यापारिक स्थल या ऑफिस में वृद्धि देखने को मिलती है। करियर में भी आपको सफलता के नए अवसर देखने को मिलते हैं।

5. स्वास्थ्य में फायदा: गोमती चक्र पहनने से आपको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलता है। इसे पहनने से आपको तनाव से मुक्ति मिलती है और डिप्रेशन से भी बचाव रहता है।

गोमती चक्र के नुकसान

सामान्यतौर पर गोमती चक्र के ज्यादातर सकारात्मक परिणाम होते हैं, लेकिन कभी-कभी इसका उपयोग विपरीत प्रभाव भी दे सकता है:

1. गोमती चक्र के गलत उपयोग: अगर आप गोमती चक्र का उपयोग उचित विधि से नहीं करते हैं या चक्र को गलत तरीके से धारण कर लेते हैं तो यह चक्र उतना प्रभावी नहीं रह जाता है। इस कारण जरूरी है कि आप गोमती चक्र पहनने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

2. गोमती चक्र की पहचान: गोमती चक्र ज्यादातर शुभ परिणाम देता है। हालांकि अगर असली गोमती चक्र के स्थान पर आप नकली चक्र धारण कर लेंगे तो आपको कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए असली गोमती चक्र की पहचान करना बहुत जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण दिशा शुभ या अशुभ? जानें इस दिशा का महत्व और उपाय।

कैसे करें असली गोमती चक्र की पहचान?

गोमती चक्र, हर जगह उपलब्ध नहीं होता है। यह विशेष रूप से गोमती नदी के किनारे पाया जाता है। यही कारण कि इसे कहीं से भी लेते समय इसकी पहचान करना बहुत जरूरी होता है। प्रभावी और असरदार उपायों के लिए असली गोमती चक्र की पहचान करना बेहद महत्वपूर्ण होता है, अगर आप गोमती चक्र के नाम पर कोई नकली पत्थर पहन भी लेंगे तो उसका आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि अगर आप असली गोमती चक्र की पहचान करना चाहते हैं तो आपको देखना होगा कि जो गोमती चक्र आप ले रहे हैं वो दिखने में एक तरफ से सीप की तरह उभरा हुआ है और दूसरी तरफ से सांप जैसा है या नहीं। अगर ऐसा नहीं है तो इसका अर्थ होगा कि वो नकली चक्र है। ऐसा इसलिए है क्योंकि असली गोमती चक्र के समतल हिस्से पर हिंदी की गिनती का सात या सांप का आकार जरूर होता है। यह दिखने में हल्के सफ़ेद या भूरेपन पर होते हैं।

गोमती चक्र के उपाय

गोमती चक्र बेहद शुभ होता है, गोमती चक्र के उपायों की मदद से आपके जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है। आइए जानें कुछ ऐसे उपाय-

1. अगर आप धन संबंधी मामलों में शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं या आर्थिक समस्याएं दूर करना चाहते हैं तो आपको तिजोरी में गोमती चक्र जरूर रखना चाहिए।

2. गोमती चक्र बुरी नज़र से बचाव में भी काम आता है। इसके लिए आपको गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाना होगा।

3. विवाह संबंधी समस्याओं में भी गोमती चक्र बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप विवाह जुड़ी मुश्किलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर अपने घर के मंदिर में रखना चाहिए।

4. यदि घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है, तो गोमती चक्र को बहते पानी में बहाने से नकारात्मकता दूर होती है।

5. अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है, तो आपको गोमती चक्र को पानी में बहा देना चाहिए। इस उपाय से घर में सकारात्मकता आती है।

अगर आप व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर गोमती चक्र के उपाय जानना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर्स से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहली चैट या कॉल बिलकुल फ्री है।

article tag
Vedic astrology
article tag
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!