Hanuman Ji ke 12 Naam: महाबली हनुमान को हिन्दू धर्म के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक माना जाता है। वे शक्ति और भक्ति का एक अनूठा संगम हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि जिस तरह भगवान श्री राम का उनपर अटूट विश्वास था, वैसा ही भक्तों को भी संकट के समय बजरंगबली पर भरोसा करना चाहिए। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बजरंगबली को याद करते ही भक्तों को विशेष शक्ति और साहस का अनुभव होता है।
वैसे तो हनुमान जी का स्मरण करने के लिए, उन्हें कई नामों (Hanuman names) से पुकारा जाता है लेकिन इसमें सबसे प्रभावी उनके 12 नामों और मंत्रों का जाप है। हनुमान जी के 12 नाम का जाप करना बहुत शुभ माना गया है। यह मंत्र आपके मन को स्थिरता और शक्ति प्रदान करते हैं।
यहां आज आप जानेंगे बजरंगबली के 12 नाम, मंत्र और उनका महत्व। साथ ही आपको इन नामों के जाप से होने वाले लाभों के बारे में भी जानने को मिलेगा।
ऐसी मान्यता है कि यह 12 नाम हनुमान जी के विभिन्न रूपों और गुणों के प्रतीक हैं, जो उनके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। अगर हनुमान जी के 12 नाम का जाप आप नियमित रूप से करते हैं तो आप अनेकों प्रकार के भय, कष्ट और संकट से मुक्ति पा सकते हैं। चलिए जानते हैं (hanuman name list) -
हनुमान- यह नाम उनकी बचपन की नटखटता और अद्भुत शक्ति का प्रतीक है। हनुमान जी की भक्ति, निष्ठा और साहस का सबसे पहला परिचायक यही नाम माना जाता है।
अंजनीसुत- अंजनी माता के पुत्र होने के नाते यह नाम शुद्धता, भक्ति और माता-पिता के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
वायुपुत्र- वायु देव के पुत्र के रूप में यह नाम जीवन शक्ति, तेज़ गति और अद्भुत ऊर्जा का प्रतीक है।
महाबल- अत्यंत बलशाली और बुराई पर विजय पाने वाले हनुमान जी के साहस और शक्ति का प्रतीक है। यह नाम बाधाओं को दूर करने और सुरक्षा देने वाला माना जाता है।
रामेष्ट- भगवान राम के प्रिय सेवक होने के नाते यह नाम भक्ति, निष्ठा और सेवा की भावना को दर्शाता है।
फाल्गुनसखा- यह नाम मित्रता और विश्वास के गुण का प्रतीक है। भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक संबंध लाने वाला माना जाता है।
पिंगाक्ष- पिंगाक्ष का अर्थ है “जिसकी आँखें तेज और शक्तिशाली हैं।” यह नाम बुद्धि, जागरूकता और विपरीत परिस्थितियों में निपुणता का संकेत देता है।
अमितविक्रम- हनुमान जी की असीम वीरता और साहस को दर्शाता है। यह नाम संकटों का सामना करने और बाधाओं को पार करने में मदद करता है।
उदधिक्रमण- यह नाम उनकी विशाल यात्रा शक्ति और दूर तक प्रभाव डालने वाली शक्तियों का प्रतीक है।
सीतोशोकविनाशन- माता सीता के शोक को दूर करने वाले के रूप में यह नाम हनुमान जी की दया और भक्तों के कल्याण की भावना को दर्शाता है।
लक्ष्मणप्राणदाता- यह नाम उस गुण का प्रतीक है जिसमें हनुमान जी अपने प्रिय लक्ष्मण की रक्षा और जीवनदान देने में समर्थ हैं।
दशग्रीवदर्पहा- यह नाम उनके अद्भुत बल और शक्ति को दर्शाता है, जो रावण और अन्य दुष्ट शक्तियों का विनाश करने में सक्षम है।
हनुमान जी के बारह पवित्र नाम केवल उच्चारण के लिए नहीं हैं, बल्कि इनमें उनकी वीरता, शक्ति और भक्ति का संपूर्ण अनुभव छिपा है। इन नामों का जाप करने से भक्तों को आंतरिक साहस और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मदद करती है।
साथ ही, इन मंत्रों की कंपन मन को शांति प्रदान करती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाती है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और विचारों में स्पष्टता आती है। हनुमान जी के नामों का जाप नकारात्मक शक्तियों और भय से रक्षा करता है। जब कोई भक्त इन नामों का भक्ति भाव से उच्चारण करता है, तो उसे डर और चिंता से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुरक्षा का अनुभव होता है।
इसके अलावा, इन नामों का नियमित जाप भक्ति की गहराई को बढ़ाता है और भक्त के हृदय को भगवान राम और हनुमान जी के गुणों से जोड़ता है। यह केवल आध्यात्मिक लाभ ही नहीं देता, बल्कि जीवन को सकारात्मक ऊर्जा, साहस और प्रेम से भी भर देता है।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव के 108 नाम और उनके लाभ
मंत्र- ॐ हनुमते नमः
लाभ: हनुमान जी इस मंत्र का जाप करने से भय और डर दूर होते हैं और भक्त जीवन में सुरक्षा का अनुभव करता है।
मंत्र- ॐ अंजनीसुताय नमः
लाभ: यह मंत्र मातृस्नेह जैसी सुरक्षा और भावनात्मक मजबूती प्रदान करता है।
मंत्र- ॐ वायुपुत्राय नमः
लाभ: इस मंत्र से जीवन में ऊर्जा और स्वास्थ्य में सुधार होता है, जिससे शरीर और मन दोनों मजबूत होते हैं।
मंत्र- ॐ महाबलाय नमः
लाभ: मंत्र का जाप करने से अपार शक्ति, सहनशक्ति और कठिन परिस्थितियों में स्थिरता मिलती है।
मंत्र- ॐ रामेष्टाय नमः
लाभ: यह मंत्र भगवान राम के प्रति भक्ति और निष्ठा को गहरा करता है, जिससे जीवन आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होता है।
मंत्र- ॐ फाल्गुनसखाय नमः
लाभ: मंत्र का जाप अच्छे मित्रों, सच्चाई और विश्वासपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देता है।
मंत्र- ॐ पिंगाक्षाय नमः
लाभ: इस मंत्र से बुद्धि तेज होती है, मन में स्पष्टता आती है और ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है।
मंत्र- ॐ अमितविक्रमाय नमः
लाभ: यह मंत्र असीम साहस और निडरता का अनुभव कराता है, साथ ही किसी भी कठिनाई को पार करने में मदद करता है।
मंत्र- ॐ उदधिक्रमणाय नमः
लाभ: मंत्र का जाप जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है और कार्यों में सफलता दिलाता है।
मंत्र- ॐ सीतोशोकविनाशनाय नमः
लाभ: यह मंत्र पारिवारिक दुखों और परेशानियों को दूर करता है और जीवन में शांति लाता है।
मंत्र- ॐ लक्ष्मणप्राणदाता नमः
लाभ: मंत्र के प्रभाव से प्रियजनों की सुरक्षा होती है और उनके स्वास्थ्य में सुधार आता है।
मंत्र-ॐ दशग्रीवदर्पहाय नमः
लाभ: यह मंत्र अहंकार और नकारात्मक शक्तियों को नष्ट करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
हनुमान जी का प्रत्येक नाम अनोखे गुणों और दिव्यता का प्रतीक है, जो भक्त के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। चाहे आप संकट में हों, जीवन की चुनौतियों का सामना कर रहे हों या सिर्फ आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाना चाहते हों, इन 12 नामों का स्मरण हमेशा लाभकारी होता है।
अगर आप किसी अन्य ज्योतिषीय सलाह की तलाश में हैं या किसी सवाल का समाधान चाहते हैं तो एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क करें। आपके लिए पहली कॉल या चैट बिलकुल मुफ्त है।