Shubh Muhurat 2024: जानें जनवरी माह में मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त।

Tue, Jan 16, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Jan 16, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat 2024: जानें जनवरी माह में मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त।

क्या आप 2024 में कोई शुभ काम करने के लिए सही समय की खोज कर रहे हैं? यदि आप शुभ मुहूर्त में विश्वास करते हैं, तो आप हमारे इन जनवरी शुभ मुहूर्त 2024 की तिथियों के बारे में जान सकते हैं।

Shubh Muhurat 2024: नए साल पर आप कोई भी शुभ कार्य करना चाहते हैं तो आपको जनवरी के खास मुहूर्त के बारें में पता होना चाहिए। हिन्दू संस्कृति में शुभ मुहूर्त पर किये गए कार्य को उचित माना जाता है क्योंकि कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त पर सभी ग्रह सही जगह पर होते इसलिए इस समय किये गए कार्यों में उन्नति होती है। शुभ मुहूर्त पर कार्य न करने पर आपको कुछ हानि हो सकती है। अगर आप भी जनवरी महीने में शादी, गृह प्रवेश, नामकरण, सम्पत्ति खरीद या नया वाहन खरीद जैसे जरूरी कार्य करना चाहते हैं तो हमारे जनवरी माह के इन शुभ मुहूर्त का पालन कर सकते हैं। 

जनवरी शुभ मुहूर्त 2024 

आपको बता दें कि साल 2024 में आप शादी, गृह प्रवेश, नामकरण, सम्पत्ति खरीद या नया वाहन खरीद जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) चुन सकते हैं। हम आपके लिए हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2024 के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat 2024) लाए हैं ताकि आपके सभी कार्य उपयुक्त तिथियों पर अच्छे से सम्पन्न हो सकें।

free consultation

विवाह शुभ मुहूर्त जनवरी 2024

हिंदू धर्म में विवाह आयोजित करने के लिए शुभ समय का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता हैं। वैदिक ज्योतिष में, ग्रहों और नक्षत्रों की कुछ खास स्थितियों को विवाह करने के लिए अनुकूल माना जाता है। इन शुभ मुहूर्तों को इसलिए भी शुभ माना जाता है क्योंकि इन मुहूर्त का पालन करने से वैवाहिक जीवन में समृद्धि आती है। शुभ विवाह मुहूर्त को चुनना विवाह में सकारात्मकता, खुशी और समृद्धि लाने के लिए ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और विवाह होने वाले जोड़े की कुंडली सहित विभिन्न ज्योतिषीय कारकों पर आधारित होता है।

जनवरी महीने में कौन सी तारीखें शादी के लिए शुभ होंगी? 

जनवरी महीने में शादी करने के लिए आठ मुहूर्त शुभ होंगे। आप हिंदू पंचांग की 16,17,20, 21, 22, 28, 30 और 31 जनवरी 2024 की तारीखें शादी समारोह के लिए चुन सकते हैं। अगर आप और विस्तृत समय जानना चाहते हैं तो नीचे दिए मुहूर्त का पालन कर सकते हैं।

जनवरी शादी शुभ मुहूर्त यहाँ देखें!

  • 16 जनवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: रात 08:01 से सुबह 07:15, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, रेवती। 
  • 17 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 बजे से रात 09:50 बजे तक, नक्षत्र: रेवती। 
  • 20 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 03:09 बजे से 21 जनवरी 2024, रविवार, सुबह 07:14 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी। 
  • 21 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से सुबह 07:23 बजे तक नक्षत्र: रोहिणी, रात 07:26 से 22 जनवरी 2024, सोमवार, सुबह 07:14, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशीर्ष। 
  • 22 जनवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से 23 जनवरी 2024, मंगलवार, सुबह 04:58 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष। 
  • 27 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: रात 07:44 से 28 जनवरी 2024,  रविवार, सुबह 07:12 तक, नक्षत्र: माघ। 
  • 28 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से दोपहर 03:53 बजे तक नक्षत्र: माघ।  
  • 30 जनवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:43 से 31 जनवरी 2024, बुधवार, सुबह 07:10 तक नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त।  
  • 31 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:10 से 01 फरवरी 2024, गुरूवार, दोपहर 01:08 तक, नक्षत्र: हस्त। 

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त जनवरी 2024

अगर आप अपने साल की शुरुआत नए घर में शिफ्ट होने के साथ करना चाहते हैं तो यहां आप जनवरी के शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिष में नए घर में प्रवेश के लिए शुभ समय या अवधि का खास महत्व होता है। गृहप्रवेश समारोह या नए घर में जाने के लिए शुभ समय का चयन करना घर में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद लेकर आता है।

शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त के निर्धारण में नक्षत्रों की स्थिति, विशेष रूप से सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति के साथ-साथ राशियों पर उनके प्रभाव का विश्लेषण करना शामिल होता है। यह विश्लेषण एक अनुकूल समय की पहचान करने में मदद करता है जो ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुरूप होता है और माना जाता है कि यह घर में समृद्धि, खुशी और सौभाग्य लाता है।

कौन-सी तिथियां जनवरी में गृह प्रवेश के लिए शुभ होंगी?

नए साल के पहले महीने में आप गृह प्रवेश समारोह करना चाहते हैं तो हिन्दू पंचांग में 3 जनवरी 2024 की तिथि को गृह प्रवेश करने के लिए शुभ माना गया है। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो नीचे दिए मुहूर्त का उपयोग करें।

जनवरी गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें!

  • 3 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 से दोपहर 02:46 तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी। 

यह भी पढ़ें: साल 2024 में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा !

नामकरण शुभ मुहूर्त जनवरी 2024

हिंदू परंपरा में नवजात शिशु का नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ समय या अवधि को जरूरी बताया गया है क्योंकि नाम ही वह पहचान जिससे वह सारी उम्र जाना जाता है। नाम रखना, जिसे नामकरण संस्कार के नाम से जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जहां बच्चे का नाम चुना जाता है और विशेष पूजा पाठ के बाद उसका नाम तय किया जाता है। हिंदू संस्कृति में अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की तरह, नामकरण समारोह के लिए शुभ मुहूर्त का चयन करना महत्वपूर्ण माना जाता है। परिवार अक्सर पंडित या ज्योतिषियों के मार्गदर्शन पर ही नामकरण संस्कार करते हैं।  

जनवरी में कब करना चाहिए नामकरण संस्कार?

जनवरी में आप नामकरण संस्कार के लिए 8 शुभ तिथियों का पालन कर सकते हैं। आप 03, 07, 11, 14, 16, 17, 21, 26 और 31 जनवरी 2024 की तिथियों को नामकरण समारोह के लिए उपयोग में ला सकते हैं जो आपके बच्चे के नामकरण के लिए शुभ होंगी। अगर आप जनवरी की नामकरण शुभ मुहूर्त के बारें में अधिक जानना चाहते हैं तो नीचे दिए मुहूर्त का पालन कर सकते हैं। 

जनवरी नामकरण शुभ मुहूर्त (January Namkaran Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 03 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:46 से 4 जनवरी 2024, शाम 05:33 तक, नक्षत्र: हस्त
  • 07 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: रात 10:08 से 08 जनवरी 2024, रात 10:03 तक, नक्षत्र: अनुराधा
  • 11 जनवरी 2024, बृहपतिवार, शुभ मुहूर्त: शाम 05:39 से 13 जनवरी 2024, सुबह 07:19 तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़
  • 14 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:19 से  सुबह 10:22 तक, नक्षत्र: धनिष्ठा
  • 16 जनवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:10 से सुबह 07:19 तक, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद
  • 17 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:18 से 19 जनवरी 2024, रात 02:58 तक, नक्षत्र: रेवती
  • 21 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:18 से 23 जनवरी 2024, सुबह 04:58 तक, नक्षत्र: रोहिणी
  • 26 जनवरी 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: रात 12:00 से सुबह 10:28 तक, नक्षत्र :पुष्य 
  • 31 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 से 1 फरवरी 2024, रात 01:08 तक, नक्षत्र :  हस्त 

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त जनवरी 2024

वाहन खरीदना हर किसी के लिए भी एक खास पल होता है। यह एक सपने का साकार करने जैसा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महत्वपूर्ण समय या वाहन खरीद मुहूर्त आपके अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है? जनवरी 2024 में वाहन खरीद का सही मुहूर्त आपकी यात्रा को बेहतर बना सकता है, इसलिए बड़ी खरीदारी करने से पहले शुभ मुहूर्त की जांच करना हमेशा अच्छा होता है। वाहन को शुभ मुहूर्त पर खरीदने से वाहन मालिक के जीवन में उन्नति आती है।

जनवरी 2024 में कब खरीदें अपने लिए वाहन?

वैदिक पंचांग में जनवरी 2024 में वाहन खरीदने के लिए 10 तिथियों को शुभ माना गया है। अगर आप जनवरी में वाहन खरीदने के मुहूर्त जानना चाहते है तो आप 07, 14, 15, 17, 21, 22, 24, 25, 26 और 31 तारीख को चुन सकते हैं। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो नीचे दिए मुहूर्त का पालन कर सकते हैं। 

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त जनवरी 2024 (Vehicle Purchase shubh Muhurat) यहाँ देखें !

  • 7 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: रात 10:08 से 08 जनवरी 2024 रात 12:46 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा
  • 14 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 से सुबह 07:59 बजे तक, नक्षत्र: धनिष्ठा
  • 15 जनवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 से सुबह 08:07 बजे तक, नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद, शतभिषा
  • 17 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: रात 10:06 से 18 जनवरी 2024, सुबह  03:33 बजे तक, नक्षत्र: रेवती
  • 21 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 से शाम 07:26 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी
  • 22 जनवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: शाम 07:51 से 23 जनवरी 2024, शाम 04:58 बजे तक, नक्षत्र: मॄगशिरा
  • 24 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: रात 09:49 से 25 जनवरी 2024, सुबह 07:13 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु
  • 25 जनवरी 2024, बृहस्पतिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:13 से  26 जनवरी 2024, सुबह 07:12 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य
  • 26 जनवरी 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:12 से सुबह 10:28 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य
  • 31 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:10 से  01 फरवरी 2024, सुबह 07:10 बजे तक,  नक्षत्र: हस्त, चित्रा

संपत्ति खरीद मुहूर्त जनवरी 2024

मकान, फ्लैट, प्लॉट और जमीन जैसी किसी भी प्रॉपर्टी खरीदने तथा पंजीकरण के लिए शुभ दिनों की गणना से पूर्व पंचांग शुद्धि की जाती है। पंचांग शुद्धि से न केवल सम्पत्ति के क्रय के लिए शुभ दिन प्राप्त होते हैं, अपितु किसी भी सम्पत्ति क्रय के लिए शुभ मुहूर्त भी ज्ञात होता है। सम्पत्ति क्रय के सभी शुभ दिन और समय, स्थानों पर आधारित होते हैं। अतः सम्पत्ति क्रय करने अथवा पंजीकृत करने के शुभ मुहूर्त की गणना से पूर्व अपनी जगह का चुनाव करना अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है।

जनवरी 2024 में कब है सम्पत्ति खरीदने के शुभ मुहूर्त?

जनवरी 2024 में 3 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार 11, 25 और 26 जनवरी 2024 की तिथियां आपके लिए सम्पति खरीदने के लिए अनुकूल होंगी। अगर आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप नीचे दिए मुहूर्त 

का पालन कर सकते हैं। 

संपत्ति खरीद शुभ मुहूर्त जनवरी 2024 (Property Purchase shubh Muhurat) यहाँ देखें !

  • 11 जनवरी 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 7:23 से शाम 5:39 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा।
  • 25 जनवरी 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 7:22 से सुबह 8:16 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य।
  • 26 जनवरी 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:28 से 27 जनवरी 2024, सुबह 07:21 बजे तक, नक्षत्र आश्लेषा।

यह भी पढ़ें: जानें साल 2024 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

नया बिजनेस शुभ मुहूर्त 2024  

जनवरी महीने में नया बिजनेस शुरू करने के लिए 4 मुहूर्त शुभ होंगे। आप हिंदू पंचांग की 1,15, 20, और 27 जनवरी 2024 की तारीखें नए बिजनेस शुरू करने के लिए चुन सकते हैं। अगर आप और विस्तृत समय जानना चाहते हैं तो नीचे दिए मुहूर्त का पालन कर सकते हैं।

नया बिजनेस शुभ मुहूर्त जनवरी 2024 (New Business shubh Muhurat) यहाँ देखें !

  • 1 जनवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:25 से दोपहर 01:18 बजे तक, नक्षत्र: माघ। 
  • 15 जनवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 09:30 से सुबह 10:58 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा।
  • 20 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 9:11 से दोपहर 01:38 बजे तक, नक्षत्र: कृत्तिका।
  • 27 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:43 से सुबह 11:35 बजे तक, नक्षत्र: अश्लेशा।

जनवरी 2024 माह के त्यौहार और व्रत 

नए साल के साथ नए अवसर और नई चुनौतियाँ साथ आती हैं। जनवरी में इस बार नववर्ष, लोहड़ी, मकर संक्रांति, सुभाष चंद्र जयंती और गड्तंत्र दिवस जैसे प्रमुख त्यौहार है।  

  • 1 जनवरी 2024 (रविवार)- नववर्ष 
  • 7 जनवरी 2024 (रविवार) -सफला एकादशी
  • 9 जनवरी 2024 (मंगलवार) -  मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 11 जनवरी 2024 (गुरुवार)- पौष अमावस्या
  • 13 जनवरी 2024 (शनिवार) - पंचक शुरू
  • 14 जनवरी 2024 (रविवार) - विनायक चतुर्थी (पौष) और लोहड़ी
  • 15 जनवरी 2024 (सोमवार)- मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
  • 17 जनवरी 2024 (मंगलवार) - गुरु गोबिंद सिंह जयंती
  • 21 जनवरी 2024 (रविवार) - पौष पुत्रदा एकादशी
  • 23 जनवरी 2024 (मंगलवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल) और सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 25 जनवरी 2024 (गुरुवार) - पौष पूर्णिमा व्रत
  • 26 जनवरी 2024 (शुक्रवार) - माघ माह शुरू और गड़तंत्र दिवस 
  • 29 जनवरी 2024 (सोमवार) - सकट चौथ

जनवरी 2024 के प्रमुख गोचर

  • बुध मार्गी: 2 जनवरी 2024, मंगलवार, सुबह 08:36 बजे
  • बुध का धनु राशि में गोचर: 7 जनवरी 2024, रविवार, रात 09:32 बजे
  • सूर्य का मकर राशि में गोचर: 15 जनवरी 2024, सोमवार, रात 02:54 बजे
  • शुक्र का धनु राशि में गोचर: 18 जनवरी 2024, गुरुवार, रात 09:05 बजे

जनवरी 2024 में अमावस्या और पूर्णिमा 

  • पौष, कृष्ण अमावस्या: 11 जनवरी 2024, बृहस्पतिवार, 

प्रारम्भ- 10 जनवरी 2024, रात 08:10 

समाप्त- 11 जनवरी 2024, शाम 05:26

  • पौष पूर्णिमा: 25 जनवरी 2024, बृहस्पतिवार, 

प्रारम्भ- 24 जनवरी 2024, रात 09:49 बजे से, 

समाप्त- 25 जनवरी 2024, रात 11:23 बजे तक।

शुभ मुहूर्त जानने से व्यक्ति कुछ नया कार्य शुरू करने के लिए उचित समय चुन सकता है। जब आप शुभ मुहूर्त के दौरान कोई कार्य पूरा करते हैं, तो आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह सुनिश्चित करता है कि आपके प्रयासों से सर्वोत्तम संभव परिणाम प्राप्त होंगे। इसलिए अपने प्रयासों में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए जनवरी 2024 में शुभ तिथियों और समय का पूरा लाभ उठाएं।

अगर आप भी किसी बड़े कार्य के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहें हैं तो अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से। पहला कंसल्टेशन आपके लिए मुफ्त है।

article tag
Spirituality
Vedic astrology
Festival
Bollywood
article tag
Spirituality
Vedic astrology
Festival
Bollywood
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!