Shubh Muhurat 2024 : साल 2024 में विवाह करने के लिए शुभ मुहूर्त तिथियां और लिस्ट यहाँ देखें!

Wed, Aug 28, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Aug 28, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat 2024 : साल 2024 में विवाह करने के लिए शुभ मुहूर्त तिथियां और लिस्ट यहाँ देखें!

Shubh Muhurat 2024: क्या आप 2024 में शादी करने के लिए सही समय की तलाश कर रहे हैं? यदि आप शुभ विवाह मुहूर्त में विश्वास करते हैं, तो आनंदमय वैवाहिक जीवन सुनिश्चित करने के लिए 2024 में जनवरी से दिसंबर तक के लिए इन शुभ विवाह तिथियों के बारे में जान सकते हैं।

हिंदू धर्म में विवाह को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसे किसी के जीवन में सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक माना जाता है। विवाह पवित्रता से किया जानें वाला एक शुभ समारोह है, जहां हर कार्य  को सही समय पर किया जाना चाहिए। एक अच्छे वैवाहिक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए विवाह के लिए शुभ तिथि और समय का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक सामाजिक कार्य के रूप, विवाह एक पवित्र मिलन का प्रतिनिधित्व करता है जो दो व्यक्तियों को एक खास रिश्ते में लाता है और कपल्स को एक स्थायी रिश्ते में बांधता है। 

शादी न केवल दो लोगों को एक साथ लाती है बल्कि दो परिवारों के बीच भी संबंध बनाती है। यही कारण है कि विवाह (Vivah) को समाज में इतना सम्मान मिलता है। इस दिन, दो व्यक्ति जीवन के सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने के वादे की प्रतिबद्धता जताते हैं। इस प्रकार, विवाह की सफलता की गारंटी के लिए हर संभव प्रयास करना अनिवार्य हो जाता है, जिसमें कुंडली मिलान और शुभ विवाह तिथियों (Shubh marriage Muhurat) पर  विचार करना भी शामिल हैं।

क्या आप 2024 में शुभ मुहूर्त से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं?  

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 2024 में विवाह के काफी सारे शुभ मुहूर्त हैं। तो आइए विवाह शुभ मुहूर्त 2024 पर विस्तार से एक नज़र डालते हैं, जिसमें तिथि, समय, दिन और नक्षत्र शामिल हैं।

साल 2024 में मई और जून में क्यों नहीं बजेगी शादी की शहनाई?

अप्रैल महीने में सूर्य के शुक्र राशि में जाने के कारण मई और जून में शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं। इस वजह से विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों को मई और जून के महीने में करना शुभ नहीं माना जायेगा। शुभ विवाह कार्यक्रमों के लिए अभी जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा। जुलाई के महीने में 15 तिथि तक 5 से 6 मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद देवशयनी एकादशी के बाद देव सो जानें के कारण 16 जुलाई से 11 नवंबर तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं है।

शादी शुभ मुहूर्त 2024

आपको बता दें कि साल 2024 में आप शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) चुन सकते हैं। हम आपके लिए हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2024 के शादी शुभ मुहूर्त (Shubh Marriage Muhurat 2024) लाए हैं ताकि आपके सभी कार्य उपयुक्त तिथियों पर अच्छे से सम्पन्न हो सकें। 

जनवरी 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 

यदि आप विंटर थीम वाली शादी की इच्छा रखते हैं, तो जनवरी के इस परफेक्ट महीने में आप अपने लिए शादी का शुभ मुहूर्त चुन सकते हैं। इस महीने में विवाह के लिए शुभ तिथियों की अच्छी संख्या है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16,17,20, 21, 22, 28, 30 और 31 जनवरी 2024 आदि तिथियां शादी करने के लिए शुभ होंगी। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो नीचे दिए मुहूर्त का उपयोग करें।

जनवरी शादी शुभ मुहूर्त (January Vivah Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 16 जनवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: रात 08:01 से सुबह 07:15, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, रेवती। 

  • 17 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 बजे से रात 09:50 बजे तक, नक्षत्र: रेवती। 

  • 20 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 03:09 बजे से 21 जनवरी 2024, रविवार, सुबह 07:14 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी। 

  • 21 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से सुबह 07:23 बजे तक नक्षत्र: रोहिणी, रात 07:26 से 22 जनवरी 2024, सोमवार, सुबह 07:14, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशीर्ष। 

  • 22 जनवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से 23 जनवरी 2024, मंगलवार, सुबह 04:58 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष। 

  • 27 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: रात 07:44 से 28 जनवरी 2024,  रविवार, सुबह 07:12 तक, नक्षत्र: माघ। 

  • 28 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से दोपहर 03:53 बजे तक नक्षत्र: माघ।  

  • 30 जनवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:43 से 31 जनवरी 2024, बुधवार, सुबह 07:10 तक नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त।  

  • 31 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:10 से 01 फरवरी 2024, गुरूवार, रात 01:08 तक, नक्षत्र: हस्त। 

free consultation

फरवरी 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। ये वह समय है जब वेलेंटाइन डे मनाया जाता है, इसलिए इसे शादी के लिए एक आदर्श समय माना जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस वार फरवरी के महीने में 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार क्रमश 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी 2024 आदि तिथियां शादी करने के लिए शुभ होंगी। आप भी अपने या अपने परिवार में विवाह की तिथि चुने और अपने विवाह की तैयारी शुरू करें।

फरवरी शादी शुभ मुहूर्त (February Marriage Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 4 फ़रवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:21 से 05 फरवरी 2024, सोमवार, सुबह 05:44 तक, नक्षत्र:अनुराधा। 

  • 6 फ़रवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:18 से 07 फरवरी 2024, बुधवार, सुबह 06:27 तक, नक्षत्र: मुला। 

  • 7 फ़रवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 04:37 से 08 फरवरी 2024, गुरूवार, सुबह 07:05 तक,  नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़। 

  • 8 फ़रवरी 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:05 बजे से सुबह 11:17 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़। 

  • 12 फरवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:56 से 13 फरवरी 2024, मंगलवार, सुबह 07:02, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद। 

  • 13 फ़रवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:41 से 14 फरवरी 2024, बुधवार, सुबह 05:11, नक्षत्र: रेवती। 

  • 17 फ़रवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 08:46 बजे से दोपहर 01:44 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी। 

  • 24 फरवरी 2024, शनिवार,शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:35 बजे से रात 10:20 बजे तक, नक्षत्र: माघ। 

  • 25 फ़रवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: रात 01:24 से 26 फरवरी 2024, सोमवार, सुबह 06:50 तक, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी। 

  • 26 फ़रवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:50 बजे से दोपहर 03:27 बजे तक,नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी। 

  • 29 फरवरी 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:22 से 01 मार्च 2024, शुक्रवार, सुबह 06:46 तक, नक्षत्र: स्वाति। 

यह भी पढ़ें: साल 2025 में विवाह के लिए शुभ मांगलिक मुहूर्त

मार्च 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

एक सुहाने मौसम के लिए मार्च सबसे अच्छा महीना है। अगर आप शादी करना चाहते हैं तो ये महीना आपके लिए बेस्ट हो सकता है, क्योंकि इस समय सर्दियों का मौसम, गर्मी में बदलने लगता है। इस प्रकार आप इस महीने में विवाह की तिथियां तय कर सकते हैं, क्योंकि मार्च में कुछ भाग्यशाली विवाह शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार 1,2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12 मार्च 2024 आदि तिथियां शादी करने के लिए शुभ होंगी। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो नीचे दिए मुहूर्त का उपयोग करें।

मार्च शादी शुभ मुहूर्त (March Marriage Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 1 मार्च 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:46 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक, नक्षत्र: स्वाति। 

  • 2 मार्च 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: रात 08:24 से 03 मार्च 2024, रविवार, सुबह 06:44, नक्षत्र: अनुराधा। 

  • 3 मार्च 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:44 बजे से दोपहर 03:55 बजे तक,नक्षत्र: अनुराधा।

  • 4 मार्च 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: रात 10:16 बजे से 05 मार्च 2024, मंगलवार, सुबह 06:42 बजे तक, नक्षत्र: मुला।

  • 5 मार्च 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:42 बजे से दोपहर 02:09 बजे तक, नक्षत्र: मुला।

  • 6 मार्च 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:52 से 07 मार्च 2024, गुरूवार, सुबह 06:40, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़

  • 7 मार्च 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:40 से सुबह 08:24 तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़। 

  • 10 मार्च 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: रात 01:55 से 11 मार्च 2024, सोमवार, सुबह 06:35, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद।

  • 11 मार्च 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:35 से 12 मार्च 2024, मंगलवार, सुबह 06:34, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, रेवती।

  • 12 मार्च 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:34 बजे से दोपहर 03:08 बजे तक, नक्षत्र: रेवती। 

अप्रैल 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 18, 19, और 20 अप्रैल 2024 आदि तिथियां शादी करने के लिए शुभ होंगी। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो नीचे दिए मुहूर्त का उपयोग करें।

अप्रैल शादी शुभ मुहूर्त (April Marriage Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 18 अप्रैल 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: रात 12:44 से 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार, सुबह 05:51 तक, नक्षत्र: माघ। 

  • 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 05:51 से सुबह 06:46 तक, नक्षत्र: माघ। 

  • 20 अप्रैल 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:04 से 21 अप्रैल 2024, रात 02:48 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी।

यह भी पढ़ें: कुंडली में शनि के कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में आती है इस तरह की परेशानियां

मई और जून 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 

  • धार्मिक मान्यताओं में जब ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न हो तब विवाह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। साल 2024 में इन महीनों में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण कोई शादी करने के लिए कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

जुलाई 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 9, 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई 2024 आदि तिथियां शादी करने के लिए शुभ होंगी। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो नीचे दिए मुहूर्त का उपयोग करें।

जुलाई शादी शुभ मुहूर्त (July Marriage Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 9 जुलाई 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से शाम 06:56 बजे तक, नक्षत्र: माघ। 

  • 11 जुलाई 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:04 से 12 जुलाई 2024, शुक्रवार, सुबह 04:09, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी। 

  • 12 जुलाई 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 05:15 से 13 जुलाई 2024, शनिवार सुबह 05:32 बजे तक, नक्षत्र: हस्त। 

  • 13 जुलाई 2024, शनिवार शुभ मुहूर्त: सुबह 05:32 बजे से दोपहर 03:05 बजे तक नक्षत्र: हस्त।

  • 14 जुलाई 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: रात 10:06 बजे से 15 जुलाई 2024, सोमवार, सुबह 05:33 बजे तक, नक्षत्र: स्वाति

  • 15 जुलाई 2024, सोमवार शुभ मुहूर्त: सुबह 05:33 से 16 जुलाई 2024, मंगलवार, रात 12:30, नक्षत्र: स्वाति।

यह भी पढ़ें : घर में यहाँ पानी रखने से आएँगी खुशियाँ

अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 

  • धार्मिक मान्यताओं में जब ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न हो तब विवाह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। साल 2024 में इन महीनों में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण कोई शादी करने के लिए कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

नबंवर 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवबंर 2024 आदि तिथियां शादी करने के लिए शुभ होंगी। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो नीचे दिए मुहूर्त का उपयोग करें।

नवंबर शादी शुभ मुहूर्त (November  Marriage Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 12 नवंबर 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: शाम 04:04 बजे से रात 07:10 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद। 

  • 13 नवंबर 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:26 से रात 09:48 तक, नक्षत्र: रेवती। 

  • 16 नवंबर 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: रात 11:48 बजे से 17 नवंबर 2024, रविवार, सुबह 06:45 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी। 

  • 17 नवंबर 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:45 से 18 नवंबर 2024, सोमवार, सुबह 06:46, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशीर्ष। 

  • 18 नवंबर 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:46 से सुबह 07:56 तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष। 

  • 22 नवंबर 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: रात 11:44 बजे से  23 नवंबर 2024, शनिवार, सुबह 06:50 बजे तक, नक्षत्र: माघ। 

  • 23 नवंबर 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:50 से सुबह 11:42 तक, नक्षत्र: माघ। 

  • 25 नवंबर 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: रात 01:01 से 26 नवंबर 2024, मंगलवार, सुबह 06:53 तक, नक्षत्र: हस्त

  • 26 नवंबर 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:53 बजे से 27 नवंबर 2024, बुधवार, सुबह 04:35 बजे तक, नक्षत्र: हस्त

  • 28 नवंबर 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:36 से 29 नवंबर 2024, शुक्रवार सुबह 06:55, नक्षत्र: स्वाति

  • 29 नवंबर 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:55 से सुबह 08:39 तक, नक्षत्र: स्वाति

दिसंबर 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 4, 5, 9, 10, 14 और 15 दिसंबर 2024 आदि तिथियां शादी करने के लिए शुभ होंगी। अगर आप विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो नीचे दिए मुहूर्त का उपयोग करें।

दिसंबर शादी शुभ मुहूर्त (December Marriage Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  1. 4 दिसंबर 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: शाम 05:15 से 05 दिसंबर 2024, रात 01:02, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़

  2. 5 दिसंबर 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:49 बजे से शाम 05:26 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़

  3. 9 दिसंबर 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:56 से 10 दिसंबर 2024, मंगलवार, रात 01:06, नक्षत्र: उत्तरा 

  4. 10 दिसंबर 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: रात 10:03 बजे से 11 दिसंबर 2024, बुधवार, सुबह 06:13 बजे तक, नक्षत्र: रेवती

  5. 14 दिसंबर 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:06 बजे से शाम 04:58 बजे तक नक्षत्र: रोहिणी, 

  6. 15 दिसंबर 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: रात 03:42 से सुबह 07:06 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष

किसी भी ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से। पहला कंसल्टेशन आपके लिए मुफ्त है।

article tag
Others
Vedic astrology
article tag
Others
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!