Griha Pravesh Muhurat 2026: जानें 2026 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त।

Sun, Apr 20, 2025
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Apr 20, 2025
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Griha Pravesh Muhurat 2026: जानें 2026 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त।

क्या आपने नया घर खरीदा है और अब गृह प्रवेश के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं? या फिर आप सोच रहे हैं कि 2026 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त कब है? साल 2026 में अपने नए घर में प्रवेश के लिए सही शुभ मुहूर्त का पता लगाना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 

Grih Pravesh Muhurat 2026: क्या आप 2026 में नए घर में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि कौन-से दिन गृह प्रवेश के लिए सबसे शुभ होंगे? अगर हां, तो ये लेख आपके लिए एकदम परफेक्ट है। हिंदू धर्म में गृह प्रवेश एक बेहद महत्वपूर्ण संस्कार होता है, और इसे शुभ मुहूर्त में करना बहुत जरूरी माना जाता है। सही मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

साल 2026 में गृह प्रवेश के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध होंगी, लेकिन सभी घरों के लिए एक ही मुहूर्त सही नहीं होता। पंचांग, नक्षत्र, वार, तिथि और लग्न को ध्यान में रखकर ही शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त चुना जाता है। खासकर तब, जब घर नया बना हो या आपने किसी नए मकान को खरीदा हो, तो वास्तु दोष और ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए शुभ दिन में गृह प्रवेश करना अनिवार्य हो जाता है।

इस लेख में हम आपको 2026 के पूरे वर्ष के सभी शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त बताएंगे, ताकि आप पहले से ही अपनी तैयारियां कर सकें और अपने नए आशियाने की शुरुआत शुभता और मंगल से भरपूर हो।

क्या होता है गृह प्रवेश?

गृह प्रवेश वह शुभ संस्कार होता है जब कोई व्यक्ति या परिवार अपने नए घर में पहली बार निवास करता है। यह सिर्फ एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रक्रिया होती है, जो नए घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि को आमंत्रित करने के उद्देश्य से की जाती है।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, किसी भी नए घर में प्रवेश करने से पहले विशेष पूजा-पाठ, हवन और देवी-देवताओं का आह्वान करना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया को ही गृह प्रवेश पूजा कहा जाता है। इसे करने से घर में वास्तु दोष कम होते हैं, नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और परिवार के लिए सौभाग्य का द्वार खुलता है।

गृह प्रवेश के मुख्यतः तीन प्रकार होते हैं:

  1. अपूर्व गृह प्रवेश – जब पहली बार किसी नए घर में प्रवेश किया जाए।

  2. सपुर्व गृह प्रवेश – पहले से रहने वाले घर में कुछ समय बाहर रहने के बाद दोबारा प्रवेश करना।

  3. द्वितीयक गृह प्रवेश – किसी अन्य कारण से (जैसे पुनर्निर्माण के बाद) घर में दोबारा प्रवेश।

गृह प्रवेश हमेशा शुभ मुहूर्त में किया जाता है, ताकि नया जीवन शुभता और सुख-समृद्धि के साथ शुरू हो।

अपने जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान पाएं! अभी डाउनलोड करें - Astroyogi ऐप और देश के शीर्ष ज्योतिषियों से तुरंत परामर्श लें!  

गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: Grih Pravesh Muhurat 2026

अगर आप गृह प्रवेश समारोह के बारे में सोच रहे हैं तो 2026 का गृह प्रवेश मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat 2026) आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर के मार्गदर्शन से, आप 2026 में गृह प्रवेश समारोह के लिए शुभ मुहूर्त और सबसे उपयुक्त नक्षत्रों की खोज कर सकते हैं।

जनवरी गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: January Grih Pravesh Muhurat 2026

  • धार्मिक मान्यताओं में जब ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न हो तब गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। साल 2025 में इन महीनों में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। 

फरवरी गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: February Grih Pravesh Muhurat 2026

अगर आप फरवरी 2026 में अपने नए घर में गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह महीना कई शुभ अवसर लेकर आ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी में गृह प्रवेश के कुल 7 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जो विभिन्न नक्षत्रों जैसे चित्रा, हस्त, ज्येष्ठा, अनुराधा, उत्तराभाद्रपद, रेवती और मृगशिरा में पड़ते हैं। इस महीने 6 फरवरी से लेकर 26 फरवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर गृह प्रवेश के लिए उत्तम समय निकल रहा है। यदि आप नए घर में वास्तु के अनुरूप प्रवेश करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मुहूर्त आपके लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

फरवरी गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (February Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 6 फरवरी 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 12:23 बजे से 7 फरवरी 2026, तड़के 01:18 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, हस्त

  • 11 फरवरी 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 09:58 बजे से 10:53 बजे तक, नक्षत्र: ज्येष्ठा, अनुराधा

  • 19 फरवरी 2026, गुरुवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 08:52 बजे से 20 फरवरी 2026, सुबह 06:56 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद

  • 20 फरवरी 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:56 बजे से दोपहर 02:38 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद

  • 21 फरवरी 2026, शनिवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: दोपहर 01:00 बजे से शाम 07:07 बजे तक, नक्षत्र: रेवती

  • 25 फरवरी 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 02:40 बजे से 26 फरवरी 2026, सुबह 06:50 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा

  • 26 फरवरी 2026, गुरुवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:50 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा

मार्च गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: March Grih Pravesh Muhurat 2026

मार्च 2026 में गृह प्रवेश का सपना साकार करना चाहते हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है! इस महीने हिंदू पंचांग के अनुसार कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं जो गृह प्रवेश के लिए अनुकूल माने गए हैं। खासतौर पर उत्तराफाल्गुनी, चित्रा, अनुराधा और उत्तराषाढा जैसे शुभ नक्षत्रों में आने वाले ये मुहूर्त न सिर्फ ज्योतिषीय दृष्टि से श्रेष्ठ हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का भी संकेत देते हैं। अगर आप अपने नए घर में शुभ समय पर प्रवेश करना चाहते हैं, तो 4 मार्च से 14 मार्च 2026 तक के ये मुहूर्त आपके लिए विशेष लाभकारी रहेंगे। नीचे दिए गए समय और तिथियों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और अपने गृह प्रवेश की प्लानिंग करें वास्तु और ज्योतिष के अनुसार।

मार्च गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (March Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 4 मार्च 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 07:39 बजे से 5 मार्च 2026, सुबह 06:43 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी

  • 5 मार्च 2026, गुरुवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:43 बजे से 08:17 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी

  • 6 मार्च 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 09:29 बजे से शाम 05:53 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा

  • 9 मार्च 2026, सोमवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 11:27 बजे से 10 मार्च 2026, सुबह 06:37 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा

  • 13 मार्च 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 03:03 बजे से 14 मार्च 2026, सुबह 06:33 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

  • 14 मार्च 2026, शनिवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:33 बजे से 15 मार्च 2026, तड़के 04:49 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

अप्रैल गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: April Grih Pravesh Muhurat 2026

अगर आप अप्रैल 2026 में अपने नए घर में प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद खास है। 20 अप्रैल 2026, सोमवार को एक शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त बन रहा है, जो विशेष रूप से रोहिणी नक्षत्र में आता है। यह नक्षत्र चंद्रमा का अत्यंत शुभ नक्षत्र माना जाता है और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है।

अप्रैल गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (April Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 20 अप्रैल 2026, सोमवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 05:52 बजे से 07:27 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी

यह भी जानें: साल 2026 में विवाह के लिए शुभ मांगलिक मुहूर्त

मई गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: May Grih Pravesh Muhurat 2026

अगर आप मई 2026 में अपने नए घर में गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए कई शुभ संयोग लेकर आया है। पंचांग के अनुसार, मई महीने में कुल तीन शुभ तिथियां गृह प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं – 4 मई, 8 मई और 13 मई 2026। इन दिनों में बनने वाले नक्षत्र जैसे अनुराधा, उत्तराषाढा और उत्तर भाद्रपद, गृह प्रवेश के लिए विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। नीचे दिए गए मुहूर्तों में से आप अपने अनुसार सर्वोत्तम समय चुन सकते हैं और नए घर में शुभता के साथ प्रवेश कर सकते हैं।

मई गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (May Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 4 मई 2026, सोमवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 05:39 बजे से 09:58 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा

  • 8 मई 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: दोपहर 12:21 बजे से रात 09:20 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

  • 13 मई 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 05:33 बजे से दोपहर 01:29 बजे तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद

जून गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: June Grih Pravesh Muhurat 2026

जून 2026 में अगर आप नए घर में गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह महीना भी आपके लिए कुछ बेहतरीन शुभ तिथियां लेकर आया है। इस महीने 24, 26 और 27 जून 2026 को चित्रा और अनुराधा नक्षत्र में विशेष गृह प्रवेश मुहूर्त बन रहे हैं, जो पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माने जाते हैं। चाहे आप सुबह का समय चुनें या रात्रि का, इन तारीखों में आपको वास्तु और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार उत्तम समय मिलेगा। नीचे दिए गए विवरण के अनुसार आप सही मुहूर्त का चयन कर सकते हैं और अपने नए घर में शुभता के साथ प्रवेश कर सकते हैं।

जून गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (June Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 24 जून 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 05:26 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा

  • 26 जून 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 10:22 बजे से 27 जून 2026, सुबह 05:27 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा

  • 27 जून 2026, शनिवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 05:27 बजे से रात 10:11 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा

जुलाई गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: July Grih Pravesh Muhurat 2026

जुलाई 2026 में नए घर में गृह प्रवेश का सपना साकार करने वालों के लिए यह महीना भी शुभ योग लेकर आया है। पंचांग के अनुसार, इस माह 1, 2 और 6 जुलाई को उत्तराषाढा और उत्तर भाद्रपद नक्षत्रों में विशेष गृह प्रवेश मुहूर्त बन रहे हैं। ये नक्षत्र स्थिरता, सुख और समृद्धि देने वाले माने जाते हैं, इसलिए इस समय गृह प्रवेश करना विशेष फलदायी रहेगा। यदि आप अपने नए घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रवेश करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए शुभ समय का लाभ अवश्य उठाएं।

जुलाई गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (July Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 1 जुलाई 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:51 बजे से 2 जुलाई 2026, सुबह 05:28 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

  • 2 जुलाई 2026, गुरुवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 05:28 बजे से 09:27 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

  • 6 जुलाई 2026, सोमवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: दोपहर 04:07 बजे से 7 जुलाई 2026, सुबह 05:30 बजे तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद

अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर गृह प्रवेश मुहूर्त 2026

  • धार्मिक मान्यताओं में जब ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न हो तब गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। साल 2025 में इन महीनों में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

नवंबर गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: November Grih Pravesh Muhurat 2026

नवम्बर 2026 में यदि आप अपने नए घर में गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। पंचांग के अनुसार, नवम्बर में कुल 6 शुभ तिथियां गृह प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं—11, 14, 20, 21, 25 और 26 नवम्बर। इन तिथियों में अनुराधा, उत्तराषाढा, उत्तर भाद्रपद, अश्विनी, रेवती, रोहिणी और मृगशिरा जैसे शुभ नक्षत्रों का योग बन रहा है, जो गृह प्रवेश के लिए बेहद मंगलकारी माने जाते हैं। यदि आप नए घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रवेश करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए शुभ मुहूर्तों की सहायता से उपयुक्त तिथि चुन सकते हैं।

नवंबर गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (November Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 11 नवम्बर 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:41 बजे से 11:38 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा

  • 14 नवम्बर 2026, शनिवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 08:24 बजे से 11:23 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

  • 20 नवम्बर 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:56 बजे से 21 नवम्बर 2026, सुबह 06:31 बजे तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद

  • 21 नवम्बर 2026, शनिवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 04:56 बजे से 22 नवम्बर 2026, सुबह 05:54 बजे तक, नक्षत्र: अश्विनी, रेवती

  • 25 नवम्बर 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:52 बजे से 26 नवम्बर 2026, सुबह 06:53 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा

  • 26 नवम्बर 2026, गुरुवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:53 बजे से शाम 05:47 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा

दिसंबर गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: December Grih Pravesh Muhurat 2026

दिसंबर 2026 में नया घर लेने या गृह प्रवेश की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए यह महीना बेहद शुभ साबित हो सकता है। पंचांग के अनुसार, दिसंबर माह में कुल 8 शुभ तिथियां गृह प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं — 2, 3, 4, 11, 12, 18, 19 और 30 दिसंबर। इन तिथियों पर उत्तराफाल्गुनी, चित्रा, उत्तराषाढ़ा और रेवती जैसे नक्षत्रों का संयोग बन रहा है, जो गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माने जाते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके नए घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, तो नीचे दिए गए मुहूर्तों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

दिसंबर गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त यहाँ देखें! (December Grih Pravesh Shubh Muhurat)

  • 2 दिसम्बर 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 10:51 बजे से 3 दिसम्बर 2026, सुबह 06:58 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी

  • 3 दिसम्बर 2026, गुरुवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:58 बजे से 09:23 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी

  • 4 दिसम्बर 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 10:22 बजे से रात 11:44 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा

  • 11 दिसम्बर 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 03:04 बजे से 12 दिसम्बर 2026, सुबह 07:05 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

  • 12 दिसम्बर 2026, शनिवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 07:05 बजे से दोपहर 02:06 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा

  • 18 दिसम्बर 2026, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 11:14 बजे से 19 दिसम्बर 2026, सुबह 07:09 बजे तक, नक्षत्र: रेवती

  • 19 दिसम्बर 2026, शनिवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 07:09 बजे से दोपहर 03:58 बजे तक, नक्षत्र: रेवती

  • 30 दिसम्बर 2026, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी

गृह प्रवेश का महत्व – आसान और सरल भाषा में

घर बनाना या खरीदना हर इंसान का सपना घर खुशियों, तरक्की और नए सफर की शुरुआत का प्रतीक होता है। ऐसे में जब आप पहली बार अपने नए घर में कदम रखते हैं, तो उसे "गृह प्रवेश" कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस परंपरा को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है होता है। नया।

गृह प्रवेश क्यों जरूरी है?

गृह प्रवेश का मतलब है – घर में रहने से पहले उसमें प्रवेश करने की एक खास पूजा। ऐसा माना जाता है कि जब आप शुभ मुहूर्त में घर में प्रवेश करते हैं, तो वहां सुख-शांति, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। गलत समय पर प्रवेश करने से घर में अशांति या बाधाएं आ सकती हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

  1. सही महीना चुनें: गृह प्रवेश के लिए माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ महीने सबसे शुभ माने जाते हैं। वहीं, आश्विन, पौष, भाद्रपद, श्रावण और आषाढ़ महीने में गृह प्रवेश से बचना चाहिए।

  2. सही दिन और तिथि चुनें:

    • अमावस्या, पूर्णिमा, पंचक और ग्रहण जैसे दिन टालें।

    • शुभ तिथियां: शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी।

    • मंगलवार को गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर रविवार और शनिवार भी अवॉइड करें।

  3. शुक्र और गुरु तारा अस्त: इन दोनों ग्रहों के अस्त होने पर गृह प्रवेश करना अशुभ माना गया है, इसलिए इन्हें चेक जरूर करें।

क्या लाना चाहिए गृह प्रवेश के दिन?

  • प्रवेश करते समय पति-पत्नी के हाथों में होनी चाहिए – चावल, दही, गुड़, हल्दी, नारियल और नारियल का पानी।

  • घर में सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख और श्री यंत्र जरूर लेकर आएं।

  • प्रवेश करते समय महिला बाएं पैर और पुरुष दाएं पैर से घर में प्रवेश करें।

पूजा कैसे करें?

  • पूजा के लिए ज़रूरी सामान: कलश, नारियल, गंगाजल, शुद्ध पानी, हल्दी, कुमकुम, चावल, कपूर, अगरबत्ती, अबीर-गुलाल, दूध, गुड़ आदि।

  • एक मंगल कलश तैयार करें, जिसमें गंगाजल और आम या अशोक के आठ पत्ते हों। उस पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।

  • घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में कलश की स्थापना करें और भगवान गणेश का मंत्र जपें।

  • रसोईघर में खास पूजा करें। पहली बार वहां कुछ मीठा बनाएं और सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं।

  • फिर यह भोजन गाय, कुत्ता, कौवा और चींटी को दें।

  • जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को दान देना न भूलें।

कौन से मुहूर्त होते हैं सबसे शुभ?

धर्मशास्त्रों में 15 खास समय को गृह प्रवेश के लिए बेहद शुभ बताया गया है:

रुद्र, श्वेत, मित्र, सार्भट, सावित्र, वैराज, विश्ववसु, अभिजीत, रोहिण, बाल, विजय, रेणेत, वरुण, सौम्य और भाग।

इनमें से किसी भी योग में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

चोघड़िया का ध्यान रखें

गृह प्रवेश के समय अमृत, शुभ, लाभ और चर चोघड़िया को सबसे अच्छा माना गया है।
उद्वेग, काल और रोग वाले चोघड़िया अशुभ माने जाते हैं।

गृह प्रवेश सिर्फ एक रस्म नहीं है, बल्कि एक ऊर्जा से भरी नई शुरुआत होती है। अगर सही समय, पूजा और नियमों का पालन किया जाए तो यह आपके घर को जीवनभर के लिए खुशियों और समृद्धि से भर सकता है।

किसी भी ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से। पहला कंसल्टेशन आपके लिए मुफ्त है

article tag
Spirituality
article tag
Spirituality
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!