Mercury Direct 2020 - मिथुन राशि में बुध मार्गी

Fri, Jul 10, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Jul 10, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Mercury Direct 2020 - मिथुन राशि में बुध मार्गी

बुध ग्रह वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक अहम ग्रह माना जाता है। जिसका संबंध बुद्धि व वाणी से यानी की जीवा से होता है। इसके साथ ही यह स्नायु तंत्रों से संबंधित है ऐसा माना जाता है। बुद्ध अगर कुंडली में अच्छा है तो बुद्धि भी साथ देती है और आदमी अपनी बुद्धि के बल पर बड़ी-बड़ी सफलता को प्राप्त करने में सफल होता है, लेकिन अगर किसी का बुध कुंडली में खराब होता है तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। बुद्धि स्थिर नहीं रह पाती है जिसके कारण सारे कार्यो में रुकावटे व बाधाएं आती हैं।  बुध ग्रह 12 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे जो कि उनकी अपनी ही राशि है। 14 अक्टूबर 2020 को सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक बुध मिथुन में मार्गी रहेंगे। 6 बजकर 34 मिनट के बाद फिर वह वक्री हो जाएंगे जो 3 नवंबर 2020 को रात को 11 बजकर 19 मिनट तक वक्री रहेंगे। 

 

अपने घर में कोई भी ग्रह बलवान बन जाता है। वह भी अगर अपने घर में होगा। समय के अनुसार उस समय बुध भाग्य में रहेंगे भाग्य में सूर्य के साथ रहेंगे ऐसे में यह सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। तो आईये जानते हैं बुध का मार्गी होना आपके लिए कितना शुभ –

 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए भी एक अच्छा रिजल्ट देने वाला होगा। बुध का मिथुन में मार्गी होना ज्योतिषाचार्य (Jyotishcharya) के अनुसार सही रहेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में आपका विवेक साथ देगा। धन संबंधी निर्णय लेने में आपको परेशानी नहीं होगी। लेकिन मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा खर्चा वाला होगा आय के साथ खर्चे के कारण कुछ चिंतित हो सकते हैं। कार्य में सफलता का योग है। परिश्रम करने पर सफल होने की पूरी संभावना है।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी बुध का मार्गी होना, शुभ ही होगा क्योंकि राशि का स्वामी शुक्र भी अपने घर में रहेंगे बुध भी भाग्य में अपने घर में रहेंगे तो बुद्धि का साथ भी रहेगा। आपके लिए कार्य क्षेत्र में भी सफलता का योग बनेगा। धन के लिए भी अच्छे आसार बनेंगे। धन मिल सकता है। व्यापार में भी आपको लाभ होगा।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना अपने घर में बैठना तो बहुत अच्छा ही होने वाला है क्योंकि उस समय बुध भाग्य में रहेंगे। फिर सूर्य के साथ रहेंगे तो सूर्य और बुध का एक बहुत अच्छा योग बनेगा। धन का लाभ होगा। साथ ही भाग्य का भी साथ मिलेगा। कोई भी कार्य करोगे आपको सफलता मिलने की अधिक संभावना है। सब कुछ जो आप चाहते इस समय आपको मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।


कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए भी यह परिवर्तन बहुत अच्छा होने वाला है jyotishacharya की माने तो इस समय कर्क राशि के जातकों के करियर के स्वामी चंद्रमा भी मंगल के साथ रहेंगे जिससे एक लक्ष्मी नारायण योग बन जाएगा। जिससे आपके धन संबंधी सभी कार्यों में तेजी आएगी। लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता मिलने के आसार है। आपके लिए बुध का मिथुन में मार्गी होना शुभफलदायी होगा।

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी बुध का मार्गी होना एक बहुत अच्छा ही कह सकते हैं क्योंकि उस समय सूर्य लाभ का स्वामी होकर भाग्य में रहेंगे। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। कार्यों में सफलता एक शुभ सूचक बन जाता है। करियर के लिए समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। सहयोगियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। व्यापारी जातक कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी यह परिवर्तन होना एक शुभ रहेगा क्योंकि वह अपने घर में भाग्य में रहेंगे। कन्या का स्वामी भी बुद्ध ही होते हैं तो इसलिए इस राशि वालों का भी धन के संबंध में काफी लाभ दिलाने वाले बन जाएंगे। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होने की प्रबल संभावना दिखायी दे रह है। वह प्रॉपर्टी संबंधी भी अच्छे योग बन रहे हैं। इस समय आप अपनी संपत्ति को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे।

 

तुला राशि 

एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि तुला राशि वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि उस समय के अनुसार राशि के स्वामी अपने घर में रहेंगे। बुध का भाग्य में होना आपके भाग्य को बल देगा। अगस्त में बुध का बदलकर की कर्क राशि में करियर में जाना, आपके करियर के लिए एक अच्छा सूचक बन जाता है। यानी की भाग्य का साथ आपके करियर को मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बुध का मार्गी होना बहुत अच्छा कह सकते हैं क्योंकि राशि का स्वामी चंद्र मंगल के साथ एक लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। जिसका शुभ प्रभाव आपके वित्तीय पक्ष पर पड़ेगा। आपको धन लाभ होने का प्रबल योग है। इस समय आपको आपका रुका हुआ धन भी मिल सकता है। इसके साथ ही आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता का योग है। परिश्रम करने आपको लाभ होगा।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी बुध का मार्गी होना अच्छा परिणाम देने वाला है। क्योंकि राशि का स्वामी बृहस्पति पराक्रम में रहेंगे पराक्रम इस रहेंगे तो पराक्रम में वृद्धि होगा। यह हो सकता है कि मन में स्थिरता न रहे। मन भ्रमित रहे। कार्य में भी स्थिरता नहीं बनेगी। परंतु आपको अधिक चिंता करने की जरूर नहीं है। कार्य को गंभीरता व ईमानदारी से करने पर आपको लाभ होगा।

 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना तो बहुत शुभ रहने वाला है। उस समय राशि का स्वामी शनि त्रिकोण का स्वामी होकर के केंद्र व सुख में रहेंगे तो सुख संबंधी चीजें जैसे कि प्रॉपर्टी, गाड़ी, पैसा इन चीजों में लाभ पहुंचाने का योग बनेगा। आपके रुके हुए काम बड़ी ही आसानी से इस समय पूरे होंगे। इसके साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। परिवार में भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए भी बुध का मार्गी होना आपके कार्यक्षेत्र व काम अच्छा है। लेकिन ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम स्थिति को बना सकता है। इसलिए आपको इस समय आपके सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। खासकर शरीर के कुछ अंग दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। आपके धन के लिए समय सामान्य रहेगा। संबंधों में सुधार होगा।

 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए भी बुध का मार्गी होना बहुत अच्छा तो नहीं कह सकते परंतु आपको अधिक परेशान नहीं होगा। कुछ परेशानी आ सकती है, क्योंकि मन थोड़ा बेचैन व परेशान रहेगाष हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा नहीं है। पराक्रम में थोड़ा वृद्धि रहेगी लेकिन कार्यों में थोड़ा सा स्ट्रगल के बाद सफलता का योग है। इस समय आपको अपने कार्यों को करने में पूरी मेहनत लगानी होगी। व्यापार में भी परिणाम इसी प्रकार रहेगा।

यह गणना सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ज्योतिषाचार्य से बात कर सकते हैं। बात करने लिए यहां क्लिक करें।

 

संबंधित लेख 

सावन का दूसरा सोमवार, स्वास्थ्य और बल का मिलेगा लाभ! । कर्क संक्रांति - कर्क राशि में सूर्य! कैसे रहेंगें हालात? जानिए । विज्ञान भी है यहाँ फेल, दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है यह शिवलिंग

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!