Sawan 2022: सावन का दूसरा सोमवार, स्‍वास्‍थ्‍य और बल का मिलेगा लाभ

Wed, Jul 20, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jul 20, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Sawan 2022: सावन का दूसरा सोमवार, स्‍वास्‍थ्‍य और बल का मिलेगा लाभ

सावन का पूरा महीना भगवान शिव की आराधना का महिना होता है। इस महीने में शिव पूजा, जलाभिषेक करने से अत्यंत लाभदायक फल इंसान को मिलते हैं। जिनका अपना-अपना महत्व होता है।

Savan Somvar: 2022 के सावन के महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। इसी क्रम में सावन का दूसरा सोमवार अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 25 जुलाई को पड़ेगा। तो आईए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार के क्या-क्या महत्व हो सकते हैं। हमारे देश में कई तरह की संस्कृतियां निवास करती है, देश के कई राज्यों में सावन की शुरुआत संक्रांति के साथ ही मानी जाती है। इस माह कर्क संक्रांति 16 को थी तो इसके अनुसार जिन स्थानों पर संक्रांति से सावन की शुरुआत मानी जाती है उनके लिए पहला सोमवार 18 जुलाई को है। संक्रांति से सावन की शुरुआत कि मान्यता पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है जबकि मैदानी इलाकों में यह पूर्णमासी से शुरू होता है। इस आधार पर सावन का पहला सोमवार जहां 18 जुलाई को है तो दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ रहा है। 

वैसे तो सावन का हर दिन भगवान शिव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है, मगर सोमवार के दिन सावन के महीने और भगवान शिव के दिवस के रूप में मनाये जाने के कारण, सावन के सोमवार का महत्व अधिक हो जाता है।

ये भी पढ़ेंफूलों की वर्षा के साथ निकलेगी सावन कांवड़ यात्रा, जानिए क्या है इसका महत्व?

कैसे करें सावन के दूसरे सोमवार का व्रत?

  1. सावन के दूसरे सोमवार का व्रत सूर्योदय से शुरू होकर संध्याकाल तक चलता है।
  2. इस व्रत पर सुबह स्नानादि करके हरे और सफेद रंग के वस्त्र धारण करें
  3. दिन भर क्रोध और ईर्ष्या से दूर रह कर भगवान शिव का स्मरण करें।
  4. व्रत वाले दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करें के बाद सोमवार की कथा सुनना भी लाभदायक होता है।
  5. ऐसा माना जाता है की सावन मास के सोमवार का व्रत करने से पूरे साल के सोमवारों के व्रत जितना फल मिलता है।

सावन सोमवार की पूजा विधि

  • सावन के दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने के लिए सुबह जल्दी उठ कर नहा धो कर बेलपत्र, धतूरा, भांग और शहद से शिव की पूजा करना अति फलदायक माना जाता है।
  • इसके साथ साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक और पुष्प अर्पित करना भी फायदेमंद होता है।
  • सावन के दूसरे सोमवार को आप आंकड़े के फूल भी भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं, इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। राशिनुसार जानें सावन के दूसरे सोमवार पर शिव आराधना की विधि पाएं मनोवांछित लाभ! अभी बात करें देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से।

ये भी पढ़ें: शिव आरतीशिव चालीसाशिव स्त्रोतम शिव मंत्र | सोमवार व्रत कथा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन का दूसरा सोमवार सभी के लिए फलदायक साबित होने वाला है। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से श्रद्धालुओं को अच्छे स्वास्थ्य और बल का फल मिलेगा। नाम और यश में वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, क्योंकि इस दिन वृद्धि योग लग रहा है। जो आपके लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। इसके बाद ध्रुव योग लगेगा। जो आपके भाग्य को और बढाये। बात करें इस दिन लगने वाले नक्षत्र कि तो कृत्तिका नक्षत्र इस इस दिन लग रहा है जो कि ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

पौराणिक महत्व

  • सावन महीने के इस सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से लोग मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस आराधना में हर उम्र और वर्ग के इंसान अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।
  • जिसमें युवाओं को पढाई, नौकरी और शादी जैसे क्षेत्रों में कामयाबी का फल मिलता है वही शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी में सुख शांति और बच्चों की कामयाबी के फल प्राप्त करेगें।
  • वहीं वृद्ध लोगो को इस सोमवार के पूजन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

इन्हें भी पढ़ें: आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहुकाल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त  ➔ आज का नक्षत्रआज के करण

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
Pooja Performance
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
Pooja Performance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!