ये है नीता अंबानी का लकी रत्न। जानें इसके 5 चमत्कारी लाभ।

Thu, Jul 18, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Jul 18, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
ये है नीता अंबानी का लकी रत्न। जानें इसके 5 चमत्कारी लाभ।

Lucky Gemstone Of Nita Ambani: दुनिया के जाने-माने व्यवसायी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। एक मिडल क्लास फैमिली से आईं नीता अंबानी आज विश्व के सबसे रईस परिवार की बहू हैं। घर परिवार को संभालने के साथ-साथ नीता बिजनेस में भी पूरी तरह से एक्टिव हैं। वे एक लग्जुरियस लाइफ जीती हैं, जो हर कोई जीना चाहता है। डिजाइनर कपड़ों से लेकर महंगी जूलरी तक नीता अंबानी की हर चीज बहुत ही खास और महंगी होती है। हम सभी जानना चाहते हैं कि आखिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों का रहन सहन कैसा होता है और यह लोग इतने सफल कैसे बने हैं?

अगर आपने ध्यान दिया होगा तो नीता अंबानी की ज्यादातर जूलरी में एक खास रत्न दिखाई देता है। य़ह रत्न न सिर्फ उनकी खूबसूरती को बढ़ाने में बल्कि उनके भाग्य को चमकाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीता अंबानी मानती हैं कि इस रत्न ने उनका बहुत साथ दिया है और उन्हें जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंचाया है। तो आइए जानते हैं नीता अंबानी के इस शानदार भाग्य का राज। 

free consultation

क्यों पहनती हैं नीता अंबानी यह रत्न?

हर रत्न की कुछ खास विशेषताएं होती हैं। अगर कोई रत्न किसी व्यक्ति को सूट कर जाए तो वह उस व्यक्ति का जीवन बदलने की शक्ति रखता है। नीता अंबानी के लिए पन्ना स्टोन (Panna Stone) भी एक ऐसा ही रत्न है। नीता अंबानी का पन्ना पहनने का शौक केवल एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है। यह रत्न ज्योतिष (Ratna Jyotish) में उनके विश्वास को भी दर्शाता है। एक सफल व्यवसायी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में, वह पन्ना स्टोन को बहुत उपयोगी मानती हैं।  

नीता अंबानी हरे रंग का पन्ना पहनती हैं क्योंकि ज्योतिशास्त्र के अनुसार, पन्ना रत्न पहनने के बहुत फायदे हैं। पन्ना स्टोन बुध ग्रह को मजबूत करने और कुछ सकारात्मक प्रभाव प्राप्त करने में मदद करता है। ये रत्न उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर करने में, बिजनेस में लाभदायक फैसले लेने में और व्यक्तिगत विकास व सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में मकर राशि वाले जरूर पहनें ये रत्न, बन सकते हैं मालामाल।

पन्ना रत्न के चमत्कारी फायदे 

पन्ना रत्न की अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं। जो भी व्यक्ति पन्ना स्टोन पहनता है उसे इस रत्न के कई चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं पन्ना रत्न के कुछ ऐसे ही खास और शक्तिशाली लाभ। 

धन और समृद्धि: पन्ना रत्न धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ रत्न माना जाता है। जो भी लोग अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह रत्न किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा, शेयर मार्केट, व्यापार और बैंक से जुड़े लोगों के लिए भी यह रत्न बहुत भाग्यशाली माना जाता है

समझ में वृद्धि: जो लोग पन्ना रत्न पहनते हैं वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सही और समझदारी भरे निर्णय लेने में सक्षम हो जाते हैं। बात चाहें व्यवसाय की हो या निजी जीवन की, लोग पहले उचित तरीके से उसका विश्लेषण करते हैं और उसके बाद ही कोई फैसला लेते हैं। यह रत्न लोगों की बुद्धि में वृद्धि करता है और उन्हें समझदारी भरे निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। 

बातचीत की शैली पर प्रभाव: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, पन्ना बुध ग्रह से संबंधित रत्न है। बुध ग्रह को संचार कौशल और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। यही कारण है कि जब व्यक्ति पन्ना धारण करता है तो उसकी संवाद शैली बहुत बेहतर हो जाती है। यह रत्न लोगों की कम्युनिकेशन स्किल्स को और अपनी बात दूसरे तक पहुंचाने का ढंग बहुत ज्यादा प्रभावशाली बना देता है।   

अच्छी लव रिलेशनशिप: पन्ना रत्न रिश्तों में प्यार, करुणा और समझ पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह रत्न रिश्ते में सद्भाव ला सकता है और पार्टनर्स के बीच संबंध को मजबूत कर सकता है। जो कपल्स अपने रिश्ते में प्यार भरना चाहते हैं, प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं और अपने रिश्ते को लंबा चलाना चाहते हैं वे इस रत्न का पूर्ण लाभ उठा सकते हैं।  

स्वास्थ्य में मजबूती: रत्नशास्त्र की मानें तो पन्ना स्वास्थ्य के लिए भी बहुत शुभ रत्न माना जाता है। इस रत्न में कुछ ऐसी ऊर्जा होती है जो धारण करने वाले व्यक्ति को स्वस्थ रखने में सक्षम होती हैं। यह पन्ना रत्न ह्रदय, गुर्दे और इम्यून सिस्टम से संबंधित समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए पन्ना धारण करते हैं।

यह भी जानें : ये 9 ज्योतिषीय उपाय दिलाएंगे, आपको करियर में तरक्की !

पन्ना रत्न पहनने की विधि

किसी भी रत्न को पहनने का एक सही तरीका होता है। इसी तरह पन्ना स्टोन पहनने के लिए भी लोगों को कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए। पन्ना को लोग सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहन सकते हैं। इसे पहनने का सबसे शुभ दिन बुधवार माना जाता है। इसके अलावा अगर नक्षत्रों की बात करें तो अश्लेषा , रेवती और ज्येष्ठा नक्षत्र पन्ना पहनने के लिए सबसे शुभ माने जाते हैं। अंगूठी धारण करने से पहले उसे एक रात दूध, शहद, गंगाजल और मिश्री के घोल में रख दें। सुबह बुध मन्त्र ‘ओम बुध बुधाय नमः’ का 108 बार जाप करते हुए इसे धारण कर लें। अच्छा फल प्राप्त करने के लिए इस विधि का पालन करें। आपको सलाह दी जाती है कि रत्न पहनने से पहले ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।

अगर आप भाग्यशाली रत्न के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहला कॉल और चैट फ्री है।

article tag
Celebrity
article tag
Celebrity
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!