फरवरी 2022 अकं ज्योतिष भविष्यवाणी

Mon, Jan 31, 2022
एस्ट्रो पुजेल
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
Mon, Jan 31, 2022
Team Astroyogi
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article view
480
फरवरी 2022 अकं ज्योतिष भविष्यवाणी

फरवरी 2022 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणियां आपको जीवन में अच्छे समय और उज्जवल संभावनाओं का संकेत दे रही हैं। आपके समय के बारे में क्या भविष्यवाणी कर रहा हैं मासिक अंक ज्योतिष राशिफल? आइये जानें। 

फरवरी माह का मूलांक 2 है, क्योंकि यह वर्ष का दूसरा महीना है। अकं ज्योतिष में यह एक भावनात्मक अंक माना जाता है, क्योंकि यह चंद्रमा का माह है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है और वे अच्छे लेखक भी हो सकते हैं। ये व्यक्ति मददगार और भावुक भी होते हैं। जब वे अपने परिवार के साथ होते हैं तो वे सबसे ज्यादा सहज होते हैं। इस विशेष महीने में जन्म लेने वाले लोग सुंदर और महान व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की ताकत रखती है। ये लोग पढ़ाई में भी अच्छे होते हैं और इनके सिद्धांत इन्हें आगे बढ़ाते हैं। ये एक अच्छे टीम लीडर बन सकते हैं और टीम वर्क में उत्कृष्ट ​प्रदर्शन करते हैं।

 

व्यक्तिगत और विस्तृत अंक ज्योतिष भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए अभी संपर्क करें एस्ट्रो पुजेल से।

 

जब पेशे की बात आती है, तो ये व्यवसाय के बजाय नौकरी करने में सफल होते हैं, क्योंकि व्यावहारिक होना उनका सबसे मजबूत गुण नहीं है। वे हमेशा अपनी सारी क्षमता  काम के प्रति जिम्मेदार होने में लगाते हैं। झगड़े और संघर्ष से भी दूर रहते हैं। इनका नकारात्मक गुण यह है कि ये बहुत भावुक होते हैं। यह इनके लिए अच्छा होगा यदि ये व्यावहारिक रूप से अपने निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित करें। इस मूलांक के व्यक्तियों से जुड़ी एक और नकारात्मक विशेषता यह है कि ये हर विषय पर अधिक सोच-विचार करते हैं। इस वजह से उन्हें चिंता और निराशा का सामना करना पड़ता है। कुल मिलाकर फरवरी माह में जन्म लेने वाले जातक अपनों के लिए भाग्यशाली होते हैं।

 

फरवरी 2022 मासिक अंकज्योतिष राशिफल

2022 के फरवरी माह  के लिए 1 से लेकर 9 मूलांक तक की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी उपाय सहित आपको प्रदान की जा रही हैं। आइए जानते है, फरवरी 2022 मासिक अंकज्योतिष राशिफल के बारे में। 

 

मूलांक 1 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

मूलांक 1 के जातकों के लिए फरवरी माह मिला-जुला रहेगा। अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको अपनी पूरी कोशिश करनी होगी। अपने विचारों या योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। इस महीने आपको निवेश करने से बचना चाहिए। व्यावहारिक बने रहने का प्रयास करें, और अपनी भावनाओं को अपने निर्णयों को प्रभावित न करने दें। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए सभी मोर्चों पर अच्छा रहने वाला है।

उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें। (मूलांक 1 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 2 के लिए  फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

मूलांक 2 के जातकों के लिए फरवरी काफी निराशाजनक माह रहेगा। निर्णय लेते समय आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आपका मन विचलित रहेगा। अपने निर्णय सोच-समझकर लें और अपने परिवार से सलाह करके ही निर्णय लें। यह अवधि बदलाव के लिए उपयुक्त नहीं है इसलिए आप जो भी कर रहे हैं उसे करते रहें। इस माह में माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेडिटेशन करने के लिए कुछ समय निकालें, क्योंकि इससे आपको हर चीज पर विचार की अपनी प्रवृत्ति से निपटने में मदद मिलेगी। अधिक खर्च न करें; इसके बजाय, आपको अधिक बचत करने का प्रयास करना चाहिए। कुल मिलाकर आपको इस पूरे महीने में समझदारी से काम लेना होगा।

उपाय- शनि मंत्र का जाप करें। (मूलांक 2 अंकज्योतिष 2022)

 

फरवरी 2022 के शुभ मुहूर्त व त्यौहार

 

मूलांक 3 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

मूलांक 3 वालों के लिए फरवरी का महीना अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के कारण बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह महीना उपयुक्त है, इसलिए नौकरी बदलने के इच्छुक लोग अपने निर्णय पर आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। निवेश और मौद्रिक वृद्धि के मामले में भी यह महीना अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय - माथे पर केसर का तिलक लगाना शुरू करें। (मूलांक 3 अंकज्योतिष 2022)

 

एस्ट्रो पुजेल से व्यक्तिगत अंक ज्योतिष भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए, अभी कॉल/चैटt करें।

 

मूलांक 4 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

मूलांक 4 के लोगों के लिए फरवरी माह ऊर्जा से भरपूर रहेगा। इस माह आपका अंतर्ज्ञान भी आपका साथ देगा। जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। काम में जो रुकावटें आ रही हैं, वे इस महीने दूर हो जाएंगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, धैर्य रखें और शांत रहें। आपके सारे काम बनेंगे और आपकी समस्याओं का समाधान होगा, इसलिए जल्दबाजी न करें। प्रेमियों के लिए भी यह अवधि उपयुक्त है, क्योंकि आपको अपने साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। यह महीना आपके लिए सफललाओं वाला रहेगा।

उपाय - सूर्य मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। (मूलांक 4 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 5 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

फरवरी के महीने में मूलांक 5 के लोगों का रुझान धार्मिक गतिविधियों के प्रति बढ़ेगा और उन्हें इन गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा जो उन्हें अपने आध्यात्मिक प्रवृति के साथ जोड़ती हैं। इस महीने आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। आप ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। आत्मविश्लेषण के लिए यह महीना बेहतरीन रहेगा, जो आगे चलकर आपकी मदद करेगा। कुल मिलाकर अपने आप को जानने के लिए यह एक बेहतरीन अवधि होगी।

उपाय- ध्यान व योग करना शुरू करें। (मूलांक 5 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 6 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

मूलांक 6 के जातकों के लिए फरवरी का महीना अनुकूल रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा और आपको अपने प्रयासों का सही परिणाम मिलेगा। गलत संचार के कारण, जब आपके परिवार और जीवनसाथी की बात आती है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। काम के बोझ के कारण आप तनाव में रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। यह समय आपके लिए संघर्षों से भरा रहेगा।

उपाय -  भगवान शिव का अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। (मूलांक 6 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 7 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

मूलांक 7 के लोगों के लिए फरवरी का महीना अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अपने जीवन में उचित संतुलन हासिल करने में सफल रहेंगे। सभी लोग आपसे प्रसन्न होंगे। आप एक संपन्न निजी जीवन का आनंद लेंगे, और आपका काम भी कुशलता से प्रबंधित हो जाएगा। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमियों के लिए यह समय शानदार रहेगा। आप अपने साथी के साथ आनंदमय रोमांटिक समय का आनंद लेंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए चहल-पहल भरा रहेगा।

उपाय - राधा- कृष्ण की पूजा करें। (मूलांक 7 अंकज्योतिष 2022)

 

मासिक राशिफल फरवरी 2022 | टैरो राशिफल फरवरी 2022 | शुभ मुहूर्त फरवरी 2022

 

मूलांक 8 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जो लोग मूलांक 8 से संबंध रखते हैं, उनके लिए फरवरी ठीक रहेगा। कुछ विषयों के बारे में अधिक सोचने के कारण देरी हो सकती है। इससे आपको कुछ मौके गंवाने पड़ सकते हैं। अधिक सोचने से बचने की कोशिश करें और तर्कसंगत रूप से किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया दें। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल है। छात्रों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा और उन्हें अपनी मेहनत के कारण अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर यह महीना मिलाजुला रहेगा।

उपाय- शिव मंत्र का जाप करें। (मूलांक 8 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 9 के लिए फरवरी 2022 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

मूलांक 9 से संबंधित लोगों के लिए यह माह औसत रहने वाला है। जो लोग उच्च अध्ययन करना चाहते हैं, उनके लिए फरवरी का महीना बहुत अच्छा रहेगा। आप इस अवधि में अच्छे से ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम होंगे। जो लोग अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह महीना प्रमोशन और वेतन वृद्धि के लिए उपयुक्त है। साथ ही शोध के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल है। कुल मिलाकर यह महीना आपके काम के लिए बेहतरीन रहेगा।

उपाय - गणेश मंत्र का जाप करें। (मूलांक 9 अंकज्योतिष 2022)

 

यदि आप अंक ज्योतिष से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते है या अपने मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष की व्यक्तिगत भविष्यवाणी प्राप्त करना चाहते हैं, तो एस्ट्रो पुजेल से संपर्क करें।


✍️ By - एस्ट्रो पुजेल

article tag
Hindu Astrology
Numerology
Vedic astrology
एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Numerology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!