फरवरी 2022 मासिक टैरो भविष्यवाणी: टैरो पूजा

Fri, Jan 28, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Fri, Jan 28, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
फरवरी 2022 मासिक टैरो भविष्यवाणी: टैरो पूजा

फरवरी 2022 टैरो भविष्यवाणी आपके लिए आशाओं की एक नई किरण और अच्छे समय का वादा कर रही है। मासिक टैरो रीडिंग आपके जीवन के बारे में क्या खुलासा कर रही है, जानने के लिए पढ़ें मासिक टैरो रीडिंग। 

फरवरी साल का दूसरा महीना है जो मुख्य रूप से चंद्रमा से जुड़ा हुआ है इसलिए यह हमारी भावनाओं, प्रेम, रोमांस, और माता के साथ सम्बंधित है। इस महीने के दौरान, आप स्वयं को भावनात्मक रूप से कमज़ोर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप ध्यान या मैडिटेशन कर सकते हैं जो इस स्थिति को नियंत्रित करने में आपकी सहायता करेगा। इस पूरे महीने में नियमित रूप से ध्यान और अन्य अनुष्ठान करना आपको भावनात्मक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता हैं। यहां सभी 12 राशियों के लिए विशेष टैरो भविष्यवाणियां प्रदान की गई हैं, साथ ही इस महीने के लिए प्रत्येक राशि को उपाय भी बताए गए हैं। 

 

आइए जानते हैं, टैरो मासिक राशिफल प्रत्येक राशि के बारे में क्या भविष्यवाणी कर रही हैं?

 

मेष टैरो फरवरी 2022

प्रिय मेष, यह आपके लिए राजा और रानी की तरह जीवन को जीने का समय है। यह महीना आपके लिए प्रसिद्धि, समृद्धि, आनंद, प्रेम और हँसी-मजाक से भरा होगा। इस समय आपकी ख़ुशी अपने चरम पर होगी। इस दौरान आप अच्छे समय का आनंद लेंगे, साथ ही अपनी खुशियों और प्रेम को दुनिया के साथ बाँटने की जरूरत है। यह आपकी सभी इच्छाओं और मनोकामनाओं को शीघ्र ही पूरा करना में सहायक होगा। अगर आप सच्चे प्रेम की तलाश में हैं तो अपने आसपास के सभी लोगों से प्रेम करना आरम्भ कर दें। अगर आप धन की चाह रखते  हैं तो जरूरतमंदों को धन दान करना शुरू कर दें। सदैव खुश और दयालु रहें, भाग्य आपका साथ देगा। मेष टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - भोजन करो, प्रार्थना करो, प्यार करो और सकारात्मकता फैलाओ!

उपाय - स्ट्राबेरी का पौधा आपके लिए उत्तम है, और इसे लगाने से आपका भला होगा।

 

वृषभ टैरो फरवरी 2022

प्रिय वृषभ, यह आपके लिए जश्न मनाने का समय है। इस महीने कई मौकों पर आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने का अवसर मिलेगा। इन जश्नों के दौरान पारिवारिक मेलजोल का आनंद लें, जिसका आपको इंतज़ार रहा हैं। अपने प्रियजनों के प्रति अपना प्यार जताने के लिए उन्हें उपहार दें जो आपको ख़ुशी देगा। अपने प्रियजनों के साथ सप्ताहांत में किसी छोटी यात्रा पर जाने की योजना बनाएं। कुल मिलाकर यह महीना परिवार, दोस्तों के साथ मौज-मस्ती से भरा रहने वाला होगा। वृषभ टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना मजेदार होगा!

उपाय - अश्वगंधा का पौधा लगाने से आपका सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

 

टैरो पूजा से व्यक्तिगत भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए अभी कॉल करें!

 

मिथुन टैरो फरवरी 2022

प्रिय मिथुन, अपना कीमती समय उसी तरह बिताना शुरू करें जिस प्रकार आप अपना धन खर्च करते हैं। जागरूक रहें, सतर्क रहें, साथ ही अपनी दक्षता और उत्पादकता स्तर को उच्च स्तर पर ले जाने के इरादे से इनकी निगरानी करना शुरू करें। याद रखें, पूर्णता अर्थात "परफेक्शन" का कोई अंत नहीं है। विकास और आत्म-परिवर्तन पर ध्यान दें, और उस पर सावधानीपूर्वक काम करें। याद रखें, आपका अंतिम लक्ष्य स्वयं के सर्वश्रेष्ठ संस्करण का निर्माण करना है। मिथुन टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - अपने आप को बेहतरीन की तरफ लेकर जाएं।

उपाय - ब्राह्मी का पौधा आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है जिसे लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

 

कर्क टैरो फरवरी 2022

प्रिय कर्क, इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। प्रतिदिन आपको अपनी शारीरिक आवश्यकता के अनुसार पानी का सेवन करना होगा। याद रखें, पानी पांच तत्वों में से एक है। हमारी पृथ्वी पर भी 71% जल है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन निस्संदेह आपके जीवन को संतुलित करने में सहायक होगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आप पानी को पीने से पहले उसे आध्यात्मिक रूप से सिद्ध कर सकते है, क्योंकि पानी में स्मृति तेज़ करने की क्षमता होती है; इसलिए आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए सदैव पीने के पानी में सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। आप इस सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण पानी की बोतल अपने पास रखते हैं और फिर सप्ताह के अन्य दिनों में इस पानी को साधारण पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं आप इसे "कामधेनु जल" मान सकते हैं। कर्क टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहता है - कामधेनु जल आपके लिए चमत्कारिक होगा!

उपाय - तुलसी का पौधा लगाना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

 

सिंह टैरो फरवरी 2022

प्रिय सिंह, आपके लिए सबसे अच्छा होगा अगर आप खुश रहना सीख लें, चाहे परिस्थितियाँ कुछ भी हों। अंत में, आप अपने जीवन में स्थिर हैं, इसलिए आपको अपने जीवन का रिमोट कंट्रोल अपने हाथों में लेने की आवश्यकता है। अभी तक, आपके जीवन का रिमोट कंट्रोल आपके आसपास के लोगों के पास रहा है, और उन्होंने इसका वैसे ही प्रयोग किया है जैसा वे चाहते थे। इससे आपका जीवन मामूली रूप से प्रभावित हुआ हैं। एक बार जब आपके जीवन का रिमोट कंट्रोल आपके हाथों में आ जाता है, तो आपकी जीवन शक्ति आपके पास है। आप अपने जीवन में अपनी इच्छानुसार कोई भी परिवर्तन कर सकते हैं, इसलिए आपको सही चुनाव करना होगा। सिंह टैरो वार्षिक राशिफल 2022 

टैरो रीडर कहती हैं- अपने जीवन पर नियंत्रण करके खुद को सशक्त बनाएं।

उपाय - रोज़मेरी के पौधे को लगाना आपके जीवन में चमत्कार कर सकता है।

 

कन्या टैरो फरवरी 2022

प्रिय कन्या, नई चीजों और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आजमाने के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। आप अपनी मनचाही चीजों को समय, धन की कमी या स्वास्थ्य के कारण आजमा नहीं सकें थे, लेकिन अब आपके पास सुनहरा मौका है। अब आपके पास नई चीज़ों को आजमाने का अवसर है। आपको बस इतना करना है कि सुस्ती और आलस से उबरने के लिए स्वयं कदम उठाएं। विभिन्न गतिविधियों का प्रयास करें, जैसे कि नए व्यंजन बनाना, बागवानी करना, कविताएँ लिखना आदि। इन नई चीज़ों को पूरा करने से आपको संतुष्टि और अधिक खुशी की अनुभूति होगी, साथ ही नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। कन्या टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - उन सभी कार्यों और नई चीज़ों को करने का समय हैं जो आप करना चाहते है।

उपाय - शीशम का पौधा आपके लिए श्रेष्ठ है और इसे लगाना आपके लिए लाभदायी हो सकता है।

 

तुला टैरो फरवरी 2022

प्रिय तुला, यह निस्वार्थ भाव से कार्य करने का समय है, इसलिए आपको सामाजिक कार्यों और दान-पुण्य करना चाहिए। हमें अपनी मासिक आय का एक हिस्सा समाज के साथ अपनी क्षमतानुसार साझा करना चाहिए। यह एक नेक कर्म है जो हमें हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति प्रदान करता है। यह कानून सार्वभौमिक है और यह प्रतिपादित करता है कि आप जो साझा करते हैं वह आपके पास कई गुना वापस लौटकर आता है। आप मनुष्यों, जानवरों या पौधों से सम्बंधित कोई कार्य कर सकते हैं। ऐसा अनेक कार्य है जो किये जा सकते है, और यदि आप नेक इरादे से अपने चारों तरफ देखते हैं तो आपको कई अवसर मिलेंगे। तुला टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - पवित्र मन से दूसरों के साथ साझा करें, इसे आपको कई गुना लाभ प्राप्त होगा।

उपाय- आक का पौधा लगाना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

 

वृश्चिक टैरो फरवरी 2022

प्रिय वृश्चिक, यह पेशेवर जीवन में विकास और उपलब्धियां हासिल करने का समय है। अपनी ऊर्जा को उस काम के लिए समर्पित करें जो आपको पसंद हैं, और यदि इसके लिए आपको दिन-रात भी मेहनत करनी पड़ें, तो करें। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सभी सराहना करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत, ज्ञान, निर्णय लेने की क्षमता को पहचाना जाएगा और पुरस्कृत किया जाएगा। वृश्चिक टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - अपनी ऊर्जा अपने जुनून को समर्पित करें।

उपाय - पुदीने का पौधा लगाना आपके लिए काफी फलदायी हो सकता है।

 

धनु टैरो फरवरी 2022

प्रिय धनु, आपको अपने समय प्रबंधन और क्रोध को नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस महीने ये आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। जोश में कोई भी काम करने से बचें। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श करें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी उपलब्ध विकल्पों पर अच्छे से विचार करने के बाद आप उचित निर्णय ले सकेंगे। इस समय आपको स्वयं पर विश्वास करने और सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। धनु टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहे।

उपाय- गुलाब का पौधा आपके लिए उत्तम है, और इसे लगाना आपके लिए चमत्कारिक साबित होगा।

 

मकर टैरो फरवरी 2022

प्रिय मकर, इस समय आपके अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपका ध्यान शरीर को सही आकार में लाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर होना चाहिए। इसके लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करने की आवश्यकता है। अपने दैनिक आहार और कसरत पर नियमित रूप से नज़र रखें। मनोवांछित परिणामों को प्राप्त करने के लिए आपको अनेक गतिविधियों जैसे योग करना, कसरत करने के लिए जिम जाना, या ज़ुम्बा आदि करना पड़ सकता है। मकर टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - आपका स्वास्थ्य ही आपका धन है।

उपाय - गुड़हल का पौधा लगाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है जो आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त करने में सहायता करेगा।

 

कुंभ टैरो फरवरी 2022

प्रिय कुंभ, आपके लिए मूलमंत्र हैं कि जैसे हो वैसे ही रहो, आपको किसी को प्रभावित करने के लिए अपने आप में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। आपको इस बात से घबराना नहीं चाहिए कि लोग आपके बारे में क्या सोचते है। जो लोग आपकी परवाह नहीं करते, उनकी राय आपके लिए मायने नहीं रखती हैं इसलिए, आपको अपने व्यक्तित्व में निख़ार लाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आप ईश्वर की एक अद्भुत रचना हैं। हम सभी अपनी खूबियों, कमजोरियों और एक विशेष योजना के साथ जन्म लेते हैं, इसलिए किसी और की नकल करने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक परिस्थिति का सामना स्वयं बनकर ही करें। कुंभ टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - सदैव स्वयं बने रहे!

उपाय - तुलसी का पौधा लगाना आपके लिए उत्तम साबित हो  सकता है।

 

मीन टैरो फरवरी 2022

प्रिय मीन, आप वास्तव में ईश्वर की एक अद्भुत रचना हैं। जो लोग अपने प्रियजनों को ख़ुशी, प्रेम और आराम पूर्ण जीवन देने के लिए उनके रास्ते से हट जाते हैं, वे सबसे शक्तिशाली होते हैं। यही व्यक्ति दाता होते हैं। इस दौरान ये निस्वार्थ लोग अपने बारे में भूल जाते हैं इसलिए इस महीने स्वयं को सबसे आगे रखें और स्वयं को प्यार करने को अपनी प्राथमिकता बनाएं। एक बार जब आप खुश हो जाते हैं, तो आप जीवन में हर कार्य को अच्छे से कर पाएंगे, साथ ही आप अपने प्रियजनों को पहले की तुलना में अधिक दे पाएंगे। मीन टैरो वार्षिक राशिफल 2022

टैरो रीडर कहती हैं - खुद को बनाएं अपनी प्राथमिकता!

उपाय - तुलसी का पौधा लगाना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

 

ध्यान रखें, ये सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। यदि आप व्यक्तिगत भविष्यवाणियां चाहते हैं या बताए गए उपाय से सम्बंधित कोई मार्गदर्शन चाहते है, तो आप टैरो पूजा से परामर्श कर सकते हैं।

✍️ By- टैरो पूजा

 

विवाह मुहूर्त 2022 | गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 | अन्नप्राशन मुहूर्त 2022 | नामकरण मुहूर्त 2022

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!