अंक ज्योतिष भविष्यवाणी जनवरी 2022

Thu, Dec 30, 2021
एस्ट्रो पुजेल
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
Thu, Dec 30, 2021
Team Astroyogi
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article view
480
अंक ज्योतिष भविष्यवाणी जनवरी 2022

नए वर्ष का पहला महीना जनवरी आपके लिए कैसा रहने वाला है? क्या भविष्यवाणी कर रहा है अंकज्योतिष आपके लिए? जानने के लिए पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी जनवरी 2022। 

 

नए वर्ष का पहला महीना होता है जनवरी और नंबर एक सूर्य की संख्या से मिलता है। इस महीने में जन्म लेने वालों का व्यक्तित्व सुंदर होता है; वे स्वभाव से बहिर्मुखी होते हैं और इसलिए किसी भी पार्टी की जान होते हैं। ऐसे लोग आकर्षण का केंद्र होते हैं और इनमें तेजी से सीखने का कौशल होता है, साथ ही ये कई क्षेत्रों में कुशल हैं। वे जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में महत्वाकांक्षी, करियर-उन्मुख और व्यावहारिक होते हैं। यह कभी भी भावनाओं के आधार पर निर्णय नहीं लेते हैं। उनके साथ कोई भी व्यक्ति तर्क में नहीं जीत सकता क्योंकि जब भी वे बहस करते हैं तो उन्होंने हर विषय का गहराई से अध्ययन किया होता है। 

ऐसे लोग अधिकतर सरकारी नौकरियों, प्रबंधन क्षेत्रों या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। इस लोगों का शासन करना पसंद होता हैं और इस तरह, वे सफल व्यापारिक नेता भी बन सकते हैं। इनके अंदर प्रसिद्धि अर्जित करने की तीव्र इच्छा होती है। वे अपने स्वाभिमान को बहुत महत्व देते हैं। इस मूलांक के लोगों का नकारात्मक गुण यह है कि वे अधीर होते हैं और हावी हो जाते हैं, और लोग इनके दबंग स्वभाव के कारण उनसे दूर रहते हैं। एक बार जब ये लोग खुद को बेहतर बनाने के लिए निश्चय कर लेते हैं तो उन्हें सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।

 

एस्ट्रो पुजेल से व्यक्तिगत और विस्तृत अंक ज्योतिष भविष्यवाणी प्राप्त करें। अभी कॉल/चैटt करें।

 

अब हम जानेंगे मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा होगा जनवरी का महीना?

 

मूलांक 1

मूलांक 1 के लोगों के लिए जनवरी का महीना औसत रहने वाला है। छोटे-मोटे कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए भी आपको कठिन प्रयत्न करने होंगे। इस अवधि में आप थोड़ा सुस्त और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, लेकिन 19 जनवरी के बाद स्थितियाँ आपके अनुकूल होगी। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा।

उपाय:- लाल रंग के वस्त्र धारण करने का प्रयास करें। (मूलांक 1 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 2

मूलांक 2 के जातकों के लिए जनवरी का आने वाला महीना ठीक रहेगा। आप बेवजह तनाव लेंगे और अपने काम को लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे। इस समय अपनी असुरक्षा से बाहर निकलने का प्रयास करें। आपको ध्यान का अभ्यास करना होगा और स्वयं पर भी ध्यान देना होगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जिन लोगों का कार्य विदेश से जुड़ा है उनको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। करियर के मामले में जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन यह आपके अंदर असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है।

उपाय:- शिव मंत्र का जाप करें और भगवान शिव का अभिषेक करें।  (मूलांक 2 अंकज्योतिष 2022)

 

मासिक शुभ मुहूर्त जनवरी 2022: जानिए साल के पहले महीने के व्रत- पर्व और त्योहार

 

मूलांक 3

मूलांक 3 के लिए आने वाला जनवरी का महीना शानदार रहने वाला है। आपके प्रयास द्वारा आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय के दौरान आप नए संबंध विकसित करेंगे जो आपके करियर के लिए उत्तम होगा। आप कार्य सम्बंधित व्यावसायिक यात्राओं पर जा सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें इस महीने पदोन्नति मिल सकती है। जनवरी महीने की शुरुआत में प्रेम जीवन में थोड़ी परेशान हो सकती है, लेकिन माह के मध्य में आपके रिश्ते में सुधार होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए हर दृष्टि से अनुकूल रहेगा।

उपाय:- प्रतिदिन केसर का तिलक करें। (मूलांक 3 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 4

मूलांक 4 के लिए जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। प्रबंधन सम्बंधित कार्य करने वाले लोगों के लिए यह समय अद्भुत है। जो लोग व्यापार के क्षेत्र में हैं उन्हें उनके लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि एक गलत फैसला आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। बोलने से पहले अपनों शब्दों का अच्छे से चयन करें। कुल मिलाकर यह समय आपके करियर के लिए उत्तम रहने वाला है।

उपाय - गरीब लोगों को सप्ताह में एक बार भोजन कराएं। (मूलांक 4 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए आने वाला जनवरी का माह सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय सर्वोत्तम है। इस अवधि में आपका निजी जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है। आपको अपने जीवन साथी के बीच मतभेदों का सामना करना पड़ सकता हैं। स्थितियों को शांति से संभालने की कोशिश करें। इस अवधि में आपको अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। इस समय आपका अंतर्ज्ञान उच्च स्तर पर होगा जिससे आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा।

उपाय:- पीली मिठाई का दान करें। (मूलांक 5 अंकज्योतिष 2022)

 

एस्ट्रो पुजेल से व्यक्तिगत और विस्तृत अंक ज्योतिष भविष्यवाणी प्राप्त करें। अभी कॉल करें।

 

मूलांक 6

मूलांक 6 के जातकों के लिए जनवरी का महीना अद्भुत रहने वाला है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बेहतरीन रहेगा। जो लोग नया काम या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय निश्चित रूप से अच्छा है। इस समय आप अधिक धन अर्जित करने में सक्षम होंगे, साथ ही आपके खर्चों में वृद्धि होगी जिसके परिणामस्वरूप आप पर्याप्त बचत नहीं कर पाएंगे। आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन खर्च करने की बजाय अधिक बचत करने का प्रयास करें।

उपाय:- मां लक्ष्मी की पूजा करें। (मूलांक 6 अंकज्योतिष 2022)

 

जानिए जनवरी का मासिक राशिफल: नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए

 

मूलांक 7

मूलांक 7 के जातकों के लिए जनवरी का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप इस अवधि में कोई नई परियोजना शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती हैं जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनके सफल होने की प्रबल संभावना है। यह अवधि सकारात्मक बदलावों से भरी रहेगी और इस महीने आपको अधिक से अधिक धन अर्जित करने के लिए सोच-समझकर काम लेना होगा।

उपाय- तांबे का कड़ा धारण करें या तांबे की कोई भी वस्तु अपने पास रखें। (मूलांक 7 अंकज्योतिष 2022)

 

मूलांक 8

मूलांक 8 के जातकों के लिए जनवरी का महीना शानदार रहेगा। यह समय निवेश के लिए अनुकूल रहेगा। इस माह आपके द्वारा लिए गए विवेकपूर्ण निर्णय आपको सफलता दिला सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें; कोई भी निर्णय लेने से पूर्व विचार-विमर्श करें। आपको अपने वरिष्ठों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र या कार्य में प्रसिद्धि पाने में सक्षम होंगे। आप इस अवधि में आय के विभिन्न स्त्रोतों में वृद्धि करने में सक्षम होंगे, और आप पर्याप्त बचत भी करेंगे। अगर आप इस महीने का सोच-समझकर इस्तेमाल करते है तो आपको सफलता की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए फलदायी रहेगा। 

उपाय- गरीब लोगों को सप्ताह में एक बार भोजन कराएं। (मूलांक 8 अंकज्योतिष 2022)

 

मासिक टैरो जनवरी 2022: धन समृद्धि या रुपये-पैसों में होगी उन्नति 

 

मूलांक 9

मूलांक 9 के जातकों के लिए जनवरी का महीना उत्तम होगा। इस महीने आपको अपनी प्रतिभा ​​को साबित करने और प्रशंसा पाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। इस महीने आप बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह महीना शानदार है। प्रेमियों के लिए भी जनवरी एक सफल महीना होने की संभावना है। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते है। आपके परिवार का प्रत्येक सदस्य आपका साथ देगा, जिससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा।

उपाय:- मां दुर्गा की पूजा करें। (मूलांक 9 अंकज्योतिष 2022)

 

✍️ लेखिका - एस्ट्रो पुजेल 

यह भी पढ़ें: ➭  अंकज्योतिष भविषयफल 2022  | टैरो रीडिंग 2022  |  वार्षिक राशिफल 2022   

article tag
Hindu Astrology
Numerology
Vedic astrology
एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Numerology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!