वार्षिक राशिफल 2022

राशिफल 2022 - Rashifal 2022

आप सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि 2022 में आपके भाग्य में क्या है? यदि हां, तो साल 2022 के लिए 2022 राशिफल (Rashifal 2022 ) पढ़ें और जानें वर्ष 2022 आपके लिए क्या लेकर आया है।

राशिनुसार वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिये अपनी राशि पर क्लिक करें


जानिए अपनी सूर्य राशि


2022 वार्षिक राशिफल

कहते हैं परिवर्तन प्रकृति का सार्वभौमिक नियम है। इसलिए हम मौसम, दिन, सप्ताह और महीने को बदलते हुए देखते हैं। अब एक और नए महत्वपूर्ण बदलाव का समय है यानि 2021 बीतने वाला है और आशाजनक साल 2022 नई उम्मीद, नए सपने और नए लक्ष्य के साथ आने वाला है। वहीं नया साल हमारे जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर भी आता है। बीते साल जो काम हमारे अधूरे रह गए थे उन्हें पूरा करने की उम्मीद लाता है। जो रिश्ते बगड़ गए थे उन्हें पटरी पर लाने की उम्मीद, जो दिल से उतर गए थे उन्हें वापस से दिल में बसाने की उम्मीद, करियर के नए मुकाम पाने की उम्मीद, पैसों की तंगी को दूर करने की उम्मीद। ऐसे में हम आने वाले साल में नौकरी, व्यापार, धन, शिक्षा, प्यार और परिवार कैसा रहेगा इन सबके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसके लिए हम पढ़ते हैं वार्षिक राशिफल 2022(Varshik Rashifal 2022), भविष्यफल 2022, जिसके जरिए हमारे मन में नए साल को लेकर उठ रहें सवालों के सैलाब को कम करने की कोशिश की जाती है।
आपके इन्हीं सभी सवालों के जवाब देने के लिए हर वर्ष एस्ट्रोयोगी हिंदी आपके लिए लेकर आता है वार्षिक राशिफल 2022, जिसमें हम आपको वर्ष भर की सभी भविष्यवाणियां प्रदान करते हैं। एस्ट्रोयोगी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा राशिफल 2022(Rashifal 2022) अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा वैदिक ज्योतिष पद्धति के अनुसार और आपकी सूर्य राशि पर आधारित है। हिंदी में 2022 का राशिफल लिखते समय सालभर में होने वाले ग्रह गोचर और ग्रहण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। जिसके जरिए आप जान पाएंगे कि

  • राशिफल 2022 में किस्मत देगी आपका साथ या बिगड़ेंगे हालात?
  • साल 2022 में वित्त के मामले में होंगे मालामाल या रहेंगे परेशान?
  • इस साल खिलेंगे प्यार के फूल या आपका साथी जाएगा आपको भूल?
  • क्या वैवाहिक जीवन में होगा प्यार या बनी रहेगी तकरार?
  • साल 2022 में करियर की समस्या का होगा समाधान या रहेंगे परेशान?
  • क्या नववर्ष 2022 में परिवार वालों का मिलेगा सहयोग या बना रहेगा वियोग?

क्या कहती है वर्ष कुंडली 2022?

नववर्ष 2022 कैसा रहने वाला है? क्या प्रमोशन मिलेगा, क्या हम विदेश यात्रा कर पाएंगे, क्या इस वर्ष विवाह हो पाएगा, क्या सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं, ना जाने कितने सवाल आपके मन में चल रहे होंगे। सबसे पहले यह जानकर आपको राहत का अनुभव होगा कि साल 2022 पिछले वर्ष 2021 से बहुत ही ज्यादा राहतभरा और प्रगति कारक साबित होने वाला है। नववर्ष 2022 आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है। साथ ही पिछले साल जो कार्य रुक गए थे उन सभी के कार्यों को गति मिलने वाली है।

वहीं साल 2022 की शुरुआत में शनि ग्रह मकर राशि में और बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं अप्रैल 2022 में गुरु मीन राशि में और शनि कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे। वहीं वर्ष की शुरुआत में राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन अप्रैल 2022 में राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में गोचर करेंगे। जिसके फलस्वरूप तकनीकी, फिल्म इंडस्ट्री और कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह साल बेहतरीन साबित होगा। वहीं शनि का स्वयं की राशि में गोचर करने से तेल या केमिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल लाभकारी साबित होगा।

हिंदी वार्षिक राशिफल 2022 (Rashifal 2022 in Hindi) के अनुसार, बृहस्पति का मीन राशि में गोचर, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों, सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों को लाभ दिलाएगा। इस साल धार्मिक यात्राएं अधिक होंगी और धार्मिक कार्यों में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। साल 2022 लोगों के कार्य करने का तरीका बदलेगा और नवीनीकरण की शुरुआत होगी जो भविष्य में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं राहु-केतु की स्थिति विदेश से जुड़कर व्यापार करने को बढ़ाएगी। जो जातक राजनीति और समाजसेवा से जुड़े हैं उनके लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। हालांकि बदलाव सकारात्मक होगा।

चलिए अब जान लेते हैं कि वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, कौन सी राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और कौन सी राशियों को सफलता प्राप्त होगी? मेष, वृषभ, कन्या, कुंभ और मकर राशि के जातकों को शनि के गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी का कहना है कि शनि की यह स्थिति मेष राशि, मिथुन, कर्क, सिंह वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगी। यहां तक कि अलगाव भी हो सकता है।

बृहस्पति के गोचर से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस गोचर की वजह से आपको जीत हासिल होगी लेकिन मेहनत करने के बाद। वहीं मेष, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों के लिए यह साल आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है इस साल उनके विवाह के योग बन रहे हैं। वृषभ, कन्या, कर्क राशि के लिए भी यह साल धन के मामले में और पारिवारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। वहीं मिथुन, तुला, सिंह राशि के लिए सामान्य रहेगा।

कुल मिलाकर साल 2022 सभी राशियों के लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। साथ ही कुछ के लिए नए अनुभव लेकर आएगा और यह अनुभव आपको बदलाव के साथ सफलता की ओर लेकर जाएंगे। हालांकि इस साल उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा लेकिन आपको सीखने को खूब मिलेगा। इसलिए जीवन में उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं बल्कि उससे कुछ नया सीखें।

आप एस्ट्रोयोगी पर देशभर के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों से कहीं भी और कभी भी संपर्क कर सकते हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य आपका सदैव मार्गदर्शन करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।

मेष राशिफल 2022

प्रिय मेष, नए साल में क्या छुपा है आपके लिए, ये बताता है आपको वार्षिक राशिफल 2022। इस बारे में जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है। हर कोई चाहता है उसके लिए आने वाला नया साल नई आशाएं और खुशियां लेकर आये। आपके इन्ही सवालों का जवाब मिलेगा एस्ट्रोयोगी के वार्षिक राशिफल 2022 में। इस राशिफल की भविष्यवाणी ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर की गई है। चलिए जानते है राशिचक्र की सबसे पहली राशि मेष राशिफल 2022 के बारे में।  वार और पढ़ें...

वृषभ राशिफल 2022

प्रिय वृषभ, वार्षिक राशिफल 2022 आपको बताता है कि नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है। आपको इन्ही सवालों के जवाब मिलेंगे एस्ट्रोयोगी की वार्षिक राशिफल 2022 में। हमारे ज्योतिषियों ने ग्रह, नक्षत्र की स्थिति एवं सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर वार्षिक राशिफल 2022 प्रदान किया है। आइये जानते है 12 राशियों में दूसरी राशि वृषभ राशिफल 2022 के बारे में।  वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? प्रेम की दृष्टि से वृषभ राशि वालों के लि और पढ़ें...

मिथुन राशिफल 2022

प्रिय मिथुन, क्या भविष्यवाणी कर रहे है सितारें नए साल में, जानना चाहते है आप? वार्षिक राशिफल 2022 के माध्यम से आप ये जान सकते है। हम आपके लिए वार्षिक राशिफल 2022 लेकर आए  जिसकी भविष्यवाणी हमारे ज्योतिषी ने ग्रह, नक्षत्र की स्थिति एवं 12 राशियों पर प्रभाव की गणना करके की है। आइये जानते है राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन राशिफल 2022 के बारे में। मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? प्रेम की दृष्टि से मिथुन राशि वालों के लिए साल 20 और पढ़ें...

कर्क राशिफल 2022

प्रिय कर्क, अच्छा या बुरा, कैसा होगा ये साल आपके लिए? न हो परेशान। वार्षिक राशिफल 2022 से पाएं अपने हर सवाल का जवाब। आपको सभी सवालों का जवाब मिल सकता है एस्ट्रोयोगी के वार्षिक राशिफल 2022 के माध्यम से। हमारे ज्योतिषी ने ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति और 12 राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर 2022 के लिए वार्षिक भविष्यवाणियां की हैं। आइये जानते है राशिचक्र की चौथी राशि कर्क राशिफल 2022 के बारे में।   कर्क वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा और पढ़ें...

सिंह राशिफल 2022

प्रिय सिंह, इस नए साल में क्या भविष्यवाणी कर रहे है आपके तारें? इस बारे में आप जान सकते है वार्षिक राशिफल 2022 से। एस्ट्रोयोगी आपके लिए लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022। हमारे ज्योतिषी ने ग्रहों और नक्षत्र की स्थिति एवं 12 राशियों पर प्रभाव की गणना करके नए साल के लिए भविष्यवाणियां की है। चलिए जानते है राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह राशिफल 2022 के बारे में।  सिंह वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? प्रेम की दृष्टि से सिंह राशि वालों क और पढ़ें...

कन्या राशिफल 2022

प्रिय कन्या, शुभ या अशुभ नए साल में कैसे मिलेंगे आपको हर कार्य के परिणाम? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे आपको वार्षिक राशिफल 2022 से। एस्ट्रोयोगी आपके लिए लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022। ज्योतिषियों द्वारा ग्रह एवं नक्षत्रों के आधार पर 2022 का वार्षिक राशिफल प्रदान किया गया है। आइये जानते है राशिचक्र की छठी राशि कन्या राशिफल 2022 के बारे में।    कन्या वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? प्रेम की दृष्टि से कन्या राशि वालों के लिए स और पढ़ें...

तुला राशिफल 2022

प्रिय तुला, खुशियों की होगी बरसात या मुश्किलों से होगा सामना? वार्षिक राशिफल 2022 से आप पता कर सकते है क्या लिखा है आपके भविष्य में। हम आपके लिए वार्षिक राशिफल 2022 लेकर आए है। ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व 12 राशियों के प्रभाव की गणना के आधार पर 2022 की वार्षिक भविष्यवाणी प्रदान की गई है। आइये जानते है राशिचक्र की सातवीं राशि तुला राशिफल 2022 के बारे में।    तुला वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? प्रेम की दृष्टि और पढ़ें...


वृश्चिक राशिफल 2022

प्रिय वृश्चिक, क्या आपके लिए लेकर आएगा नया साल, नई आशाएं और नई उम्मीदें? वार्षिक राशिफल 2022 से पाएं अपने हर प्रश्न का उत्तर। हर साल की तरह इस साल भी एस्ट्रोयोगी आपके लिए लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022। हमारे ज्योतिषी ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति और बारह राशियों पर इनके प्रभाव के आधार पर वार्षिक राशिफल 2022 प्रदान कर रहे हैं। आइये जानते है राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक राशिफल 2022 के बारे में।      वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या स और पढ़ें...


धनु राशिफल 2022

प्रिय धनु, प्रेम, करियर, व्यापार में क्या मिलेगी नए साल में आपको सफलता? जानना चाहते है क्या भविष्यवाणी कर रहे है आपके सितारें। मिलेगा आपको अपने हर सवाल का जवाब वार्षिक राशिफल 2022 में। हमारे एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी ने ग्रहों और नक्षत्रों की दशा और सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर 2022 के लिए वार्षिक राशिफल प्रदान किया हैं। तो आइये जानते है राशिचक्र की नौवीं राशि धनु राशिफल 2022 के बारे में।    धनु वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा और पढ़ें...


मकर राशिफल 2022

प्रिय मकर, क्या आपको मिलेगा आपके प्यार का साथ या नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ? इस प्रश्न का उत्तर मिलेगा आपको वार्षिक राशिफल 2022 में। नए साल को ध्यान में रखते हुए हम लेकर आये है वार्षिक राशिफल 2022। इस राशिफल को ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्र एवं सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर प्रदान किया जा रहा हैं। जानते है राशिचक्र की दसवीं राशि मकर राशिफल 2022 के बारे में।   मकर वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? प्रेम की दृष्टि से मकर रा और पढ़ें...


कुंभ राशिफल 2022

प्रिय कुंभ,वार्षिक राशिफल 2022 आपको बताएगा कि नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है। नववर्ष में प्रत्येक व्यक्ति अपनी मेहनत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करना चाहता है। एस्ट्रोयोगी आपके लिए वार्षिक राशिफल 2022 लेकर आया है। हमारे ज्योतिषी द्वारा इस राशिफल की भविष्यवाणी ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति तथा 12 राशियों पर उनके प्रभाव की गणना के आधार पर की गई हैं। चलिए जानते है ग्यारहवीं राशि कुंभ राशिफल 2022 के बारे में।   कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए और पढ़ें...


मीन राशिफल 2022

प्रिय मीन, आशा, अवसर और खुशियों से भरा रहेगा क्या ये नया साल? इस बारे में आप जान सकते है वार्षिक राशिफल 2022 से। एस्ट्रोयोगी परिवार हर बार की तरह लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022 जिसे हमारे ज्योतिषियों ने ग्रह-नक्षत्र की दशा एवं सभी राशियों पर उनके प्रभाव की गणना के आधार पर आपको प्रदान किया है। चलिए जानते है बारहवीं राशि मीन राशिफल 2022 के बारे में।  मीन वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? प्रेम की दृष्टि से मीन राशि वालों के लिए स और पढ़ें...


✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।

ज्योतिषी से बात करें

loader_image