कर्क राशिफल 2022

कर्क राशिफल 2022

प्रिय कर्क, अच्छा या बुरा, कैसा होगा ये साल आपके लिए? न हो परेशान। वार्षिक राशिफल 2022 से पाएं अपने हर सवाल का जवाब। आपको सभी सवालों का जवाब मिल सकता है एस्ट्रोयोगी के वार्षिक राशिफल 2022 के माध्यम से। हमारे ज्योतिषी ने ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति और 12 राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर 2022 के लिए वार्षिक भविष्यवाणियां की हैं। आइये जानते है राशिचक्र की चौथी राशि कर्क राशिफल 2022 के बारे में।  

  • कर्क वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • कर्क राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • कर्क जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ कर्क जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं कर्क वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 का उतार-चढ़ाव रहेगा। करियर के लिहाज से साल 2022 मिलाजुला रहेगा लेकिन वित्त के मामले में आपको धन लाभ होगा। साल के मध्य में आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसे सोच-समझकर करें अन्या आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनि आपके सातवें और आठवें घर का स्वामी होकर गोचर में आपके सातवें घर में विराजमान है। बृहस्पति आपके छठे घर का स्वामी होकर आपके आठवें घर का स्वामी है। गुरु की धनभाव में दृष्टि के कारण वर्ष 2022 धन के हिसाब से अनुकूल रहेगा लेकिन सेहत की दृष्टि से आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। शनि की लग्न पर दृष्टि आपके मानसिक तनाव और चिंताओं का कारण बनेगी, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि शांत रहकर निर्णय लें। 

शनि की दृष्टि चौथे घर में होने के कारण पारिवारिक सुख में कमी आएगी। इस वर्ष कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। वहीं बुध 10 मई से वक्री होकर वृषभ राशि में रहेंगे और 3 जून तक इस राशि में विराजमान होंगे, जो कर्क राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा लेकिन जल्दबाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इस समय अवधि में धन का व्यय भी होगा इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। हालांकि इस साल आप लोन चुका देंगे और आपको मानसिक शांति मिल जाएगी। साल 2022 विद्यार्थियों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। राहु 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि में गोचर करेंगे, जो कार्यक्षेत्र में नवीन बदलाव लाएगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन भी इस साल उतार-चढ़ाव वाला रहने के आसार हैं।

30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्यग्रहण लगेगा और सूर्य कर्क राशि के दशम भाव में विराजमान होगा। जिसकी वजह से रुके हुए कार्य इस अवधि में पूरे हो जाएंगे और सफलता के पूर्ण योग भी बन रहे हैं। वहीं 25 अक्टूबर 2022 को सूर्यग्रहण लगेगा और यह आपकी राशि के चौथे भाव में होगा। जिसके फलस्वरूप आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और पारिवारिक सुख में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि संयम के साथ हर परेशानी का हल निकालें और अनावश्यक धन खर्च से बचें।

16 मई 2022 को वृश्चिक राशि में पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह समय संतान पक्ष के लिए परेशानी भरा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रेम युगल के बीच मतभेद पैदा होने के आसार हैं। 08 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा और चंद्रमा कर्क राशि के दशम भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति कार्यक्षेत्र में प्रगति लाएगी और इस समय नौकरी बदलना और निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

साल 2022 में कर्क राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • तांबे के लोटे में जल लेकर सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • घर से निकलते समय माता का आशीर्वाद लेना ना भूलें।
  • चांदी के बर्तन में रखा हुआ जल नित्य सुबह उठकर पीएं।
  • पूर्णिमा के दिन खीर का सेवन करें।
  • भाग्य को बलवान करने के लिए गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

वर्ष 2022 में कर्क राशि के लिए शुभ रंग 
वर्ष 2022 में कर्क राशि वालों के लिए सफेद और पीला रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में कर्क राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में कर्क राशि के लिए 02 और 09 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में कर्क राशिफल 2022

साल 2022 में कर्क प्रेमी जातकों और वैवाहिक जातकों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आप एक-दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस नहीं करेंगे। आपके साथी का झुकाव अध्यात्म की तरफ हो जाएगा। आपको अपने रिश्ते में समझदारी और वफादारी दिखानी होगी।  

करियर के मामले में कर्क राशिफल 2022

करियर के लिहाज से साल 2022 कर्क राशि के व्यापारी वर्ग के लिए काफी तनावपूर्ण रहेगा इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है। नौकरीपेशा जातक इस वर्ष प्रमोशन पा सकते हैं और उन्हें अपने अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। 

वित्त के मामले में कर्क राशिफल 2022

आर्थिक दृष्टि से साल 2022 कर्क राशि के जातकों को लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं रहेगा लेकिन वर्ष के मध्य में आपको धन लाभ होगा। आप अपने सारे ऋण चुका देंगे और आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। वर्ष के अंत में आपको धन में वृद्धि और बचत होगी। 

पारिवारिक मामले में कर्क राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह साल अच्छा नहीं रहेगा। आपको परिजनों से सहयोग प्राप्त नहीो होगा और आप असंतुष्ट बने रहेंगे। आपको एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी धैर्य से काम करने की सलाह देते हैं। आप काम की व्यस्तता के चलते अपने परिवार वालों से साल 2022 में दूर बने रहेंगे लेकिन आप अपने छोटे-भाई बहनों से संबंध सुधार सकते हैं।

शिक्षा के मामले में कर्क राशिफल 2022

शिक्षा के मामले में साल 2022 विद्यार्थियों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए मई से जुलाई का समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातक भी मिश्रित फल प्राप्त करेंगे। हालांकि पंचम भाव में केतु के विराजमान होने से पढ़ाई में मन नहीं लगेगा लेकिन आपको ध्यान लगाकर पढ़ाई करनी होगी।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कर्क प्रेम राशिफल 2022 कर्क करियर राशिफल 2022 कर्क वित्त राशिफल 2022 कर्क पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कर्क प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...