मकर राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023

मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा। जहां एक तरफ उन्हें आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी, वहीं इसके साथ-साथ उनका पराक्रम भी बढ़-चढ़कर बोलेगा। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, क्योंकि इस वर्ष राहु-केतु आपके चौथे और दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपके कार्यक्षेत्र पर आपको प्रशंसा मिलेगी। जो लोग आपकी निंदा करते हैं, वह अपने आप आपके रास्ते से हट जाएंगे। शत्रु भी दोस्त बन जाएंगे। यदि आप कारोबार में कुछ नया शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। अक्टूबर माह में राहु और केतु अपना स्थान परिवर्तन कर आपकी कुंडली के तीसरे और नौवें भाव में गोचर करेंगे। जिसके फलस्वरूप आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है।

आपके छोटे भाई बहनों के साथ आपकी बहस हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परंतु यह आत्मविश्वास अंधविश्वास में बदल सकता है। इस समय में आपको सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करना है, अन्यथा आपका अपने प्रिय जनों से मनमुटाव हो सकता है। बेवजह किसी पर अपना प्रभाव न बनाएं, अन्यथा आप को शर्मिंदा होना पड़ सकता है। देव गुरु बृहस्पति आप के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसके फलस्वरूप आपको विदेशी धन की प्राप्ति हो सकती है, यदि आप इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, तो आपको पदोन्नति और अत्याधिक धन प्राप्ति हो सकती है। जो जातक विदेश की कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं, या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय श्रेष्ठ रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ा रहेगा। जो जातक चिकित्सा तथा विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत मंगलकारी रहेगा। उन्हें नई नौकरी तथा व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

जो जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त होगी। 22 अप्रैल के बाद गुरु आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिसके फलस्वरूप आपको अचानक धन प्राप्ति होगी। आप प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे या आपको प्रॉपर्टी से अचानक अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यहां बृहस्पति की युति राहु के साथ रहेगी और यह युति 30 अक्टूबर तक रहेगी। जिसके चलते सफलता तो भरपूर रहेगी, परंतु आपको अपनी माता का ध्यान रखना होगा, क्योंकि यह समय उनके लिए शारीरिक समस्या लेकर आ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भौतिक सुखों के लिए यह समय श्रेष्ठ रहेगा। इस अवधि में आप कोई नई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीद सकते हैं, जो जातक अपने जन्म स्थान से या अपने घरवालों से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पुनः घर के पास आकर नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में विदेश यात्रा पर धन खर्च भी हो सकता है। क्योंकि शनि आपके द्वितीय भाव के स्वामी होकर द्वितीय भाव में ही विराजमान होंगे, जो कि आपके धन संचय को बढ़ाएंगे। आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा और आय में वृद्धि होगी। शनि के द्वितीय भाव में विराजमान होने से आप जुबान के थोड़े कड़वे हो जाएंगे। जिसके चलते आपका अपने प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। क्योंकि आप सत्यता के पथ पर चलेंगे, जो कि कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगा। क्योंकि सत्य अक्सर कड़वा होता है।

आप अपने विचार बिना किसी डर के सबके समक्ष रखेंगे। इस वक्त आपको अपनी जुबान के स्वाद पर काबू रखना होगा, अन्यथा आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। क्योंकि शनि आपके राशि स्वामी भी हैं, इसलिए इस अवधि में तनाव, मन की परेशानी बनी रह सकती है। कुल मिलाकर यह समय ठीक रहेगा। इस बार पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के भी पूर्ण आसार रहेंगे, क्योंकि शनि आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपको कारोबार में बरकत तथा नौकरी में पदोन्नति भी प्राप्त होगी। इस वर्ष आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रहेगी ।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मकर प्रेम राशिफल 2023 मकर करियर राशिफल 2023 मकर वित्त राशिफल 2023 मकर पारिवारिक राशिफल 2023

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मकर प्रेम राशिफल 2023

और पढ़ें...

मकर करियर राशिफल 2023

और पढ़ें...

मकर वित्त राशिफल 2023

और पढ़ें...

मकर पारिवारिक राशिफल 2023

और पढ़ें...