मीन राशिफल 2022

मीन राशिफल 2022

प्रिय मीन, आशा, अवसर और खुशियों से भरा रहेगा क्या ये नया साल? इस बारे में आप जान सकते है वार्षिक राशिफल 2022 से। एस्ट्रोयोगी परिवार हर बार की तरह लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022 जिसे हमारे ज्योतिषियों ने ग्रह-नक्षत्र की दशा एवं सभी राशियों पर उनके प्रभाव की गणना के आधार पर आपको प्रदान किया है। चलिए जानते है बारहवीं राशि मीन राशिफल 2022 के बारे में। 

  • मीन वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से मीन राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • मीन राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • मीन जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ मीन जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए नववर्ष 2022 मिलाजुला रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक कलह उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण शुभ कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होंगे और मन भी अशांत रहेगा। इस साल 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिसके फलस्वरूप भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। इस साल व्यापारी वर्ग के जातकों को आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे लेकिन खर्चों की अधिकता के कारण आपको तनाव महसूस हो सकता है। वहीं 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में राहु की यह स्थिति मीन राशि के छात्रों के मन को भटकाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करें और उचित परिणाम प्राप्त करें। जो जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 

29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, शनि की यह स्थिति विदेश जाने वालों की इच्छा को पूर्ण करेगी। बृहस्पति की वक्री स्थिति पति-पत्नी के बीच प्रेम के साथ-साथ आपसी संबंधों में मजबूत लाएगी। इस वर्ष अविवाहित जातकों का विवाह योग बन रहा है। प्रेम-प्रेमिकाओं के लिए यह समय शुभ रहेगा। यह साल मीन राशि के लिए पारिवारिक दृष्टि से भी काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष आप संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। कुल मिलाकर मीन राशि वालों के लिए साल 2022 सफलता से भरा हुआ रहेगा। 

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को पड़ेगा, जिसमें सूर्य मीन राशि के दूसरे भाव में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा, जिसमें सूर्य मीन राशि के आठवें भाव में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति अनायास आपको धन हानि करवाएगी। कार्यक्षेत्र में आप अधिक कार्यभार के चलते तनाव महसूस करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें और वाद-विवाद में ना पड़ें। 

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा, जो मीन राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति संतान की शिक्षा में रुकावट पैदा करेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं 8 नवंबर 2022 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा मीन राशि के दूसरे भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगी। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही वित्त के मामले में भी स्थिति मजबूत रहेगी। 

साल 2022 में मीन राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लें।
  • गुरु मंत्र का नित्य जाप करें।
  • पीले गेंदे को फूल वाले पौंधे पर जल अर्पित करें।
  • गरीब छात्रों को शिक्षा संबंधी वस्तुएं प्रदान करें।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए हनुमान मंदिर में हनुमान जी को लाल गुलाब की माला अर्पित करें।

वर्ष 2022 में मीन राशि के लिए शुभ रंग 
वर्ष 2022 में मीन राशि वालों के लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में कुंभ राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में कुंभ राशि के लिए 03 और 09 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में मीन राशिफल 2022

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए साल 2022 आपके लिए सुखदायी रहेगा। नवविवाहित जोड़ों को संतान सुख प्राप्त होगा। वहीं प्रेम के मामले में उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार हैं। आपको सलाह दी जाती है कि वाद-विवाद से बचें वरना कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। 

करियर के मामले में मीन राशिफल 2022

करियर के मामले में साल 2022 मीन राशि वालों के लिए सफलता से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातक इस वर्ष प्रमोशन पा सकते हैं और उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापारी वर्ग को भी आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और धन लाभ होने की संभावना है। इस वर्ष नवीन कार्य की शुरुआत का सोच रहे हैं तो यह समय काफी उत्तम रहेगा। 

वित्त के मामले में मीन राशिफल 2022

वित्त के मामले में साल 2022 मीन राशि के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। इस सयम शनि की स्थिति आपको स्थायी संपत्ति देने का योग बना रही है। आय के साथ-साथ खर्चों में अधिकता आएगी। इस साल जीवनसाथी से आपका धन लाभ हो सकता है। इस साल आप नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिससे आपको धन लाभ होने की संभावना है। 

पारिवारिक मामले में मीन राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टिकोण से साल 2022 मीन जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस वर्ष आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और आपके भाई-बहन के लिए यह साल सफलता से भरा होगा। हालांकि  माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें वरना चिंता का विषय हो सकता है। 

शिक्षा के मामले में मीन राशिफल 2022

शिक्षा के क्षेत्र में नववर्ष 2022 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा के लिए जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ने की सोच रहे हैं, उनकी इच्छा पूर्ण होगी। हालांकि भटकाव की स्थिति से दूर रहते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें तो उचित परिणाम प्राप्त होंगे। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मीन प्रेम राशिफल 2022 मीन करियर राशिफल 2022 मीन वित्त राशिफल 2022 मीन पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मीन प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मीन करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मीन वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

मीन पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...