- Home
- Rashifal2022
- Kanya rashifal 2022
प्रिय कन्या, शुभ या अशुभ नए साल में कैसे मिलेंगे आपको हर कार्य के परिणाम? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे आपको वार्षिक राशिफल 2022 से। एस्ट्रोयोगी आपके लिए लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022। ज्योतिषियों द्वारा ग्रह एवं नक्षत्रों के आधार पर 2022 का वार्षिक राशिफल प्रदान किया गया है। आइये जानते है राशिचक्र की छठी राशि कन्या राशिफल 2022 के बारे में।
वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं कन्या वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। साल की शुरुआत में आपको लाभ प्राप्त होगा लेकिन मध्य में आपके कार्यों में रुकावटें आएंगी इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सितंबर तक आपके कार्यों में बाधाएं आती रहेंगी लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। बृहस्पति 13 अप्रैल को मीन में प्रवेश कर रहे हैं और इनका गोचर कन्या राशि के सातवें भाव में होगा जो आपको मान-सम्मान दिलाएगा। व्यापार से जुड़े जातक यात्रा पर जा सकते हैं। राहुल 12 अप्रैल से मेष राशि में गोचर करेंगे, जो कन्या राशि के आठवें भाव में विराजमान होंगे, यह अवधि शोध कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहेगी, इसके अलावा जो लोग साधना या सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। शनि का कुम्भ राशि में गोचर करने से सरकारी नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।
वहीं 29 जुलाई को बृहस्पति का वक्री होना आपके कार्यों में अवरोध पैदा करेगा। इसके अलावा वर्ष के मध्य में आपको आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन शनि की वजह से जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे उनका सपना पूरा हो सकता है। प्रेम विवाह करने वाले जातकों के लिए भी अनुकूल समय है। लेकिन पारिवारिक दृष्टि से यह साल उतार-चढ़ाव वाला बना रहने के संकेत हैं। विवाहित जातकों के अपने ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे, जिससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य कन्या राशि के अष्टम भाव में विराजमान होगा, जिसके परिणामस्वरूप आप विदेश यात्रा कर पाएंगे। सूर्य की यह स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए बहुत लाभदायक रहने वाली है। लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा, सूर्य कन्या राशि के दूसरे भाव में स्थित होगा, जिसकी वजह से आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। अनावश्यक खर्च से आप परेशान रहेंगे।
इसके बाद 16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा, चंद्रमा कन्या राशि के तीसरे भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिलेगा और दिक्कतों को सामना भी करना पड़ सकता है। जिसके चलते मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें। फिर 8 नवंबर 2022 को मेष राशि में दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा। चंद्रमा कन्या राशि के अष्टम भाव में विराजमान होगा। यह स्थिति आपके लिए लाभकारी होगी। विदेश से जुड़कर कार्य करने वालों को अधिक मेहनत के बाद अनुकूल फल मिलेगा। आप स्वयं को भावुक महसूस करेंगे और किसी भी निर्णय को लेने में आपको दिक्कत आएगी।
वर्ष 2022 में कन्या राशि के लिए शुभ रंग
वर्ष 2022 में कन्या राशि वालों के लिए हरा और सिल्वर रंग शुभ रहेगा।
वर्ष 2022 में कन्या राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में कन्या राशि के लिए 05 और 06 शुभ अंक रहेगा।
लव के मामले में साल 2022 कन्या विवाहित जातकों के लिए सामान्य रहेगा। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह के योग बन रहे हैं। प्रेमी जातकों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपसी मनमुटाव की वजह से तनाव बना रहेगा लेकिन वर्ष के अंत में सब कुछ सामान्य हो जाएगा और आपको प्रेम में सफलता मिलेगी।
करियर के मामले में वर्ष 2022 काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है और लंबे समय से अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह साल उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत के महीने अनुकूल रहेंगे लेकिन वर्ष के मध्य में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा वरना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वर्ष के अंत में परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
वित्त के मामले में साल 2022 की शुरुआत कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छी नहीं रहने वाली है। लेकिन वर्ष के मध्य में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आठवें घर में मंगल स्थित होने की वजह से आपको अप्रत्याशित धनलाभ होने की संभावना है। हालांकि इस साल धन के अत्यधिक व्यय से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके धन का प्रवाह बना रहेगा।
पारिवारिक दृष्टिकोण से साल 2022 कन्या जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी लेकिन मध्य तक स्थितियां सुधर जाएंगी। लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद में खत्म हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2022 कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए परिश्रम भरा रहेगा। आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा तभी उचित फल प्राप्त हो पाएगा। जो भी छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तभी सफलता हाथ लगेगी। जो छात्र विदेश जातक शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनकी इच्छा अगस्त में पूरी हो सकती है।
✍️ By- एस्ट्रो पुजेल