कन्या करियर राशिफल 2022

कन्या करियर राशिफल 2022

कन्या करियर राशिफल 2022(Kanya Career Rashifal 2022) के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी और वर्तमान नौकरी को बदलने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्हें दूसरी नौकरी जरूर मिलेगी, लेकिन उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साल भर आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं और मेहनत करें। 

  • फरवरी, मई-जून और सितंबर से अक्टूबर तक का समय नौकरी के मामले में कई उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। 
  • यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से मजबूत होगा। 
  • आपकी कई योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है जो आपके पक्ष में धन की पेशकश करेगी। 
  • साल के मध्य में आपको अपने व्यापार को मजबूत बनाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए इनका भरपूर उपयोग करें। 
  • साल के आखिरी महीने भी बेहतरीन रहेंगे। 
  • पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। 
  • आप अपने व्यवसाय को नए तरीकों और रणनीतियों के साथ क्रियान्वित करने में सफल होंगे। 
  • इस साल नौकरी में प्रमोशन की शत-प्रतिशत संभावनाएं हैं। ऑफिस में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लेकिन अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी या दृढ़ संकल्प के साथ करें। छोटी सी चूक आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मेष राशि के करियर बारें में।

वहीं एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी के अनुसार, जब 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो कन्या राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति व्यापारियों और साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए सामान्य से अच्छी रहने वाली रहेगी। परंतु गुरु की यह स्थिति आपको आपके कार्य में सराहना प्रदान कराएगी और आपको अपने कार्य के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कन्या राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे और केतु तृतीय भाव में विराजमान होंगे। राहु-केतु की यह स्थिति व्यापार में पूंजी लगाने से पहले आपको सोचने पर मजबूर कर देगी वरना व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ सकता है। 

हालांकि जो जातक विदेश व्यापार से जुड़े हैं या विदेश से जुड़कर व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो उनके लिए यह समय उत्तम रहेगा। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जो कन्या राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति नौकरीपेशा वालों के लिए लाभकारी होगी। इस समय आपको पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपको अपने किए गए कार्य की अपने बॉस से सराहना मिलेगी। जो आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा भर देगी। वहीं 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, इस समय साझेदारी में व्यापार करना सही नहीं रहेगा। हो सके तो व्यापार में नई जगह पूंजी लगाने से बचें, जो चल रहा है उसे वैसा ही चलने दें। अन्यथा व्यापार में धन हानि हो सकती है। 

वार्षिक करियर राशिफल 2022 (Career Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो कन्या राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति उन जातकों के लिए उत्तम है, जो लंबे समय से नौकरी में ट्रांसफर की चाह रख रहे थे। इसके अलावा विदेश जाकर नौकरी करने की चाहत भी इस साल पूरी हो जाएगी। 24 नवंबर 2022 को जब बृहस्पति मार्गी होकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो यह समय सामान्य रहेगा। 30 अप्रैल 2022 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे जो आपके लिए उत्तम समय रहेगा। 10 मई 2022 को बुध वक्री होकर वृ्षभ राशि में गोचर करेंगे, जो कन्या राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। बुध की यह स्थिति भाग्य में वृद्धि करते हुए व्यापार संबंधी यात्राओं को सफल बनाएगी। इस समयावधि में आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। 

कुल मिलाकर कन्या करियर राशिफल 2022(Kanya Career Rashifal 2022) करियर के मामले में मिलाजुला रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि संयमता से काम लें और जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। किसी भी तरह के भटकाव से भ्रमित ना हो और कड़ी मेहनत के साथ अपने कार्यों को सतत करते रहें।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कन्या राशिफल 2022 कन्या प्रेम राशिफल 2022 कन्या वित्त राशिफल 2022 कन्या पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कन्या राशिफल 2022

और पढ़ें...

कन्या प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कन्या वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

कन्या पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...