मेष करियर राशिफल 2022

मेष करियर राशिफल 2022

मेष करियर राशिफल 2022 (Mesh Rashifal Career 2022) के अनुसार,  करियर के मामले में नववर्ष 2022 मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी और आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई प्रतिष्ठित पद मिल सकता है। लेकिन अप्रैल से अगस्त के बीच आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि व्यर्थ की बातों में आकर आप एकाग्रता भंग कर सकते हैं, जिसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। नौकरी के लिए आने वाला समय अनुकूल रहेगा। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मेष राशि के जॉब और करियर बारें में।

  • कारोबारी दृष्टिकोण से देखा जाए तो साल 2022 की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
  • मेष राशि के लिए फरवरी से दिसंबर तक का समय फायदेमंद साबित होगा। 
  • साल के मध्य में आपको विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। 
  • फरवरी में आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। 
  • नौकरी में तरक्की और स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। नई योजनाएँ और चुनौतियाँ आपको रोमांचित करेंगी। नौकरी या व्यापार में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है। 
  • व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण आपको संगठित और उत्कृष्ट रूप से कार्य करने की आवश्यकता होगी। नौकरी में तबादला और तरक्की के योग बनेंगे। 

साथ ही ग्रहों के गोचर की स्थिति साल 2022 में मेष राशि के जातकों को उत्तम परिणाम दिलवाएगी। सर्वप्रथम बृहस्पति ग्रह मेष राशि में नवम भाव का स्वामी होकर द्वादश भाव में 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में विराजमान होंगे, जो मेष राशि का द्वादश भाव है। बृहस्पति की यह स्थिति मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यवर्धक है जिसका शुभ परिणाम उनको अपने कार्यों में देखने को मिलेगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में विराजमान होंगे जिसके फलस्वरूप कार्य में मेहनत के उपरान्त ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मेष राशि के जो जातक विदेश से जुड़कर व्यापार करना चाहते हैं तो उनके लिए यह  शुभ समय है। नया कार्य शुरू करने वालों के लिए भी यह अनुकूल साल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए लोगों से मिलकर व्यापार में वृद्धि का उत्तम समय रहेगा। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जो मेष राशि के जातकों के लिए अत्यन्त लाभकारी साबित होगी। यह स्थिति व्यापार में धनलाभ के लिए शुभ है। कार्य में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन लग्न में राहु और व्यापार भाव में केतु की यह स्थिति उचित और इच्छित फल प्राप्ति हेतु संघर्ष करवाएगी। लेकिन यह साल आपके लिए सफलता से भरा हुआ होगा। जब मंगल ग्रह चंद्र राशि से 3,6 और 11वें भाव में विराजमान होंगे तो ऐसे समय आपको अपने व्यापार और नौकरी में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा मेष जातकों के लिए यह  समय प्रगतिकारक रहेगा और विदेश जाकर नौकरी करने का सपना भी पूरा हो सकता है। 

जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनकी भी साल 2022 में नौकरी लग जाएगी और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन लग्न में राहु की स्थिति आपको भ्रमित कर सकती है। ऐसे में आपको स्वयं को भ्रमित होने से बचाना होगा और राहु की मेष राशि में यह स्थिति सफलता के साथ-साथ संघर्ष भी करवाएगी। 
नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस से सराहना मिलेगी और सहकर्मी आपके कार्यों में सहायता करेंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। 

29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे जो 24 नवंबर तक वक्री स्थिति में रहेंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों को मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। गुरु की यह स्थिति मेष राशि के लिए आंशिक रूप से संघर्षरत रह सकती है। कार्य में विलंब हो सकता है लेकिन सुचारु रूप से और सोच-समझकर किए गए काम आपक सफलता दिला सकते हैं। कुल मिलाकर मेष करियर राशिफल 2022(Mesh Rashifal Career 2022) आपको सफलता दिलाएगा। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मेष राशिफल 2022 मेष प्रेम राशिफल 2022 मेष वित्त राशिफल 2022 मेष पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मेष राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...