वृश्चिक करियर राशिफल 2023

वृश्चिक करियर राशिफल 2023

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण और फलदायी रहेगा। क्योंकि हर तरह की परीक्षाएं अप्रैल से पहले-पहले हो जाती हैं और अप्रैल से पहले का समय विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। उनकी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। परीक्षा अच्छी रहेगी और उनके रिजल्ट भी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद रहेंगे। जो विद्यार्थी शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका जाना लगभग तय है। विदेश जाने के लिए विद्यार्थियों को क़र्ज़  भी लेना पड़ सकता है, परंतु चिंता की बात नहीं है। वह कर्ज  शीघ्र ही चुका सकते हैं। जो विद्यार्थी रिसर्च के फील्ड में हैं, उन्हें कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नाम और शोहरत हासिल हो सकती है। वह प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। और जो लोग शिक्षा ग्रहण कर शिक्षक या सलाहकार बनना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय काफी फायदेमंद रहेगा।

इस वर्ष देव गुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में ही विराजमान होंगे। यहां 22 अप्रैल तक बृहस्पति विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप विद्यार्थियों के लिए यह समय अति सर्वश्रेष्ठ रहेगा। विद्यार्थियों को हर तरह से सफलता प्राप्त होगी। ना केवल उन्हें परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी, बल्कि यह समय उनकी बुद्धि और ज्ञान को बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में जातकों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा तथा यादाश्त शक्ति बढ़ेगी। जिसके चलते आपको पढ़ाई में कम मेहनत करके ज्यादा फल प्राप्त होंगे। इसका अर्थ यह नहीं कि आप पढ़ाई पर ध्यान देना छोड़ दें, बल्कि इसका तात्पर्य है कि भाग्य आपका साथ देगा आप अपने परिश्रम में कमी मत छोड़ना। जो जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अति फलदायी रहेगा। क्योंकि इस अवधि में बृहस्पति का प्रभाव आपके पंचम, नवम, एकादश और लग्न भाव पर पड़ेगा, जिसके फलस्वरूप इन सभी भागों के भावों के शुभ फल आपको प्राप्त होंगे। जो जातक सरकारी नौकरी हेतु परीक्षा देने के इच्छुक हैं, उन्हें 22 अप्रैल से पहले सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। क्योंकि देव गुरु बृहस्पति पंचम भाव में होंगे, इसलिए आप पर हमेशा आलस्य सवार रहेगा। जिसके चलते आपका मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है अर्थात इस समय में आपको आलस्य त्यागना होगा, तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।

22 अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति अक्टूबर माह तक आपके छठे भाव में गोचर करेंगे, जिसके फलस्वरूप आपको कुछ ज्यादा सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। क्योंकि एक तो बृहस्पति आपके छठे भाव में विराजमान होंगे, जहां बृहस्पति को शुभ नहीं माना गया, और दूसरा बृहस्पति वहां राहु से पीड़ित भी हो रहे होंगे, इस स्थिति में बृहस्पति का नुकसान होगा। इसका सीधा असर आप की शिक्षा पर देखने को मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि आप गलत दिशा में आगे बढ़ रहे होंगे, जिसके चलते आप सही निर्णय लेने के काबिल नहीं हो पाएंगे। इस अवधि में राहु आपको भ्रमित कर गलत दिशा दिखा सकते हैं। इस अवधि में आपको खुद पर विश्वास रखना होगा तथा कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि इस अवधि में नॉलेज ग्रहण करने की शक्ति कम रहेगी।

वर्ष के अंतिम 2 माह नवंबर और दिसंबर में राहु अपना स्थान परिवर्तन कर आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे तथा देव गुरु बृहस्पति छठे भाव में ही गोचर करेंगे। जिसके चलते स्थिति में सुधार आएगा। जो जातक पिछले 6 महीने से शिक्षा को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें उनकी समस्या से छुटकारा मिलेगा। उनका पढ़ाई में ध्यान भी लगेगा और सही दिशा भी दिखेगी। विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए सही स्ट्रीम तय कर पाएंगे।

उपाय:-  

  • किसी मंदिर में गुरुवार को देसी घी का डिब्बा दान करें।
  • किसी मंदिर में एक पीपल का पेड़ लगाएं तथा रोज उस पेड़ पर जल अर्पित करें। केवल रविवार को जल नहीं चढ़ाना।
  • सिट्रिन का क्रिस्टल ब्रेसलेट अपने सीधे हाथ की कलाई पर धारण करें। धारण करने का दिन बृहस्पतिवार रहेगा।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृश्चिक राशिफल 2023 वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023 वृश्चिक वित्त राशिफल 2023 वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2023

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृश्चिक राशिफल 2023

और पढ़ें...

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023

और पढ़ें...

वृश्चिक वित्त राशिफल 2023

और पढ़ें...

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2023

और पढ़ें...