मेष करियर राशिफल 2023

मेष करियर राशिफल 2023

शिक्षा के माध्यम से यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। 22 अप्रैल तक का समय अनुकूल नहीं है, तो इस परिस्थिति में यह कहा जा सकता है कि जिन विद्यार्थियों के परीक्षा के रिजल्ट 22 अप्रैल से पहले आने हैं, उनको निराशा हो सकती है। उनका रिजल्ट उम्मीद से कम देखने को मिल सकता है और जिन जातकों के परीक्षा के रिजल्ट 22 अप्रैल के बाद आने हैं, उन्हें सफलता मिलती हुई दिख रही है। क्योंकि 22 अप्रैल के बाद गुरु की पंचम दृष्टि पंचम भाव पर होगी। जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षा के लिए बेहतरीन समय होगा। जो विद्यार्थी उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए अप्रैल के बाद का समय विशेषकर बेहतरीन रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अप्रैल के बाद उनको एडमिशन मिल सकता है।

जो जातक राजनीतिक शिक्षा, गणित शास्त्र, डॉक्टरी, कृषि विज्ञान ज्योतिष, वास्तु आदि विषयों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष उपलब्धियों भरा रहेगा। क्योंकि उनकी शिक्षा के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य देव वर्ष की शुरुआत 15 जनवरी तक धनु राशि में गोचर करेंगे। जो कि सूर्य की मित्र राशि है। इसके फलस्वरूप 15 जनवरी तक आपका समय श्रेष्ठ रहेगा। 15 जनवरी से सूर्य अपनी शत्रु राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 15 मार्च तक वह अपनी शत्रु राशि मकर और कुंभ में रहेंगे ,जिसके फलस्वरूप यह समय थोड़ा कठिनाइयों भरा रह सकता है। आपके प्रत्येक कार्य में आपको बाधाएं महसूस हो सकती हैं। पिता के साथ अनबन होने की वजह से आप शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। 14 अप्रैल से सूर्य अपनी उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके फलस्वरूप आपको पुनः उपलब्धियां प्राप्त होंगी तथा परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। कुछ जातकों को छात्रवृत्ति भी प्राप्त हो सकती है।

17 जुलाई से 17 अगस्त तक का समय आपके लिए विशेष सौगात लेकर आएगा। जिसमें आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जिसमें आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। जो लोग रिसर्च फील्ड से जुड़े हैं, वह कुछ बड़ी खोज कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों की शिक्षा हाल ही में पूर्ण हुई है, उनके लिए 17 जुलाई से 17 अक्टूबर के बीच नौकरी मिलने की संभावनाएं बनेंगी। उन्हें किसी अच्छे संस्थान में उच्च पद पर नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उनकी यह पहली नौकरी धनार्जन  के लिए काफी अच्छी रहेगी। परंतु 18 अक्टूबर से उन्हें कुछ दुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इस समय में सूर्य आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे होंगे ,जिसके फलस्वरूप सूर्य नीच के प्रभाव में रहेंगे।ऐसी स्थिति में आपकी कार्यशैली में सटीकता ना होने की वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। परंतु घबराने की जरूरत नहीं है, अगर आप अपने काम थोड़ा ज्यादा ध्यान देंगे तो आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि यह यह समय आपके अध्ययन के लिए काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है, इसलिए यह समय आपके अध्ययन और शिक्षा के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपको शिक्षा सम्बन्धी कुछ नए एक्सपीरियंस होंगे। कुछ नया आपको सीखने को मिलेगा। आपकी कार्यशैली में सुधर होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर अपनी शिक्षा पूर्ण करना चाहते हैं या शोध के क्षेत्र में कुछ नया सीखना चाहते हैं, उन्हें 17 नवंबर से प्रयास शुरू करने चाहिए। उन्हें सफलता मिलने के आसार रहेंगे।

उपाय:-

  • शिक्षा में किसी तरह का विघ्न न आए, इसके लिए आप प्रत्येक बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  • घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें, इससे आप की स्मरण शक्ति बढ़ेगी।
  • परीक्षा में जाने से पहले गुड़ का सेवन करके जाएं, इससे आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा और परीक्षा में घबराहट नहीं होगी।
  • प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से पहले तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा गुड़ घोलकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मेष राशिफल 2023 मेष प्रेम राशिफल 2023 मेष वित्त राशिफल 2023 मेष पारिवारिक राशिफल 2023

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मेष राशिफल 2023

और पढ़ें...

मेष प्रेम राशिफल 2023

और पढ़ें...

मेष वित्त राशिफल 2023

और पढ़ें...

मेष पारिवारिक राशिफल 2023

और पढ़ें...