मेष प्रेम राशिफल 2023

मेष प्रेम राशिफल 2023

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 में प्रेम संबंधों और विवाह के लिए अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों की जिंदगी में अकेलापन था, उनका अकेलापन समाप्त होने वाला है, उनके जीवन में किसी साथी का आगमन हो सकता है।

मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम के देवता शुक्र, जोकि आपकी कुंडली में विवाह के कारक भी हैं, वह वर्ष की शुरुआत में मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि शुक्र की मित्र राशि है जिसके परिणाम स्वरूप यदि आपका प्रेम संबंध आपके दफ्तर में है, तो आपको सफलता मिलती हुई दिख रही है। यदि आप अपने ऑफिस में किसी को पसंद करते हैं, तो जनवरी और फरवरी माह उनसे अपने दिल की भावनाएं कहने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। बेझिझक होकर अपना प्रेम प्रस्ताव प्रस्तुत करें। सफलता मिलने के आसार हैं। 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत के लिए यह समय शुभ रहेगा।

क्या  कहता है वार्षिक राशिफल 2023?

15 मार्च से 2 मई 2023 तक शुक्र आप के प्रथम और द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपकी आकर्षण शक्ति में वृद्धि होगी। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनके साथ आपकी बातचीत शुरू हो सकती है। उनके मन में आपके प्रति प्रेमपूर्ण भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय में आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे, क्योंकि यह समय सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा। आपको किसी भी कार्य में निराशा महसूस नहीं होगी। इस समय में आपकी वाणी में मिठास होगी तथा आप किसी को भी अपनी वाणी के बल पर अपने वश में कर सकते हैं, तथा उनका सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

3 मई से 7 जुलाई तक का समय आपको आपके पार्टनर से पूरी तरह से सहयोग मिलेगा। इस वक्त में आपका पार्टनर आपको तन-मन और धन से सहयोग करेगा। जिस वजह से आप पूर्णता सहज महसूस करेंगे। इस समय में आपको आपके जीवन साथी से भेंट स्वरूप कोई बड़ा उपहार भी मिल सकता है। इस समय में आप अपने प्रेमी प्रेमिका को तोहफा दे सकते हैं। प्रेमियों के लिए यह समय अपने घर पर विवाह संबंधी बात करने के लिए उपयुक्त रहेगा। उन्हें सकारात्मक उत्तर मिल सकता है और वह प्रेम विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

8 जुलाई से 30 नवंबर तक का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस दौरान कभी तो आप अपने पार्टनर के साथ बहुत प्रेम भाव महसूस करेंगे, परंतु कभी-कभी आपके रिश्ते में खटास भी आएगी। क्योंकि इस अवधि में शुक्र सिंह राशि से कर्क राशि में और फिर कर्क राशि से पुनः सिंह राशि में गोचर करेंगे 2 अक्टूबर तक का समय मिले-जुले प्रभाव देगा। परंतु 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक का समय प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त समय नहीं है।  इस दौरान आपको अपने पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। अपनी बातों को जबरदस्ती न थोपें, एक दूसरे के विचार का सम्मान करें। किसी भी वजह से अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद में न पढ़ें। इस प्रकार समझदारी से काम लें और अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करें।

जो लोग विवाह के अभिलाषी हैं, उनके लिए यह वर्ष अंत में सौगात देकर जाएगा। दिसंबर के महीने में आपको खुशखबरी मिल सकती है।  क्योंकि जो लोग प्रेम विवाह के इच्छुक हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। तथा जो लोग विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश में है, उनकी तलाश पूर्ण हो सकती है। और जिन लोगों की विवाह की बात चल रही है, उनकी शादी तय हो सकती है। दिसंबर माह में वह वैवाहिक सुख भोग सकते हैं। इस पूरे वर्ष में यदि आपको प्रेम संबंधी मामलों में कहीं संभल कर रहना है, तो केवल नवंबर का महीना है। क्योंकि इस माह में शुक्र आपके छठे भाव में गोचर करेंगे, जो कि नकारात्मक प्रभाव रखते हैं तो इस समय में आपको अपने पार्टनर से किसी वाद विवाद में नहीं उलझना।

उपाय:-

  • प्रत्येक शुक्रवार की शाम को 9 वर्ष से कम उम्र की 7 कन्याओं को दही में चीनी मिलाकर खिलाएं। ऐसा लगातार तीन शुक्रवार करें।
  • रोज सुबह नहाने के बाद रुई को इत्र में भिगोकर अपनी नाभि पर रखकर ही घर से बाहर निकलें।
  • हर शुक्रवार 2 किलो आलू , 2 इत्र की छोटी शीशियां, अपने सर के ऊपर से 7 बार घुमाकर, किसी मंदिर में रख कर आएं। ऐसा लगातार 5 शुक्रवार करें। इससे आपके शुक्र और ज्यादा प्रभावी होंगे।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मेष राशिफल 2023 मेष करियर राशिफल 2023 मेष वित्त राशिफल 2023 मेष पारिवारिक राशिफल 2023

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मेष राशिफल 2023

और पढ़ें...

मेष करियर राशिफल 2023

और पढ़ें...

मेष वित्त राशिफल 2023

और पढ़ें...

मेष पारिवारिक राशिफल 2023

और पढ़ें...