वृषभ प्रेम राशिफल 2023

वृषभ प्रेम राशिफल 2023

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय वैवाहिक संबंधों और प्रेम संबंधों के लिए बहुत बेहतरीन रहने वाला है। क्योंकि वृषभ राशि के जातक प्रेम पूर्ण होते हैं और उनके जीवन में प्रेम का अत्यधिक महत्व होता है। यह वर्ष उनके लिए प्रेम की ही सौगात लेकर आया है। जो जातक विवाह के संबंध में सोच रहे हैं, यह साल उनके लिए विशेष फलदायी है। उन्हें विवाह का शुभ समाचार मिल सकता है।

वर्ष की शुरुआत से 6 मार्च तक बुध आपके द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में गोचर करेंगे। जिसके फलस्वरूप यह समय प्रेम पूर्ण रहेगा तथा आपका भाग्य आपके प्रेम की गाड़ी को चलाने में महत्वपूर्ण किरदार निभाएगा। साल के शुरुआती 3 महीने एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं और जिन जातकों का नया रिश्ता शुरू होगा उनका विवाह साल के अंत में होने की संभावना रहेगी। बुध की नवम भाव में उपस्थिति आपके प्रेम संबंध के लिए विशेषकर लाभकारी रहेगी। लगभग पूरा वर्ष ही जातकों के लिए प्रेम पूर्ण रहने वाला है। जिन जातकों के परिजनों से मनमुटाव चल रहे हैं, वह मनमुटाव भी इस वर्ष दूर होंगे। जिन जातकों के प्रेम संबंध में दिक्कतें चल रही हैं या किसी कारणवश जुदाई चल रही है, वह जुदाई समाप्त होगी तथा उनके रिश्ते में निखार आएगा।

6 मार्च से 25 मार्च तक के समय में जो जातक अपने ऑफिस में किसी को पसंद करते हैं, उन्हें लाभ होगा। उन्हें अपना प्रेम प्रस्तुत करना चाहिए। यह समय सकारात्मक उत्तर हासिल करने के लिए श्रेयस्कर रहेगा। परंतु 25 मार्च से 25 अप्रैल तक का समय प्रेम संबंधों में दरार पैदा कर सकता है। आपका आपके पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। इस समय में आपके आपसी तालमेल में कमी आएगी। ऐसा हो सकता है कि कुछ दिनों तक आपकी बातचीत ना हो, परंतु चिंता की बात नहीं है। 25 अप्रैल के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। यहां सबसे महत्वपूर्ण बात ध्यान रखने योग्य यह रहेगी, कि आपको किसी भी हालत में अपने चरित्र को खराब नहीं करना है। चरित्रवान बने रहिए। चरित्र हीनता आप के मान-सम्मान पर कलंक लगवा सकती है तथा आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। 25 अप्रैल तक ऐसे बहुत से अवसर बनने की आशंका है, जहां आप अन्य -स्त्री या अन्य -पुरुष के संपर्क में आ सकते हैं, परंतु आपको अपने चरित्र को थाम कर रखना होगा।

25 अप्रैल से 17 जुलाई तक के समय में आपको अपने प्रेमी से धन लाभ भी हो सकता है। कुछ विशेष उपहार आपको प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में बुध वृषभ राशि से गोचर करते हुए कर्क राशि तक का सफर तय करेंगे, जिसमें आपको प्रेम प्राप्ति, धन प्राप्ति होने की संभावना रहेगी। आपके प्रेमी का पूर्णतया सहयोग रहेगा। 17 जुलाई से 26 अक्टूबर तक का समय आपके लिए बेहद उत्साहपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस समय में आपका प्रेम संबंध विवाह के रूप में बदल सकता है। कुछ पुराने दोस्त प्रेमी बन सकते हैं।

26 अक्टूबर से दिसंबर 30 दिसंबर तक का समय आपके रिश्तों के लिए तो शुभ रहेगा, परंतु संभावना रहेगी कि आप अपने प्रेमी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इस समय में जिन लोगों के विवाह होने हैं, उन्हें केवल एक बात का ध्यान रख कर चलना होगा कि अपने प्रेमी से किसी भी बात पर बहस ना करें, अन्यथा आप में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। और कई बार यह मनमुटाव इतने बढ़ सकते हैं, कि आपका संबंध टूट भी सकता है।

उपाय:-

  • लगातार तीन शुक्रवार दही के साथ स्नान करें और मीठी दही का सेवन करें .
  • 600 ग्राम साबुत मूंग, अपने सर के ऊपर से 7 बार घुमाकर, किसी मंदिर में गणेश जी के सामने रख कर आएं।
  • व्यर्थ के वाद विवाद में उलझने से बचें।
  • पक्षियों को प्रत्येक बुधवार साबुत मूंग खिलाएं, परंतु ध्यान रहे कि अपने घर की छत पर नहीं खिलाना, घर से कहीं बाहर खिलाना है।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृषभ राशिफल 2023 वृषभ करियर राशिफल 2023 वृषभ वित्त राशिफल 2023 वृषभ पारिवारिक राशिफल 2023

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृषभ राशिफल 2023

और पढ़ें...

वृषभ करियर राशिफल 2023

और पढ़ें...

वृषभ वित्त राशिफल 2023

और पढ़ें...

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2023

और पढ़ें...