सिंह प्रेम राशिफल 2023

सिंह प्रेम राशिफल 2023

वर्ष 2023 में सिंह राशि के जातकों के प्रेम प्रसंग में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में विराजमान होंगे। परंतु 22 अप्रैल के बाद पूर्ण वर्ष तक देव गुरु बृहस्पति आपके नवम भाव में विराजमान रहेंगे। इस बीच अक्टूबर तक देव गुरु बृहस्पति की राहु से भी युति रहेगी, जिसके फलस्वरूप बहुत उतार-चढ़ाव भरा समय रह सकता है। वर्ष की शुरुआत में आपके प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है और यह तनाव किसी नए विषय को लेकर नहीं होगा। अप्रैल के बाद आपके प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। क्योंकि देव गुरु बृहस्पति अपने घर नवम भाव में गोचर करेंगे। जो जातक अपने प्रेमी-प्रेमिका से जुदाई सह रहे हैं, उनकी जुदाई अब खत्म होने वाली है।

22 अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति की युति राहु से रहेगी। जिसके फलस्वरूप प्रेम संबंधों में चल रही दिक्कतों का अंत होगा। परंतु कुछ गलतफहमियां जन्म लेंगी। जिसके फलस्वरूप आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा तथा आप अपने पार्टनर पर पूर्ण रुप से विश्वास नहीं कर पाएंगे। 22 अप्रैल के बाद आपके आपकी प्रेमी-प्रेमिका के साथ अनबन हो सकती है, आप दोनों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है। आप अपने पार्टनर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपने पार्टनर पर शक भी कर सकते हैं। जिस वजह से आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है। हालांकि इस अवधि में आपके जीवनसाथी आपको पूरी तरह से सहयोग करेंगे। आपका मार्गदर्शन भी करेंगे तथा आप को आर्थिक रूप से सहायता भी देंगे। विवाहित लोगों के लिए यह समय अत्याधिक खुशहाल रहने वाला है, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि राहु की वजह से थोड़ी रुकावटें जरूर रहेगी, परंतु खुशी नसीब होगी।

वहीं वर्ष के आखिरी 2 महीने आपके लिए बेहद खुशहाल रहने वाले हैं, क्योंकि इस समय में राहु अपना स्थान परिवर्तन कर आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। जिसके फलस्वरुप देव गुरु बृहस्पति अकेले ही नवम भाव में गोचर करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपके प्रेम संबंधों में विश्वास की भावना बढ़ेगी और आप एक दूसरे को पूर्णता सहज महसूस करवा पाएंगे। इस स्थिति में आपका, आपके पार्टनर के प्रति प्रेम और विश्वास, आपके प्रेम प्रसंग को विवाह में परिवर्तित करवा सकता है अर्थात जो जातक अपने प्रेम संबंधों को विवाह में परिवर्तित करना चाहते हैं, उनके लिए वर्ष के अंतिम 2 माह काफी लाभदायक रहेंगे।

इस वर्ष शनि आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जिसके फलस्वरूप आपको वैवाहिक सुख प्राप्त हो सकता है। जो जातक लंबे समय से विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश इस वर्ष समाप्त हो सकती है। उन्हें अपना मनपसंद जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। 15 फरवरी से पहले उनका रिश्ता तय हो सकता है। इस वर्ष शनि की सप्तम भाव में उपस्थिति से आपके वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। आप जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे, जिससे आपका रिश्ता मधुर होगा। जो जातक अपने प्रेम संबंधों को विवाह में परिवर्तित करना चाहते हैं, उनके लिए यह वर्ष बेहद सौभाग्यशाली रहने वाला है, क्योंकि इस वर्ष उनकी मनोकामना पूर्ण होने के आसार हैं। जो जातक अपने सहपाठी से प्रेम करते हैं तथा अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते, उनका यह वर्ष स्फूर्ति और जोश भरपूर रहेगा। जिसके चलते वह अपने सहपाठी से अपना प्रेम व्यक्त करेंगे, जिसके चलते उनका प्रेम प्रसंग शुरू होगा।

उपाय:-

  • गले में सोने की चैन में पुखराज धारण करें।
  • फायर ओपल रत्न चांदी की अंगूठी में जड़वा कर तर्जनी अंगुली में धारण करें।
  • गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र अवश्य धारण करें।
  • यदि रिश्तों में तनाव और गलतफहमी बढ़ती ही जाएं, तो ऐसी स्थिति में 400 ग्राम काले तिल, 400 ग्राम उड़द की दाल, चार लोहे की कीलों को एक काले कपड़े में बांधकर, उस पर थोड़ा सा सरसों का तेल छिड़ककर, अपने सर के ऊपर से 7 बार घुमाकर, शनिवार की शाम को शनि मंदिर में रखकर आएं। ऐसा करने से आपके बीच का तनाव समाप्त होगा और गलतफहमियां मिटेंगी।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
सिंह राशिफल 2023 सिंह करियर राशिफल 2023 सिंह वित्त राशिफल 2023 सिंह पारिवारिक राशिफल 2023

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

सिंह राशिफल 2023

और पढ़ें...

सिंह करियर राशिफल 2023

और पढ़ें...

सिंह वित्त राशिफल 2023

और पढ़ें...

सिंह पारिवारिक राशिफल 2023

और पढ़ें...