सिंह करियर राशिफल 2023

सिंह करियर राशिफल 2023

शिक्षा के नजरिए से सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अति उत्तम रहने वाला है। जो विद्यार्थी डॉक्टरी या रिसर्च फील्ड में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा। उन्हें शोध में सफलता मिल सकती है तथा जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु विदेश गमन करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय भरपूर लाभदायक रहेगा। अप्रैल 2023 से पहले जो जातक शिक्षा ग्रहण करने हेतु विदेश गमन करेंगे, वह विदेश में ही लंबे समय के लिए रहेंगे और वहां पर रहकर अपनी आजीविका कमाएंगे। जो लोग अपने आस पास रहकर ही शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा। उनके लिए यह समय सामान्य रहेगा।

जो जातक गणित, विज्ञान, शोध तथा व्यापार संबंधी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष ज्ञान से भरपूर रहने वाला है। उन्हें इस वर्ष बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उनके गहन अध्ययन से जो उपलब्धियां उन्हें प्राप्त होंगी, वह भविष्य में उनके लिए बेहद सार्थक साबित होंगी। 22 अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति आपके नवम भाव में राहु के साथ गोचर करेंगे। पढ़ाई में मन ना लगने की स्थिति पैदा हो सकती है। 22 अप्रैल के बाद जिन लोगों की परीक्षाएं हैं, उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद कम ही रहेगी। आपका ध्यान विचलित हो सकता है। आप ख्याली दुनिया में खोए रह सकते हैं तथा आप आलस्य के शिकार हो सकते हैं। जिसके चलते आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु ऐसे समय में उन्हें धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि अपनी पढ़ाई पर अधिक जोर-शोर से ध्यान देना चाहिए।  शोधकर्ताओं के लिए 22 अप्रैल के बाद का समय अचानक कुछ बड़ी उपलब्धियां दिलवाने वाला रहेगा। जो जातक धर्म शास्त्रों या ज्योतिष जैसी विधाओं में महारत हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए वर्ष 2023 अतुलनीय रहेगा। क्योंकि इस अवधि में गुरु और राहु की युति आपको विशेष ज्ञान प्राप्त करवाएगी। इस अवधि में आपका ध्यान अध्यात्म के साथ-साथ तंत्र की तरफ भी रहेगा तथा जिसमें आपको सफलता मिलने के आसार भी रहेंगे।

1 अगस्त को आपके बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके फलस्वरूप आपका ध्यान केंद्रित होगा तथा आप अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर होंगे। इस समय में आपको अन्य उपलब्धियां प्राप्त होंगी। 17 अगस्त से 17 सितंबर के बीच आपको समाज में मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपको सार्वजनिक तौर पर अपनी उपलब्धियों की एवज में पुरस्कार मिल सकता है। यदि 1 अगस्त से 26 अक्टूबर के बीच आपकी कोई परीक्षा है, तो उसमें आपको आकर्षक सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी तथा सामाजिक तौर पर आप प्रशंसा के पात्र भी बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्राप्त हो सकती है। जो जातक इस अवधि में अपनी शिक्षा पूर्ण कर लेंगे, उन्हें 30 दिसंबर से पहले पहले नौकरी मिल जाएगी। जो जातक 17 अगस्त से 17 सितंबर के बीच सरकारी नौकरी पाने हेतु परीक्षा देंगे, तो उन्हें सफलता मिलने के आसार बढ़ जाएंगे। वर्ष 2023 में आपको आपके शिक्षकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप आप प्रत्येक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

उपाय :-

  • रोज नहाने के बाद हल्दी से अपने माथे पर तिलक लगाएं।
  • प्रत्येक बुधवार भगवान गणेश को दो लड्डुओं का भोग लगाएं।
  • लगातार 9 बुधवार, हरे रंग के कपड़े में आधा किलो साबुत मूंग रखकर उस की पोटली बनाकर किसी मंदिर में रख कर आएं।
  • प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से पहले 108 बार ओम ग्राम ग्रीम ग्रौं सः गुरुवे नमः का मंत्र जाप करें।
  • प्रत्येक शनिवार शनि मंदिर में शनि की वस्तुओं का दान करें।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
सिंह राशिफल 2023 सिंह प्रेम राशिफल 2023 सिंह वित्त राशिफल 2023 सिंह पारिवारिक राशिफल 2023

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2023 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

सिंह राशिफल 2023

और पढ़ें...

सिंह प्रेम राशिफल 2023

और पढ़ें...

सिंह वित्त राशिफल 2023

और पढ़ें...

सिंह पारिवारिक राशिफल 2023

और पढ़ें...