वृश्चिक करियर राशिफल 2022

वृश्चिक करियर राशिफल 2022

वृश्चिक करियर राशिफल 2022(Vrishchik Rashifal Career 2022) के अनुसार, नौकरीपेशा वालों के लिए साल की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। नौकरी में आपको पूरा सम्मान मिलेगा और आपके काम की तारीफ होगी। आपको किसी सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद मिलेगा। साल का आखिरी भाग आपके काम के लिए अच्छा रहेगा। 

  • मार्च से अप्रैल के बीच आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि इस समय आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है। 
  • इसके अलावा जून से जुलाई के बीच आपको नौकरी जाने का भी खतरा हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। 
  • कुछ लोगों के लिए अगस्त के महीने में नौकरी में स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं, लेकिन सितंबर और अक्टूबर महीने आपके लिए बेहतरीन रहेंगे। 
  • नवंबर के महीने में काम के सिलसिले में विदेश जाने के योग रहेंगे। 
  • यदि आप व्यापार करते हैं तो आपकी बुद्धि बहुत तेजी से काम करेगी और आपके व्यवसाय को चौगुनी सफलता दिलाएगी। 
  • साल का मध्य आपके व्यवसाय के लिए कमजोर रहेगा, लेकिन पिछले महीने अपेक्षाकृत अच्छे रहेंगे।
  • आपको अपनी विस्तार योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा और आप व्यापार विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। 

क्या कहता है राशिफल 2022, वृश्चिक राशि के जॉब और करियर बारें में।

वार्षिक करियर राशिफल 2022 (Career Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, यह साल करियर के मामले में आपके लिए अच्छा रहेगा। 13 अप्रैल 2022 में बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो वृश्चिक राशि के पंचम भाव में विराजमान होगा। बृहस्पति की यह स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी होगी। इस समय विदेश से जुड़कर व्यापार करने का मौका मिलेगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे जो वृश्चिक राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति नौकरीपेशा वालों के लिए भटकाव की स्थिति पैदा कर सकती है। इस समय किसी की बातों में आकर निर्णय ना लें। नौकरीपेशा जातक ज्यादा बदलाव ना करते हुए अपनी स्थिरिता बनाए रखें। जो जातक नौकरी में ट्रांसफर के इच्छुक हैं उनके लिए यह समय अधिक प्रयास वाला रहेगा। 

29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। यह शनि की स्वयं की राशि है। शनि की यह स्थिति व्यापार में आर्थिक नुकसान करवा सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव होगा। इसलिए इस समयावधि में कोई भी व्यापारिक निर्णय ना लें। वहीं 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, इस समय आपका आपके उच्च अधिकारियों से मिलाप होगा, जिससे आपके व्यापार को लाभ प्राप्त होगा। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अपार सफलता प्राप्त होगी लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना होगा।

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार,  इस साल धन का सदुपयोग करते हुए पूंजी का सही जगह निवेश करना होगा। 12 जुलाई 2022 को शनि व्रकी होकर पुन: मकर राशि में चले जाएंगे, जो वृश्चिक के तृतीय भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति आपके  पराक्रम को सार्थक करेगी। इस समय किए गए कार्य पराक्रम से आपको सफलता दिलाएंगे। इस समयावधि में की गई यात्राएं आपको सफलता दिलाएंगी। हालांकि साझेदारी में कार्य करने से बचें। जब गोचर में मंगल प्रथम भाव, तृतीय भाव, दशम भाव और एकादश में विराजमान होगा। तब आपको हर तरफ से सफलता प्राप्त होगी। 

कुल मिलाकर वृश्चिक करियर राशिफल 2022(Vrishchik Rashifal Career 2022) आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। इस समय आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना होगा और समय का सदुपयोग करना होगा। अपने अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना होगा और पूंजी का सही जगह निवेश करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिक बदलाव ना करते हुए अपनी स्थिरता बनाए रखनी होगी। 

 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृश्चिक राशिफल 2022 वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022 वृश्चिक वित्त राशिफल 2022 वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृश्चिक राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...