वृश्चिक वित्त राशिफल 2022

वृश्चिक वित्त राशिफल 2022

वृश्चिक फाइनेंस राशिफल 2022 (Vrishchik Rashifal Finance 2022) के अनुसार, साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी साबित होगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें से आपको पर्याप्त पैसा मिलेगा। आप उस धन को बचत के रूप में जमा कर पाएंगे, जिससे आपको स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। मुख्य रूप से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

  • वर्ष की शुरुआत में आपकी आमदनी में कमी आएगी। लेकिन आर्थिक प्रबंधन में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। 
  • साल के मध्य में विशेषकर मई से जुलाई के बीच धन प्राप्ति के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। 
  • इस साल आपके पास आय का एक निश्चित स्रोत होगा, जो आपको वित्तीय व्यवस्था करने में मदद करेगा। 
  • साल की शुरुआत में आपको वह अवसर मिलेगा जिसकी आप काफी समय से तलाश कर रहे थे। 
  • इस साल आपको अपने सभी काम सुनियोजित तरीके से पूरे करने का प्रयास करना चाहिए। 
  • आपको सफलता मिलेगी। शत्रु आपका नुकसान करने में सफल नहीं होंगे। 

क्या कहता है राशिफल 2022, वृश्चिक राशि के आर्थिक और वित्त बारें में।

वार्षिक वित्त राशिफल 2022 (Finance Horoscope 2022 in Hindi)आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको धन लाभ के साथ-साथ उच्च अधिकारियों की सहायता भी मिलेगी। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो वृश्चिक राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति आर्थिक दृष्टि से मनोकामना पूर्ण करने वाली रहेगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो वृश्चिक राशि के छठें भाव में विराजमान होंगे और केतु 12वें भाव में विराजमान रहेंगे। राहु की यह स्थिति आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगी। आपको विदेश से धन लाभ मिल सकता है। वहीं केतु की यह स्थिति आपको दो से तीन क्षेत्रों से धन लाभ कराएगी। 

29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे और वह वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति धन संबंधित रुकावट पैदा करेगी। हालांकि ग्रहों की अन्य गोचर स्थिति के कारण समस्याओं का आसानी से निवारण पाया जा सकता है। इस समयावधि में सोच समझकर निवेश करें। हालांकि शनि का स्वयं की राशि में विराजमान होने से आपको आर्थिक हानि नहीं होगी परंतु वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में शनि के विराजमान होने से आंशिक नुकसान हो सकता है। फिर 12 जुलाई 2022 को शनि पुन: वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की यह स्थिति आपको आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम देगी। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, जब 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, जिसके फलस्वरूप धन संबंधित लाभ व आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। हालांकि बृहस्पति की व्यय भाव में दृष्टि होने के कारण व्यय की अधिकता भी रहेगी, जिसकी वजह से धन संचय में परेशानी होगी। बृहस्पति की अष्टम भाव में दृष्टि होने के कारण गुप्त तरीके से आपको धन प्राप्त हो सकता है। यह समयावधि के दौरान अचल संपत्ति पर किया गया निवेश भविष्य में आपको लाभ दिला सकता है। इसलिए अनावश्यक खर्चों में धन व्यय करने से बेहतर उस पूंजी का सोच-समझकर निवेश करना उचित रहेगा। जब ग्रह गोचर में मंगल की स्थिति प्रथम, तृतीय, दशम और एकादश भाव में होगी तब आपको सकारात्मक तरीके से लाभ प्राप्त होगा। मंगल की यह स्थिति आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगी। इस समयावधि में आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे और आपको धन लाभ होगा। 

कुल मिलाकर वृश्चिक वित्त राशिफल 2022 (Vrishchik Rashifal Finance 2022), आर्थिक तौर पर आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि पूंजी का सही उपयोग करें और अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं। इस समय अपने प्रयासों को बढ़ाते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित करें और आलस्य को त्याग दें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृश्चिक राशिफल 2022 वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022 वृश्चिक करियर राशिफल 2022 वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृश्चिक राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...