तुला वित्त राशिफल 2022

तुला वित्त राशिफल 2022

तुला फाइनेंस राशिफल 2022(Tula Rashifal Finance 2022)  के अनुसार, वर्ष की शुरुआत आपके लिए मध्यम फलदायी होगी। और आप अपने पैसों को लेकर बेवजह चिंतित रहेंगे। धन को लेकर बेवजह का डर आपको परेशान करेगा। लेकिन अप्रैल से मई के बीच आपको बकाया लाभ मिलने के योग रहेंगे। और यह लाभ आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा। अगस्त के महीने में आपको सरकार से लाभ मिल सकता है। आपके ख़र्चे कम होंगे, लेकिन यात्रा के कारण आपको अपने पैसे ख़र्च करने पड़ेंगे। 

  • साल का मध्य आर्थिक मोर्चे पर धन प्राप्ति का समय होगा। और इस समय आपको उचित रूप से धन और समृद्धि की प्राप्ति होगी। 
  • साल का मध्य थोड़ा नाजुक रहेगा। इस समय तुला राशि जातकों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और कार्य कुशलता से चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। 
  • आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। 
  • यदि भवन निर्माण से संबंधित कोई कार्य रुका हुआ है तो वह वर्ष की शुरुआत में पूरा हो जाएगा।
  • आपकी वैज्ञानिक दृष्टि और प्रगतिशील विचार आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। 

क्या कहता है राशिफल 2022, तुला राशि के आर्थिक और वित्त बारें में।

वार्षिक वित्त राशिफल 2022 (Finance Horoscope 2022 in Hindi) धन के मामले में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे और तुला राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह  स्थिति आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी और गुरु छठे भाव से नवम दृष्टि से धन भाव को देखेंगे और साथ ही साथ व्यय की भी स्थिति बनेगी। बृहस्पति की दशम भाव में दृष्टि आर्थिक उन्नति के स्त्रोत को बढ़ाने में सक्षम होगी। आपको इस वर्ष धन लाभ दो या तीन क्षेत्रों से होने की अधिक संभावना है। 

12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे और केतु प्रथम भाव में विराजमान होगा। राहु-केतु की यह स्थिति आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ी अस्थिरता का कारण बन सकती है और यह आपके लिए मानसिक तनाव पैदा करेगा। भटकाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो तुला राशि के पंचम भाव में विराजमान होगा। शनि की यह स्थिति तुला राशि के लिए लाभप्रद रहेगी। इस समय बाहर देश से आर्थिक लाभ मिलने के संपूर्ण योग बन रहे हैं। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, नववर्ष 2022 तुला राशि वालों के लिए अपेक्षाकृत अधिक लाभ देने वाला होगा। इस साल आप अपनी जमापूंजी का निवेश करेंगे और जो आगे चलकर आपको धन लाभ कराएगा। 12 जुलाई 2022 को शनि पुन: वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, शनि की यह स्थिति आपको जमीन-जायदाद में पूंजी निवेश करवाएगी। इस साल आप अनावश्यक खर्चों की वजह से बचत नहीं कर पाएंगे। इसलिए आप धन संचय से अधिक निवेश पर ध्यान दें क्योंकि इससे आपको अधिक लाभ होगा। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे और गुरु की यह स्थिति आर्थिक लाभ तो बढ़ाएगी परंतु संघर्ष के साथ। 

कुल मिलाकर तुला वित्त राशिफल 2022(Tula Rashifal Finance 2022) , आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा और साथ ही साथ आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोत्तरी होगी। उच्च अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे, जो आपको आपके कार्यों को गति देने में सहायक होंगे। इस समय आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे। हालांकि आपको बेवजह उलझनों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही आर्थिक खर्चों और अनावश्यक खर्चों से बचें। पूंजी का सही जगह निवेश करें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
तुला राशिफल 2022 तुला प्रेम राशिफल 2022 तुला करियर राशिफल 2022 तुला पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

तुला राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...