तुला राशिफल 2022

तुला राशिफल 2022

प्रिय तुला, खुशियों की होगी बरसात या मुश्किलों से होगा सामना? वार्षिक राशिफल 2022 से आप पता कर सकते है क्या लिखा है आपके भविष्य में। हम आपके लिए वार्षिक राशिफल 2022 लेकर आए है। ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व 12 राशियों के प्रभाव की गणना के आधार पर 2022 की वार्षिक भविष्यवाणी प्रदान की गई है। आइये जानते है राशिचक्र की सातवीं राशि तुला राशिफल 2022 के बारे में।   

  • तुला वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से तुला राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • तुला राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • तुला जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ तुला जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं तुला वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, नववर्ष 2022 आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष आप आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलेंगे। यह साल आपके जीवन में खुशियां भरने वाला रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो तुला राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको धन और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के जातकों के धन में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में गोचर करेगा, जो आपके जीवन में बदलाव लाने वाला होगा। अगर आप कार्य में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। लेकिन 29 अप्रैल को ही बृहस्पति के उल्टी चाल चलने की वजह से व्यापारी वर्ग के जातकों को अपना कार्य धैर्यपूर्वक करना होगा वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

साल 2022 विवाहित दंपत्ति के लिए उत्तम रहने वाला है और नवविवाहित जोड़ों के घर में किलकारियां गूंज सकती है। आपको संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को भी सफलता मिलेगी। वर्ष के मध्य में मंगल आपकी राशि के दशम भाव में विराजमान होगा जिससे व्यापारी वर्ग के जातकों को राहत मिलेगी। 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक शुक्र अस्त रहेगा इसलिए तुला राशि के जातक इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य न करें। 

30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो तुला राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। सूर्य की यह स्थिति व्यापारी वर्ग को लाभ दिलाने वाली होगी लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। इसके बाद 25 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, उस समय सूर्य तुला राशि के प्रथम भाव में विराजमान होगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको काफी मानसिक तनाव बना रहेगा और इस समय मान-सम्मान की हानि भी हो सकती है। 

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा, जो तुला राशि के दूसरे भाव में विराजमान होगा। चंद्र की यह स्थिति धन संबंधी लाभकारी नहीं रहेगी। परिवार में कलह का वातावरण बना रह सकता है। कोशिश करें कि परिवार में वाद-विवाद ना हो। वहीं 8 नवंबर 2022 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा तुला राशि के सातवें भाव में विराजमान होंगे। इस समय आपके व्यापार को गति मिलेगी और पिता से लाभ प्राप्त होगा। आपकी उच्च अधिकारियों से जान-पहचान बढ़ेगी। 

साल 2022 में तुला राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं।
  • सफेद गाय को पालक खिलाएं।
  • अपनी पत्नी को प्रसन्न रखें।
  • श्री लक्ष्मी यंत्र को पूजा स्थल में रखें।
  • भाग्य को बढ़ाने के लिए स्फटिक की माला धारण करें।

वर्ष 2022 में तुला राशि के लिए शुभ रंग 

वर्ष 2022 में तुला राशि वालों के लिए सिल्वर और आसमानी रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में तुला राशि के लिए शुभ अंक

साल 2022 में तुला राशि के लिए 06 और 08 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में तुला राशिफल 2022

प्रेम के मामले में साल 2022 तुला राशि के जातकों के लिए प्रेम विवाह के योग बना रहा है। साथ ही विवाहित दंपत्ति को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप वाणी में संयम बनाकर रखें और वाद-विवाद से बचकर रहें। 

करियर के मामले में तुला राशिफल 2022

करियर का मामले में साल 2022 तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उनके बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा वाले जातकों को बेवजह अपने वरिष्ठों से नहीं उलझना है। 

वित्त के मामले में तुला राशिफल 2022

वित्त के मामले में साल 2022 की शुरुआत में आपको धन लाभ होगा लेकिन वर्ष के मध्य में अनावश्यक खर्चों की वजह से धन हानि हो सकती है। किसी भी नवीन कार्य या साझेदारी में निवेश करने से बचें। राहु और केतु की स्थिति के कारण सेहत में पैसा खर्च हो सकता है। 

पारिवारिक मामले में तुला राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष 2022 तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप काम की व्यस्तता के चलते परिजनों को ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो जाएंगी। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप संयमता के साथ कार्य करें। 

शिक्षा के मामले में तुला राशिफल 2022

वर्ष 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में तुला राशि के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होंगे। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। जिन विद्यार्थियों को विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी है उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
तुला प्रेम राशिफल 2022 तुला करियर राशिफल 2022 तुला वित्त राशिफल 2022 तुला पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

तुला प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...