धनु राशिफल 2022

धनु राशिफल 2022

प्रिय धनु, प्रेम, करियर, व्यापार में क्या मिलेगी नए साल में आपको सफलता? जानना चाहते है क्या भविष्यवाणी कर रहे है आपके सितारें। मिलेगा आपको अपने हर सवाल का जवाब वार्षिक राशिफल 2022 में। हमारे एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी ने ग्रहों और नक्षत्रों की दशा और सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर 2022 के लिए वार्षिक राशिफल प्रदान किया हैं। तो आइये जानते है राशिचक्र की नौवीं राशि धनु राशिफल 2022 के बारे में।   

  • धनु वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से धनु राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • धनु राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • धनु जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ धनु जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं धनु वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए पिछले साल से अधिक लाभदायक और शुभ रहने वाला है साल 2022। ग्रहों की स्थितियां धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली हैं। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में गोचर होगा और गुरु धनु राशि के केंद्र में स्थिति होकर धन में वृद्धि करेंगे। वहीं शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना धनु राशि के जातकों के पराक्रम को सपल बनाएगा। 

12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसके परिणामस्वरूप संतान पक्ष की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। विदेश से जुड़कर व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह साल सफलताओं से भरा होगा। 29 अप्रैल को फिर बृहस्पति वक्री होगी परंतु यह धनु राशि के लिए परेशानी पैदा नहीं करेंगे। हालांकि आपको थोड़ी सतर्कता बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। साल 2022 आर्थिक तौर पर भी शुभ रहने वाला है, जो व्यापारी व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण धनु राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और कम मेहनत में ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। आप अध्यात्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको पिता का सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को पड़ेगा, सूर्य धनु राशि के 11वें भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपको धन लाभ होगा लेकिन अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता हाथ लगेगी। 

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा धनु राशि के बारहवें भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति अनुकूल नहीं है, आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। चंद्रमा की यह स्थिति मानसिक तनाव पैदा करेगी इसलिए सलाह दी जाती है कि ध्यान करें। वहीं साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को पड़ेगा, जिसमें चंद्रमा धनु राशि के पंचम भाव में विराजमान होगा, जिसके फलस्वरूप कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा। आपको अपने परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा। अध्यात्म से जुड़ें लोगों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। 

साल 2022 में धनु राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • अपने गुरुजनों और बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें।
  • पीले गेंदे के पौधे पर जल चढ़ाएं।
  • जल में चुटकीभर हल्दी डालकर नित्य सवेरे जल पिएं।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए सूर्य को जल में हल्दी मिलाकर अर्घ्य दें।

वर्ष 2022 में धनु राशि के लिए शुभ रंग 
वर्ष 2022 में धनु राशि वालों के लिए पीला और केसरी रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में धनु राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में धनु राशि के लिए 03 और 01 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में धनु राशिफल 2022

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए साल 2022 अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे और आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। हालांकि साल के बीच में आपसी वाद-विवाद हो सकता है लेकिन बातचीत से आप सुलझा लेंगे। प्रेमी जातकों के लिए यह साल मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको आपके प्रेमी से वाद-विवाद हो सकता है लेकिन वर्ष के अंत तक आपके लिए प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। 

करियर के मामले में धनु राशिफल 2022

करियर के मामले में साल 2022 धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और जो जातक ट्रांसफर की सोच रहे हैं उनकी भी इच्छा पूर्ण होगी। साथ ही व्यापारी वर्ग को धन लाभ मिलेगा। विदेश व्यापार और नौकरी के सिलसिले में जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनका विदेश जाना सफल होगा। 

वित्त के मामले में धनु राशिफल 2022

वित्त के मामले में धनु राशि के लिए साल 2022 लाभदायक रहेगा। आपको इस साल आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और निवेश से आपको लाभ मिलेगा। परंतु मांगलिक कार्यों में आपका धन व्यय होगा लेकिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

पारिवारिक मामले में धनु राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टिकोण से साल 2022 धनु राशि के लिए सुखकारी साबित होगा। परिजनों और भाई-बहनों का भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर की साजसज्जा में आप धन व्यय करेंगे। परिवार के लोग आप पर विश्वास करेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

शिक्षा के मामले में धनु राशिफल 2022

शिक्षा के मामले में साल 2022 विद्यार्थियों के लिए सफलताभरा साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सफलता प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं उनकी लिए यह समय उत्तम रहेगा। छात्र अपनी सेहत का ध्यान रखें वरना शिक्षा में रुकावट आ सकती है। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
धनु प्रेम राशिफल 2022 धनु करियर राशिफल 2022 धनु वित्त राशिफल 2022 धनु पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

धनु प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...