वृषभ राशिफल 2022

वृषभ राशिफल 2022

प्रिय वृषभ, वार्षिक राशिफल 2022 आपको बताता है कि नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है। आपको इन्ही सवालों के जवाब मिलेंगे एस्ट्रोयोगी की वार्षिक राशिफल 2022 में। हमारे ज्योतिषियों ने ग्रह, नक्षत्र की स्थिति एवं सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर वार्षिक राशिफल 2022 प्रदान किया है। आइये जानते है 12 राशियों में दूसरी राशि वृषभ राशिफल 2022 के बारे में। 

  • वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से वृषभ राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • वृषभ राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • वृषभ जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ वृषभ जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 सामान्य रहेगा। आपको आपकी मेहनत का फल ही प्राप्त होगा और इस साल शनि का कुंभ राशि में गोचर करने से आर्थिक लाभ भी होगा। लेकिन वर्ष की शुरुआत में कार्य प्रगति धीमी रहेगी परंतु 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करने से कार्यों में प्रगति होने लगेगी। जो वृषभ नौकरीपेशा जातक लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है क्योंकि 13 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और वह वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति अविवाहित लोगों के लिए विवाह के शुभ योग भी बना रही है और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी। निसंतान दंपत्ति को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। 

वहीं 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे। राहु की आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थिति इतनी अनुकूल नहीं रहने वाली है, आपको आरोप-प्रत्यारोप से बचने की सलाह दी जाती है। कार्य में आलस्य का त्याग आपको सफलता दिलाने वाला हो सकता है। 29 जुलाई को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं इसलिए आपको सोच समझकर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है वरना धन का नुकसान हो सकता है। हालांकि जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के इच्छुक हैं उनके लिए यह अच्छा समय है। इसका सदुपयोग करें और लाभ अर्जित करें। बृहस्पति और मंगल के कारण आपका अपने साथी के साथ संबंध मधुरता पूर्ण रहेगा। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी सलाह देते हैं कि आपको समय का सदुपयोग करना होगा, आलस को त्यागना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। 

30 अप्रैल 2022 को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का असर वृषभ राशि के जातकों पर मिलाजुला रहेगा। सूर्य वृषभ राशि के 12वें भाव में विराजमान होगा, जिसकी वजह से माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। जो जातक विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे हैं उनके लिए सूर्य की स्थिति लाभदायक रहेगी। विदेश जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। फिर 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण तुला राशि में लगेगा, वृषभ राशि के छठे भाव में सूर्य गोचर करेगा, जो जातक को धन व्यय करवाएगा। आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें।

चलिए अब बात कर लेते हैं साल 2022 के चंद्रग्रहण की। दरअसल पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को वृश्चिक राशि में लगेगा। चंद्रमा वृषभ राशि के सप्तम भाव में विराजमान होगा, ऐसे में साझेदारी व्यापार कर रहे जातकों के बीच आपसी मनमुटाव पैदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं।  वहीं साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को मेष राशि में लगेगा। चंद्रमा वृषभ राशि के 12वें भाव में विराजमान होगा, जिससे जातक को कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी नौकरी में बदलाव ना करें। कुल मिलाकर चंद्रग्रहण 2022 वृषभ राशि वालों के लिए इतना शुभ नहीं होगा।

साल 2022 में वृषभ राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • राधा-कृष्ण के मंदिर में दर्शन करें।
  • राधा-कृष्ण के मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • हर रोज सुबह मिश्री का छोटा सा टुकड़ा अवश्य खाएं।
  • कार्य में सफलता पाने के लिए दक्षिण-पूर्व में मिश्री का टुकड़ा अर्पित करें।
  • सफेद गाय को हरी घास खिलाएं।
  • कमल के फूल के इत्र का उपयोग करें।

वर्ष 2022 में वृषभ राशि के लिए शुभ रंग 

वर्ष 2022 में वृषभ राशि वालों के लिए सिल्वर और नीला रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में वृषभ राशि के लिए शुभ अंक

साल 2022 में वृषभ राशि के लिए 08 और 06 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में वृषभ राशिफल 2022

प्रेमी वृषभ जातकों को लिए साल 2022 रोमांस से भरपूर रहने वाला है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के विवाह होने के योग भी बन रहे हैं। नवविवाहित जोड़ों के बीच रोमांस भरपूर बना रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। 

करियर के मामले में वृषभ राशिफल 2022

करियर के मोर्चे पर नौकरीपेशा वृषभ जातकों को पदोन्नति मिलने के आसार है और अपने अधिकारियों से आपको सराहना भी मिलेगी। बेरोजगार जातकों को इस साल रोजगार मिलने के आसार हैं। वर्ष की शुरुआत में व्यापारी वर्ग को अच्छा धनलाभ हो सकता है। लेकिन साल के मध्य में उन्हें अपनी मेहनत के अनुकूल ही परिणाम प्राप्त होंगे।

वित्त के मामले में वृषभ राशिफल 2022

आर्थिक दृष्टिकोण से वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 अनुकूल रहने वाला है। पिछले साल के मुकाबले इस साल धन में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आय के नए स्त्रोत आपको प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि घर की वस्तुओं की खरीदारी में धन खर्च होगा। यह समय जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए उचित है। 

पारिवारिक मामलों में वृषभ राशिफल 2022

वृषभ राशि के जातक पारिवारिक मोर्चे पर साल 2022 में प्रसन्न रहने वाले हैं। आपसी संबंधों में मधुरता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार का समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलने से आपको धन लाभ भी हो सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। 

शिक्षा के मामले में वृषभ राशिफल 2022

वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए साल 2022 सफलता लेकर आने वाला है। आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस साल सफलता पा सकते हैं। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनके जाने के योग बन रहे हैं। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृषभ प्रेम राशिफल 2022 वृषभ करियर राशिफल 2022 वृषभ वित्त राशिफल 2022 वृषभ पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृषभ प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृषभ करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृषभ वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...