वृश्चिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशिफल 2022

प्रिय वृश्चिक, क्या आपके लिए लेकर आएगा नया साल, नई आशाएं और नई उम्मीदें? वार्षिक राशिफल 2022 से पाएं अपने हर प्रश्न का उत्तर। हर साल की तरह इस साल भी एस्ट्रोयोगी आपके लिए लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022। हमारे ज्योतिषी ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति और बारह राशियों पर इनके प्रभाव के आधार पर वार्षिक राशिफल 2022 प्रदान कर रहे हैं। आइये जानते है राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक राशिफल 2022 के बारे में।     

  • वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • वृश्चिक राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • वृश्चिक जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ वृश्चिक जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2022 आर्थिक दृष्टिकोण के अनुकूल रहने वाला है। साथ ही पिछले साल अगर आपने कोई कर्ज लिया था तो वह भी चुकता हो जाएगा और व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल जाएगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। आप अपने कार्य में अच्छा प्रदर्शन की तरफ ध्यान दे इससे आपको सफलता मिल सकती है। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना आपको आपकी मेहनत के अनुरूप अच्चा फल दिलाएगा। 29 अप्रैल को बृहस्पति वक्री होंगे, इसलिए किसी भी कार्य को बिना सोचे-समझे ना करें और निर्णय लेने से बचें। हालांकि वक्री बृहस्पति आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। 

राहु का 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि में गोचर होगा। यह गोचर आपको मेहनत करवाएगा और बृहस्पति की स्थिति आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी करेगी और आपको हर परेशानी से बाहर निकालकर सफलता दिलाएगी। सेहत का ध्यान रखें। प्रेमी वृश्चिक जातकों के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी। हांलाकि वैवाहिक जीवन में मनमुटाव पैदा हो सकता है। इस वर्ष जो विद्यार्थी विदेश जातक पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह समट उत्तम रहेगा। वर्ष के मध्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि सोच समझकर समस्याओं का हल निकालें और परिजनों की सेहत का ख्याल रखें।

30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्यग्रहण लगेगा, जो वृश्चिक राशि के छठे भाव में विराजमान होगा। छठे भाव का सूर्य सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन दिलाने के लिए लाभकारी है। आपके गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। सूर्य वृश्चिक राशि के 12वें भाव में विराजमान होगा, सूर्य की यह स्थिति शुभ नहीं है। कानूनी मामलों में उलझे रहेंगे और अपने पिता की सेहत का ख्याल रखें। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च होगा इसलिए धन संचय पर ध्यान दें। 

साल 2022 में पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को वृश्चिक राशि में ही लगेगा। चंद्रमा की यह स्थिति आपको नकारात्मक विचारों से भर देगी। आप जरूरत से ज्यादा सोचने लगेंगे जिसकी वजह स तनाव की स्थिति पैदा हो जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि शांत रहें। फिर 8 नवंबर को मेष राशि में चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा वृश्चिक राशि के छठें भाव में विराजमान होंगे। जो जातक व्यापार के लिए लोन लेना चाहते हैं उन्हें मिल जाएगा। आप धार्मिक यात्राओं और धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। 

साल 2022 में वृश्चिक राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।
  • हर मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुलाब की माला चढ़ाएं। 
  • तांबे के बर्तन में ही पानी पिएं। 
  • भाग्य में वृद्धि के लिए माता के पैर छूकर घर से बाहर निकलें। 
  • देशी गुड़ की मिठाई का प्रसाद चढ़ाएं। 

वर्ष 2022 में वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग 

वर्ष 2022 में वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल और सफेद रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में वृश्चिक राशि के लिए शुभ अंक

साल 2022 में वृश्चिक राशि के लिए 09 और 02 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में वृश्चिक राशिफल 2022

प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में साल 2022 आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि आपके अपने पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है लेकिन बातचीत से समस्या का समाधान हो जाएगा। वैवाहिक जोड़ों को पति-पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा और जिसकी वजह से नजदीकियां बढ़ेगी।

करियर के मामले में वृश्चिक राशिफल 2022

करियर के मामले में साल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। काफी समय से अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। हालांकि नौकरीपेशा वालों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपको मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलेगा।

वित्त के मामले में वृश्चिक राशिफल 2022

आर्थिक दृष्टिकोण से साल 2022 वृश्चिक वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। वर्ष के मध्य से निवेश करना लाभकारी होगी। बृहस्पति के 11वें भाव में दृष्टि के कारण धन और आय में वृद्धि होगी। हालांकि इस वर्ष परिवा के खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिसकी वजह से बचत करना नामुमकिन होगा। इसके अलावा जमीन-जायदाद खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं।

पारिवारिक मामले में वृश्चिक राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष 2022 आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पुराने वाद-विवाद खत्म हो जाएंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार के सदस्य एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। हालांकि वर्ष के अंत में परिवार को किसी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। 

शिक्षा के मामले में वृश्चिक राशिफल 2022

नववर्ष 2022 शिक्षा के मामले में वृश्चिक जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे विद्यार्थियो को सफलता मिल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि एकाग्रता बनाए रखें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। 

कुल मिलाकर साल 2022 वृश्चिक जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022 वृश्चिक करियर राशिफल 2022 वृश्चिक वित्त राशिफल 2022 वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...