मेष राशिफल 2022

मेष राशिफल 2022

प्रिय मेष, नए साल में क्या छुपा है आपके लिए, ये बताता है आपको वार्षिक राशिफल 2022। इस बारे में जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है। हर कोई चाहता है उसके लिए आने वाला नया साल नई आशाएं और खुशियां लेकर आये। आपके इन्ही सवालों का जवाब मिलेगा एस्ट्रोयोगी के वार्षिक राशिफल 2022 में। इस राशिफल की भविष्यवाणी ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और सभी राशियों पर उनके प्रभाव के आधार पर की गई है। चलिए जानते है राशिचक्र की सबसे पहली राशि मेष राशिफल 2022 के बारे में। 

वार्षिक राशिफल 2022 से पता चलता है कि इस साल आपके लिए क्या खास है। हर कोई आने वाले नए साल के बारे में जानने के लिए अक्सर उत्साहित रहता है क्योंकि नया साल नए अवसर, चुनौतियां और उम्मीदें लेकर आता है। हर कोई सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने के लिए आगामी भविष्य में अच्छी तरह से तैयार रहने की इच्छा रखता है और उनके पास नववर्ष को लेकर ढेर सारे सवाल भी होते हैं। इन्ही सवालों के जवाब के लिए हर साल की तरह एस्ट्रोयोगी आपके लिए लेकर आया है आपका 2022 का राशिफल, जो आपकी सूर्य राशियों पर आधारित हैं। हमारे एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी ने ग्रहों, नक्षत्रों आदि की स्थिति और सभी 12 राशियों पर उनके प्रभाव की गणना करके 2022 के लिए वार्षिक भविष्यवाणियां की हैं। तो चलिए सबसे पहले राशिचक्र की पहली राशि मेष राशिफल 2022 के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

  • मेष वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से मेष राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • मेष राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • मेष जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ मेष जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं मेष वार्षिक राशिफल 2022 (Mesh Rashifal 2022) के अनुसार, यह साल मेष जातकों के लिए सफलता से भरपूर रहेगा। 14 जनवरी को बुध वक्री होकर मेष राशि के दशम भाव में विराजमान होंगे, जो कार्य प्रगति में लाभदायक रहेगा। मेष राशि के प्रेमी जातक अगर विवाह के इच्छुक हैं तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। मंगल और शनि के आपसी दृष्टि के कारण पति-पत्नी में अनबन हो सकती है और संतान पक्ष से भी परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन वर्ष के मध्य में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। वर्ष की शुरुआत में 19 जनवरी से 21 फरवरी तक शनि अस्त रहेगा, जिसकी वजह से कार्यों के पूर्ण होने में विलंब का सामना करना पड़ सकता है परंतु 21 फरवरी के बाद शनि उदय के साथ सभी अधूरे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इस अवधि के दौरान मेष राशि के व्यापारी जातकों के उच्च कोटि के लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे जिसका लाभ आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगा। 

वहीं 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, इस समय आपको धैर्यपूर्वक कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी क्योंकि राहु की यह स्थिति मन में भटकाने का काम करेगी। लेकिन आपको मन में स्थिरता लानी होगी और लगातार अपने कार्य को करते जाना होगा। राहु के कारण आपको क्रोध भी आएगा और जिस पर काबू पाना आवश्यक है। फिर 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, आपके अंदर आध्यात्मिक रुचि जागृत होगी। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में गोचर होने आपके कार्यों में प्रगति होगी। साथ ही धन लाभ भी होगा। 

वहीं 30 अप्रैल 2022 को मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण की यह स्थिति मेष राशि वालों को मान-सम्मान, धन, वैभव दिलाएगी लेकिन संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को तुला राशि में लगेगा। मेष राशि के सप्तम भाव में सूर्य गोचर करेंगे, जिसकी वजह से व्यापारी वर्ग को धन हानि और साझेदारी में व्यापार करने वालों को नुकसान हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव बना रहेगा। चलिए अब बात कर लेते हैं, 2022 के चंद्रग्रहण की। पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को पड़ेगा, और चंद्रमा मेष राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे। इस समय सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही सरकारी कार्यों में अड़चन भी आ सकती है और मन में उलझन भी बनी रहेगी। वहीं साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को मेष राशि में लगेगा। ग्रहण की यह स्थिति मेष जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। माता से लाभ मिलेगा और धन लाभ की भी संभावना है। 

साल 2022 में मेष राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • लाल कुमकुम का माथे पर तिलक लगाएं।
  • मंगलवार को लाल गुलाब की माला हनुमान जी को अर्पित करें।
  • हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
  • कार्य में सफलता पाने के लिए दक्षिण दिशा में लाल गुड़ का छोटा से टुकड़ा अर्पित करें। 
  • 11 बार हनुमान मंत्र का जाप करें। 

वर्ष 2022 में मेष राशि के लिए शुभ रंग 

वर्ष 2022 में मेष राशि वालों के लिए लाल और पीला रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में मेष राशि के लिए शुभ अंक

साल 2022 में मेष राशि के लिए 01 और 09 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में मेष राशिफल 2022

मेष राशि के प्रेमी जातकों के लिए साल 2022 प्रेम में प्रगाढ़ता लाएगा और वैवाहिक जीवन में भी प्यार बना रहेगा। हालांकि साल की शुरुआत में वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा लेकिन मध्य महीनों में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कुल मिलाकर प्यार के मामले में मेष राशि वाले 2022 में भरपूर रोमांस का आनंद लेंगे। और पढ़ें

करियर के मामले में मेष राशिफल 2022

व्यापारी वर्ग के मेष जातक इस वर्ष व्यापार में सफलता पाएंगे। हालांकि कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। इस वजह से कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। जिन जातकों को अभी तक नौकरी नहीं मिल पा रही थी, उन्हें इस साल नौकरी मिल जाएगी। साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के आसार हैं। 

वित्त के मामले में मेष राशिफल 2022

वित्त के मामले में साल 2022 मेष जातकों के लिए धन स्थिरता लेकर आया है। लेकिन अधिक खर्च के कारण आप सेविंग नहीं कर पाएंगे। आप इस साल जमीन, गाड़ी और भोग विलास की वस्तुओं पर निवेश करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों में निवेश करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों से बचें और धन संचय पर ध्यान दें। 

पारिवारिक मामलों में मेष राशिफल 2022

साल 2022 में मेष राशि के जातक कार्य की व्यस्तता के कारण अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाएंगे। लेकिन परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ा सकेंगे। आपको अपने भाई से पूर्ण सहयोग मिल सकता है। कुल मिलाकर पारिवारिक दृष्टि से आपको एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर सलाह देते हैं कि पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना फायदेमंद होगा।

शिक्षा के मामले में मेष राशिफल 2022

शिक्षा के मोर्चे पर मेष राशि के विद्यार्थी वर्ष 2022 में मनचाहे करियर को चुन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल सफलता से भरा रहेगा। उन्हें मनचाही यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल सकता है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने के पूर्ण आसार हैं लेकिन आपको पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर विद्यार्थियों वर्ग के लिए यह साल उत्तम रहेगा।

कुल मिलाकर मेष वार्षिक राशिफल 2022 सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा। समय का सदुपयोग करें और अच्छे अवसरों का उचित लाभ उठाएं।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मेष प्रेम राशिफल 2022 मेष करियर राशिफल 2022 मेष वित्त राशिफल 2022 मेष पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मेष प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...