मेष वित्त राशिफल 2022

मेष वित्त राशिफल 2022

मेष फाइनेंस राशिफल 2022 (Mesh Rashifal Finance 2022) के अनुसार, आपको इस साल धन की कमी नहीं होगी। लेकिन आपको अपने अव्यवहारिक और अवांछित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि ये आपके वित्त बजट को खराब कर सकते हैं। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार ,  29 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में गोचर करना और शनि का मेष राशि के 11वें भाव में विराजमान होना, आपके लिए शुभ एवं लाभकारी रहेगा। शनि की यह स्थिति आय के नए स्त्रोत खोलेगी और आपको धन लाभ होगा। वहीं 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति ग्रह की यह स्थिति आपके मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ भाग्य में वृद्धि भी करेगी। साल 2022 में आप अपनी पूंजी को अचल संपत्ति खरीदने में निवेश करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

क्या कहता है राशिफल 2022, मेष राशि के आर्थिक और वित्त बारें में।

  • अप्रैल से जुलाई के बीच आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और आर्थिक दृष्टि से यह समय आपको मजबूत बनाएगा। 
  • फरवरी के महीने में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बेहतरीन तरीके से निभा पाएंगे। 
  • आपका कोई रचनात्मक कौशल लोगों के सामने प्रकट होगा। इस समय आपके घर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। 
  • नई योजनाएँ और चुनौतियाँ आपके रास्ते में आएंगी, जिन्हें आप व्यवस्थित तरीके से सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। 
  • अक्टूबर से नवंबर तक आपको कोई काम करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है या पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। और आपको इस उधार के पैसे का भुगतान करने में बहुत समय लगेगा।  
  • मेष राशि को उन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा जो आपको हाल ही में परेशान कर रही हैं। 
  • इस साल किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपको कोई बड़ी उपलब्धि दिलाएगी। 
  • सफलता के नए रास्ते मिलेंगे। बस आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है। 

इस नववर्ष 2022 आपकी सुख-सुविधा में भी वृद्धि करेगी। इस साल वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। अप्रैल माह के बाद आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जाएगी। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा, जो धन वृद्धि तो कराएगा लेकिन थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। बृहस्पति और शनि की स्थिति आपको आपके कार्यों में सफलता दिलवाएगी। 16 जनवरी 2022 को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा, जो भाग्यवर्धक और धन की दृष्टि से उत्तम रहेगा। इसके बाद 26 फरवरी 2022 को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा। मंगल की यह स्थिति कुलदीपक योग का निर्माण कर रही है। इस समय कार्यक्षेत्र में वृद्धि और मान-सम्मान में वृ्द्धि के साथ-साथ धन के अनेक स्त्रोत भी खुलेंगे। 

27 अप्रैल को शुक्र का मीन राशि में प्रवेश, आपको भोगविलास की वस्तुओं पर धन खर्च करवाएगा। इस साल धन खर्च में भी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन 29 जुलाई 2022 को बृहस्पित वक्री हो रहे हैं। बृहस्पति की यह स्थिति धन लाभ और धन में वृद्धि के लिए रहेगी लेकिन आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। जब मंगल ग्रह चंद्र राशि से 3,6 और 11वें भाव में विराजमान होंगे तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी और धन लाभ भी होगा। हालांकि राहु की स्थिति आपको भ्रमित भी करेगी लेकिन बृहस्पति और शनि की मजबूत स्थिति आपको इससे निपटने में सक्षम बनाएगी।

कुल मिलाकर मेष वित्त राशिफल 2022 (Mesh Rashifal Finance 2022) धन की दृष्टि से लाभदायक रहेगा लेकिन धन खर्च के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं। इस साल आप सेविंग नहीं कर पाएंगे लेकिन आर्थिक संकट का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। यह समय धन कमाने के लिए अच्छा है परंतु धन संचय के लिए नहीं है। हालांकि आप सूझ बूझ के साथ धन संचय कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मेष राशिफल 2022 मेष प्रेम राशिफल 2022 मेष करियर राशिफल 2022 मेष पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मेष राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मेष पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...