कुंभ वित्त राशिफल 2022

कुंभ वित्त राशिफल 2022

कुंभ फाइनेंस राशिफल 2022(Kumbh Rashifal Finance 2022)  के अनुसार,  साल की शुरुआत थोड़ी नाजुक रहेगी। इस साल आपको आर्थिक मोर्चे पर मध्यम सफलता मिलेगी क्योंकि भारी खर्चा होगा। ये खर्चे आपकी सेहत पर होंगे। आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा भी खर्च होगा, लेकिन खर्चे इतने अधिक होंगे कि वे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डाल सकते हैं। हालांकि आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन भारी खर्च आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। आपके परिवार में आपको किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना होगा। 

  • साल की शुरुआत में आपको अपने जीवन साथी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। 
  • ऐसी स्थिति में, आपको अपने वित्त को ठीक से विनियमित करने के लिए चौकस रहने की आवश्यकता है। 
  • पैसों के निवेश से खुद को बचाने की कोशिश करें क्योंकि इस साल आर्थिक लाभ के लिए योग नहीं है।
  • खेलकूद, कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेषकर वित्तीय लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। 


क्या कहता है राशिफल 2022, कुंभ राशि के आर्थिक और वित्त  बारें में।

वार्षिक वित्त राशिफल 2022 (Finance Horoscope 2022 in Hindi) वित्त के मामले में आपकी स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो कुंभ राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। इस समय पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं और अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है। इस समय आपको लोन आसानी से मिल जाएगा और कार्य में लगाया गया यह धन आपको वित्तीय लाभ प्रदान करेगा। इस समय लगाई गई पूंजी से आप अपने आपको आर्थिक स्थिति से समृद्ध करने में सफल रहेंगे। 

12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेगा, जो कुंभ राशि के तृतीय भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा और व्यापारिक यात्राओं से आपको धन लाभ कराएगा। 12 अप्रैल 2022 को केतु तुला राशि में गोचर करेंगे, जो कुंभ राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। केतु की यह स्थिति आपको धन संबंधित कार्यों में रुकावट पैदा कर सकती है। परंतु ग्रह गोचर की स्थितियां आपको वित्तीय नुकसान से बचाने में आपकी मदद करेंगी। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, जब 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के प्रथम भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति आपके आर्थिक विकास में मदद करेगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस समय पूंजी का सही निवेश आपको धन लाभ करा सकता है। इस गोचर के दौरान आपको कम प्रयास में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि केवल एकाग्रता बनाए रखें। 

वहीं 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में चले जाएंगे, जो कुंभ राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे। जिसके परिणाम स्वरूप आप विदेश यात्रा करेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं, जो कुंभ राशि के प्रथम भाव में विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप आपके व्यापारिक संबंध बढ़ेंगे और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। 

कुल मिलाकर कुंभ वित्त राशिफल 2022(Kumbh Rashifal Finance 2022)  आर्थिक दृष्टि से लाभदायक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में आपकी मदद करेगा। आपको सलाह दी जाती है कि समय का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के भटकाव से दूर रहें। इस समय किया गया आपका पराक्रम आपको लंबी अवधि के लिए लाभ पहुंचाएगा। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कुंभ राशिफल 2022 कुंभ प्रेम राशिफल 2022 कुंभ करियर राशिफल 2022 कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कुंभ राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...