कुंभ प्रेम राशिफल 2022

कुंभ प्रेम राशिफल 2022

कुंभ लव राशिफल 2022 (Kumbh Rashifal Love 2022)  के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। साल की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। यह सिर्फ आपके जीवन साथी के अशिष्ट व्यवहार के कारण है। लेकिन आपको परेशान नहीं होना चाहिए। अप्रैल-मई में जीवनसाथी के साथ आउटिंग का लुत्फ उठाने का कार्यक्रम बनाएंगे। अपने जीवन साथी के साथ रहते हुए विनम्र और सौम्य बने रहें। 

क्या कहता है राशिफल 2022, कुंभ राशि के लव लाइफ और दोस्ती बारें में।

वार्षिक लव राशिफल 2022 (Love Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, साल 2022 वैवाहिक और प्रेमी जातकों के लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो कुंभ राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए सामान्य रहेगी। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के तृतीय भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद की स्थिति पैदा करेगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। 

12 अप्रैल 2022 केतु तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। केतु की यह स्थिति प्रेमी जातकों के बीच मनमुटाव पैदा कर सकती है। साथ ही आपके मन में साथी के प्रति शक की भावना भी पैदा कर सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आपसी समझ के साथ रिश्ता निभाएं और एकदूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। जिसकी वजह से परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रह सकती हैं। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं, जिसके फलस्वरूप प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस समय जिन वैवाहिक दंपत्तियों के संतान नहीं है उन्हें संतान सुख मिलेगा। साथ ही संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी भी मिल सकती है। आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस समयावधि के दौरान, जो प्रेमी जातक विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा इस साल पूरी हो जाएगी। साथ ही बृहस्पति की यह स्थिति आपसी कड़वाहट और मतभेद से हुए मनमुटाव को दूर करने में सक्षम होगी। 

कुल मिलाकर कुंभ प्रेम राशिफल 2022 (Kumbh Rashifal Love 2022)  आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। इस साल आपको सलाह दी जाती है कि खराब स्थिति में भी अपने साथी का हाथ ना छोड़ें। आवेग में आकर कोई भी फैसला ना करें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको शांति और सबूरी के साथ कदम रखने की जरूरत है। क्योंकि आपकी आपसी समझ ही आपके रिश्ते को बचा सकती है।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कुंभ राशिफल 2022 कुंभ करियर राशिफल 2022 कुंभ वित्त राशिफल 2022 कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कुंभ राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...