मकर प्रेम राशिफल 2022

मकर प्रेम राशिफल 2022

मकर लव राशिफल 2022(Makar Rashifal Love 2022) के अनुसार, यह साल आपके लिए बेहतरीन रहेगा। मकर राशि के जातक अपनी प्यारी और मीठी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल रहेंगे। और फलस्वरूप आपका प्रेम जीवन खुशी से आगे बढ़ेगा। 

  • साल का शुरुआती महीना आपके लिए बेहतरीन रहेगा और रोमांस के मौके भी आपको मिलेंगे। 
  • उसके बाद जुलाई-अगस्त और अक्टूबर से दिसंबर तक का समय आपके प्रेम जीवन को मजबूत करेगा। 
  • अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके दांपत्य जीवन में बेहतरीन समय रहेगा। 
  • आपके जीवन में चल रही प्रतिकूल परिस्थितियों का अंत होगा, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। 
  • मई से अगस्त के बीच आपको संभलकर रहने की जरूरत होगी क्योंकि आप दोनों के बीच विचारों में मतभेद के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। उसके बाद फिर से स्थिति बेहतर होगी। 
  • विषम परिस्थितियों में भी आपको अपने परिवार और जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मकर राशि के लव लाइफ और दोस्ती बारें में।

वार्षिक लव राशिफल 2022 (Love Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, यह साल प्रेम जीवन के लिए सामान्य लेकिन वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो मकर राशि के तृतीय भाव में विराजमान होंगे। गुरु की यह स्थिति पति-पत्नी के प्रेम में बढ़ोत्तरी करेगी। इस समयावधि में आपको अपने जीवनसाथी का संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही ससुराल पक्ष की तरफ से मान-सम्मान भी मिलेगा। हालांकि प्रेमी जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेगा। राहु की यह स्थिति सामान्य रहेगी। जब शुक्र का गोचर प्रथम, पंचम और लाभ भाव में होगा, तब प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी। शुक्र के इस गोचर की स्थिति में आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी और मनमुटाव की स्थिति में भी पू्र्ण विराम लगेगा। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, शुक्र की यह सकारात्मक स्थिति आपको ईमानदार और समझदार जीवन साथी की प्राप्ति कराएगी। आपको आपका जीवन साथी आकर्षक छवि वाला प्राप्त होगा। जिन जातकों के लंबे वक्त से विवाह के योग नहीं बन रहे थे उनके इस साल विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। लेकिन मंगल जब दशम, पंचम, सप्तम भाव में गोचर करेगा तो उस समय साथी के साथ संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो मकर राशि के प्रथम भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति वैवाहिक जातकों के लिए कष्टप्रद होगी। इस समय पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल में दिक्कत आएगी। आपको सलाह दी जाती है कि वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, जो मकर राशि के तृतीय भाव में विराजमान होंगे। यह स्थिति आपसी संबंधों के लिए सामान्य रहेगी। 

कुल मिलाकर मकर प्रेम राशिफल 2022(Makar Rashifal Love 2022) प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि संयमता के साथ कार्य करें और विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाएं। आपसी संबंधों में प्रेम बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और एक-दूसरे की बातों को ध्यान से सुनें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मकर राशिफल 2022 मकर करियर राशिफल 2022 मकर वित्त राशिफल 2022 मकर पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मकर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मकर करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मकर वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

मकर पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...