कन्या प्रेम राशिफल 2022

कन्या प्रेम राशिफल 2022

कन्या लव राशिफल 2022  (Kanya Rashifal Love 2022) के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए आंशिक रूप से फलदायी रहेगा। इस साल आपको अपने प्रेम संबंधों में ईमानदारी का परिचय देना होगा। वर्ष के मध्य में आपके सामने कुछ चुनौतियाँ आएंगी। किसी भी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। तो, इस बारे में सावधान रहें। 

  • औसतन यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। 
  • अगर आप शादीशुदा हैं तो यह साल आपके लिए आशातीत रहेगा। 
  • आपको अपने जीवन साथी के साथ जुड़ने के कई मौके मिलेंगे। 
  • आपका आपसी तनाव समाप्त हो जाएगा और आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। 
  • कभी-कभी पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव भी रहेगा। लेकिन आपके रिश्ते में और भी नजदीकियां आएंगी। 
  • प्रेम संबंधों के लिए यह साल इतना अच्छा नहीं है। 

क्या कहता है राशिफल 2022, कन्या राशि के लव लाइफ और दोस्ती बारें में।

वार्षिक लव राशिफल 2022 (Love Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, यह साल वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए मिला-जुला रहने वाला है। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेगा, जो कन्या राशि के सप्तम भाव में विराजमान होगा। गुरु की यह स्थिति वैवाहिक जीवन में सामंजस्य लाएगी और आपसी मतभेदों में कमी आएगी। जिससे आप राहत महसूस करेंगे। इस समय जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उनके विवाह के योग भी बन रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जो कन्या राशि के छठे भाव में विराजमान होगा। शनि की यह स्थिति संतान के लिए अच्छी है। जिन दंपत्तियों के संतान नहीं है उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी का कहना है कि कन्या प्रेमी जातक जो अपने प्रेम को विवाह में तब्दील करना चाहते हैं उनकी यह मनोकामना इस साल पूर्ण हो जाएगी। इस साल आपके परिजन आपकी लव मैरिज के लिए हां कर देंगे और आपका विवाह संपन्न हो जाएगा।  29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं, जो वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं है। इस समय आपसी टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है और मानसिक तनाव बना रह सकता है। ऐसी स्थिति में आपसी सूझबूझ से स्थिति को संभालने का प्रयास करें। चिंता ना करें थोड़े समय के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। 

12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में गोचर करेंगे, जो प्रेमी जातकों के बीच अनबन की स्थिति पैदा करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक बहसबाजी से बचें वरना तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप स्थिति को समझकर वाद-विवाद से दूरी बनाकर चलें। 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति मार्गी होंगे, उस समय स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। कभी-कभी समय के साथ चलना ही ठीक रहता है। ऐसे में वाद-विवाद में उलझने से बेहतर है कि रिश्तों को संभालकर चलें। 25 अप्रैल 2022 को बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपकी मनोकामना पूर्ति के साथ साथ भाग्य में भी वृद्धि करेगा। 

कुल मिलाकर कन्या प्रेम राशिफल 2022 (Kanya Rashifal Love 2022)  रिश्तों के मामले में उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आपसी वाद-विवाद से बचकर रहें। सूझ-बूझ के साथ परिस्थितियों से निपटें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कन्या राशिफल 2022 कन्या करियर राशिफल 2022 कन्या वित्त राशिफल 2022 कन्या पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कन्या राशिफल 2022

और पढ़ें...

कन्या करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

कन्या वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

कन्या पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...