- Home
- Rashifal2022
- Kanya finance rashifal 2022
 
      
       
    
     
                  
                कन्या फाइनेंस राशिफल 2022(Kanya Rashifal Finance 2022) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत आपके लिए सामान्य रहेगी। लेकिन शुरुआती महीनों में कुछ अप्रत्याशित तरीकों से धन प्राप्ति के योग हैं। आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार धन की प्राप्ति होगी। अपने वित्त पर नियंत्रण रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपना पैसा किसी संपत्ति या स्थान पर निवेश करें, ताकि आपको समय रहते अच्छे परिणाम मिल सकें और आप उनसे लाभ उठा सकें। आपके आर्थिक जीवन के लिए यह वर्ष धन दाता साबित होगा। भूमि, वाहन आदि में निवेश के लिए यह वर्ष उत्तम है।
वार्षिक वित्त राशिफल 2022 (Finance Horoscope 2022 in Hindi) वित्त के मामले में आपके लिए मिला-जुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में धन संबंधी परेशानी हो सकती है। वहीं 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो कन्या राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति आपको धन संबंधी लाभ के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि करवाएगी। इस दौरान आपकी व्यापारिक यात्राएं आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगी। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कन्या राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति आपको आर्थिक मामलों में अड़चने पैदा कर सकती है। परंतु आप अपनी समझ से उन अड़चनों को सुलझा लेंगे।
इस समय आपको धन संबंध उधारी ना देने की सलाह दी जाती है वरना आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। 12 अप्रैल 2022 को केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो धन के अनेक स्त्रोत खोलेगा परंतु आपको इस समय वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जो कन्या राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति आर्थिक उन्नति प्रदान करेगी लेकिन कड़ी मेहनत के बाद ही अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, जब 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे। जिसके फलस्वरूप आर्थिक लाभ होगा। लेकिन खर्च की अधिकता के कारण वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। इस साल अचल संपत्ति में सोच-विचार करके निवेश करें। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में गोचर करेंगे, जो आर्थिक लाभ देने में सक्षम होंगे। इस समय विदेश से जुड़कर व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ होगा। 27 जून 2022 को मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जो कन्या राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे। मंगल की यह स्थिति आपको गुप्त तरीके से धन लाभ कराएगी। 25 अप्रैल 2022 को बुध बृषभ राशि में गोचर करेंगे, जो कन्या राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। बुध की यह स्थिति आपको मनचाहा लाभ करवाएगी। इस वक्त आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुल मिलाकर कन्या वित्त राशिफल 2022(Kanya Rashifal Finance 2022) वित्त के मामले में मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि पूंजी का लेन-देन सोच समझकर करें। इस समय उधार के लेन-देन से भी बचकर रहें।
✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी
2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।