मिथुन वित्त राशिफल 2022

मिथुन वित्त राशिफल 2022

मिथुन फाइनेंस राशिफल 2022(Mithun Rashifal Finance 2022) के अनुसार, यह साल आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। साल के पहले कुछ महीने थोड़े कमजोर रहेंगे क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

  • अप्रैल से जुलाई के बीच विभिन्न प्रकार के लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 
  • बारहवें भाव में राहु की उपस्थिति आपके ख़र्चों में वृद्धि करेगी। इसलिए आपको यह जानने के लिए एक बजट बनाना होगा कि कौन से खर्च आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 
  • इस बार आपकी छोटी यात्राएं कम होंगी। लेकिन लंबी यात्राएं आपको बहुत सारा पैसा खर्च करने देंगी। 
  • इसके अलावा साल 2022 संपत्ति से जुड़े मसलों या किसी भी व्यक्ति की मध्यस्थता से किसी मसले को सुलझाने का भी यह सही समय है। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मिथुन राशि के आर्थिक और वित्त बारें में।

वार्षिक वित्त राशिफल 2022 (Finance Horoscope 2022 in Hindi) मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। ग्रहों की स्थितियां आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करती हुई दिख रही हैं। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। वहीं गुरु के चतुर्थ भाव की दृष्टि आपको अचल संपत्ति में निवेश करवाएगी, जो आने वाले समय में लाभदायक साबित होगा। मिथुन राशि के व्यापारी जो विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे हैं उनके लिए यह साल उत्तम रहेगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा और मिथुन राशि के 11वें भाव में विराजमान होगा, जो आपको विदेश से धन लाभ करवाएगा। 

एस्ट्रोयगी ज्योतिषाचार्य(Jyotishi)  के अनुसार, इस साल आपको जमापूंजी में इजाफा होगा। वहीं 29 जुलाई को बृहस्पति वक्री होंगे जिसकी वजह से आपको व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है वरना धन हानि हो सकती है। इस समय आपको पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ हो सकता है। वहीं 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे और मिथुन राशि के भाग्य भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति जातक के लिए भाग्यवर्धक रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्यों को गति मिल जाएगी। जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ है उन्हें वापस मिलने की संभावना है। 

वहीं 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप धन संबंधी निवेश को लेकर आपको सोच-विचार जरूर करना चाहिए। हो सके तो इस अवधि में धन निवेश करने से बचें। 10 मई 2022 को बुध वक्री होकर वृषभ राशि में आएंगे और मिथुन राशि के 12वें भाव में विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप विदेश से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अपने ही देश में काम कर रहे जातकों को धन हानि हो सकती है। 

कुल मिलाकर मिथुन वित्त राशिफल 2022(Mithun Rashifal Finance 2022) धन के मामले में मिथुन राशि के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी इच्छानुसार आर्थिक लाभ होगा। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मिथुन राशिफल 2022 मिथुन प्रेम राशिफल 2022 मिथुन करियर राशिफल 2022 मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मिथुन राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...