मिथुन करियर राशिफल 2022

मिथुन करियर राशिफल 2022

मिथुन करियर राशिफल 2022 (Mithun Rashifal Career 2022)  के अनुसार,  यह वर्ष आपके लिए कई उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा। साल के शुरुआती दौर में आप किसी भी काम में काफी मेहनत करेंगे, जिसका परिणाम साल के मध्य में आपको देखने को मिलेगा। एक मौका यह भी हो सकता है कि आपको कुछ समय के लिए ऐसा लगे कि आपके काम को ठीक से पहचाना नहीं जा रहा है। इसलिए, आपके मन में एक संदेह बना रह सकता है जो आपको नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर कर सकता है। यदि आप शांति बनाए रखते हैं, तो साल के मध्य से स्थिति बदल जाएगी और आप अपने काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल होंगे। साल का मध्य आपकी नौकरी के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको नौकरी बदलने का विचार छोड़ देना चाहिए। साल के अंतिम चरण में दूर की यात्रा के योग बनेंगे जो आपके काम को लेकर रहेगा। 

  • वहीं व्यावसायिक दृष्टिकोण से इस साल आपके लिए व्यवसाय में साझेदारी अनुकूल नहीं रहेगी। इसलिए, आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
  • यदि आप अकेले व्यापार करते हैं तो यह साल आपके लिए बेहतरीन रहेगा। 
  • आमदनी के साथ-साथ आपके लिए खर्चे भी होंगे। 
  • व्यापार के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी लेकिन आपको उन पर बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। 
  • निवेश से जुड़ा कोई भी काम करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करना जरूरी है। 
  • साझेदारी से जुड़े कारोबार के लिए यह साल बेहतरीन है। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मिथुन राशि के जॉब और करियर बारें में।

वार्षिक करियर राशिफल 2022(Career Horoscope 2022 in Hindi)  मिथुन जातकों के लिए मिलाजुला और उन्नतिकारक रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो मिथुन राशि के दशम भाव में विराजमान होंगे। यह  स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए उन्नति और धनवर्धक रहेगी। साझेदारी में जो जातक व्यापार कर रहे हैं उनको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। 29 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश भाग्यवर्धक रहेगा। इस अवधि के दौरान जातक नवीन व्यापार शुरू कर सकता है। आप उच्च अधिकारियों के भी संपर्क में आएंगे और आपको उनकी मदद से धन लाभ होगा। 

12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे, जो मिथुन राशि के 11वें भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति विदेश से जुड़े व्यापारी जातकों को लाभ दिलाएगी। लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। पेशेवर जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बाद सफलता हाथ लगेगी। गुरु की नवम दृष्टि छठें भाव में पड़ने से नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस से सहयोग प्राप्त होगा। जो जातक अभी तक बेरोजगार थे उन्हें भी इस साल नौकरी मिल जाएगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सोच रहे थे तो आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं, जिसके फलस्वरूप व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस समय पूंजी का सोच समझकर निवेश करें। किसी पर भी आसानी से भरोसा मत करें। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों की साझेदार से अनबन हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है विवादित मुद्दों से बचकर रहें। वहीं दूसरी और नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों से ना उलझें वरना आपको हानि हो सकती है। 

कुल मिलाकर मिथुन करियर राशिफल 2022(Mithun Rashifal Career 2022)  आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप समय का लाभ उठाएं। मिथुन व्यापारी और पेशेवर जातकों को अपने व्यापार और नोकरी दोनों में मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। आप इस साल अपने शत्रुओं को परास्तकर विजय प्राप्त करेंगे। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मिथुन राशिफल 2022 मिथुन प्रेम राशिफल 2022 मिथुन वित्त राशिफल 2022 मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मिथुन राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...